कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस के नाम – Input Devices Name in Hindi | Input Devices Name List

Rate this post

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है जिनकी सहायता से हम कंप्यूटर में data और information डाल सकते और कंप्यूटर को चलाने के लिए कमांड दे सकते है। Input Devices कार्य केवल कंप्यूटर में सूचनाओं को डालता ही नही है बल्कि ये कंप्यूटर को कंट्रोल भी करती है। इन इनपुट डिवाइस को खराब होने पर बदला जा सकता है।

Computer में अलग-अलग तरह के Input Devices होते है और उनके कार्य भी अलग-अलग होते है। बिना इनपुट डिवाइस के कंप्यूटर काम ही नही कर सकता है यानि आप बिना इनपुट डिवाइस के कंप्यूटर का उपयोग नही कर सकते है।

इनपुट डिवाइस के नाम
इनपुट डिवाइस के नाम

आज हम आपको कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्यो के बारे में विस्तार से बताएगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े ….

 

इनपुट डिवाइस के नाम – Input Devices Name in Hindi 

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्यो के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक नीचे दी गई है –

Keyboard

Keyboard कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस के नाम में सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से आप कंप्यूटर में सूचनाओं को type करके डाला जाता है। Keyboard में Alphabets, Numerical Punctuation और Mathematical Tools आदि मौजूद होते है, जिससे कंप्यूटर में किसी भी तरह के data और information को डाला जा सकता है।

 

Mouse

Mouse एक pointer input device है, जिसका उपयोग screen पर cursor या pointer को move करने के लिए किया जाता है। GUI interface में माउस सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला input device है।
Mouse में तीन बटन होते है जिनमे Left Button, Right Button और बीच में एक Scroll Button होता है। कंप्यूटर में लिखे हुए Text को control करने के लिए माउस का उपयोग किया जाता है।

Touchpad

Touchpad भी Mouse की तरह ही काम करता है लेकिन Touchpad Computer में नहीं बल्कि Laptop में होता है। इसमें आप अपनी उंगली को टचपैड पर ले जाकर cursor या pointer की गति को control कर सकते है। 

टचपैड के द्वारा आप लैपटॉप में दिखाई दे रही information पर click, select और control किया जा सकता है। 

 

Scanner

इनपुट डिवाइस में Scanner का इस्तेमाल भी काफी ज्यादा किया जाता है। Scanner Pictures और Document को Scan करके computer के अन्दर input करता है यानि जब कंप्यूटर में कागज पर लिखे हुए text को डालना होता है, तब स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता है।

Scanner की मदद से hard copy को soft copy में बदला जाता है अर्थात् डाटा और इनफार्मेशन को digital format में convert किया जाता है। ज्यादातर स्कैनर का उपयोग ऑफिस में होता है‌।

 

Digital Camera

इनपुट डिवाइस में डिजिटल कैमरा एक महत्वपूर्ण डिवाइस है। इस इनपुट डिवाइस का वर्तमान समय में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है क्योकि आप Digital Camera की मदद से Video call कर सकते है और Photo Click कर सकते है। जिस तरह मोबाइल में फोटो क्लिक करने के लिए कैमरा का प्रयोग किया जाता है उसी तरह कंप्यूटर में डिजिटल कैमरा का उपयोग किया जाता है।

 

Microphone

कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस के नाम Microphone का नाम लिया जाता है जिसका उपयोग voice या किसी भी तरह की ध्वनि (Sound) को कंप्यूटर में input करने के लिए किया जाता है। माइक्रोफोन audio signals को digital data में convert करके कंप्यूटर में ऑडियो फाइल के रूप में स्टोर करता है।

माइक्रोफोन से कंप्यूटर में वॉइस इनपुट को डाला जाता है इसलिए माइक्रोफोन कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है।

 

Joystick

Joystick भी माउस की तरह एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में वीडियो गेम खेलने के लिए किया जाता है। जॉयस्टिक का उपयोग करके cursor को screen पर आसानी से move किया जाता है। computer में चल रहे video game के कैरेक्टर और गाड़ियों को कंट्रोल करने के लिए जॉयस्टिक का प्रयोग किया जाता है।

 

Graphic Tablet / Digitizer

Graphic Tablet एक खास तरह का इनपुट डिवाइस है, जिसका प्रयोग हाथ से बनाए गए artwork को कंप्यूटर में डालने के लिए किया जाता है। Graphic Tablet को Digitizer और Digitizer Tablet के नाम से भी जाना जाता है। ग्राफिक टेबलेट में किसी भी तरह के काम को करने के लिए stylus का प्रयोग किया जाता है।

Graphic Tablet का उपयोग image को draw करने और उसमे editing करने के लिए किया जाता है। Graphic Tablet पर image/graphics/animations को draw किया जाता है और  ग्राफिक टेबलेट द्वारा जो भी design किया जाता वह कंप्यूटर स्क्रीन पर show होता है।

 

Touch Screen

टच स्क्रीन एक डिस्प्ले डिवाइस है जो कि यूजर के फिंगर टच के द्वारा इनपुट लेता है जो आधुनिक लैपटॉप में देखने को मिलता है। इस इनपुट डिवाइस से पूरी तरह स्क्रीन टच मोबाइल की तरह काम करती है। इस तरह के लैपटॉप में माउस की जरूरत नही होती है क्योकि यूजर अपनी उंगलियों से किसी भी चीज को Point और Control कर सकता है।

 

Webcam

Webcam भी Digital Camera की तरह होता है लेकिन इसे independent तरह से use नही किया जा सकता है क्योकि Webcam Computer में attached रहते है। इसमें किसी भी तरह की कोई Memory नही होती है क्योकि इनका इस्तेमाल Video Call, Live Streaming जैसी चीजे को करने के लिए किया जाता है।

 

Light Pen

लाइट पेन एक सामान्य पेन की तरह की pointer device है, जिसका उपयोग screen पर दिखने वाले मेनू आइटम को सेलेक्ट करने या screen पर कुछ draw करने के लिए किया जाता है। जब Light Pen को Monitor Screen पर ले जाया जाता है और Pen Button दबाया जाता है तो इसका photocell sensing element स्क्रीन स्थान का पता लगाता है और computer के cpu को इससे संबंधित signal भेजता है।

 

MICR (Magnetic Ink Card Reader)

MICR एक input device है जिसे Magnetic Ink Card Reader के नाम से भी जाना जाता है। MICR का उपयोग बैंक में cheque को processed करने के लिए किया जाता है। Cheque में बैंक का code number और cheque number एक खास magnetic ink से प्रिंट होते जिसे MICR के द्वारा पढ़ा जाता है। 

 

BCR (Barcode Reader)

BCR एक input device है जिसे Bar Code Reader भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल किसी वस्तु या सामान में लगे हुए Barcode को scan करने और read करने के लिए किया जाता है।
यह एक scanner जो barcode में छिपी जानकारी का पता लगाता है। barcode में किसी वस्तु या सामान का price, expiry date, product number, manufactured date आदि जानकारी छिपी होती है।

 

Input Devices Name List

  • Keyboard
  • Mouse
  • Microphone
  • Scanner
  • Barcode reader
  • Touch screen
  • Light pen
  • Trackball
  • Joystick
  • Webcam
  • Touchpad
  • Digital Camera
  • Graphic Tablet / Digitizer
  • MICR (Magnetic Ink Card Reader)
  • BCR (Barcode Reader)

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने कंप्यूटर की इनपुट डिवाइस के नाम के बारे में जाना है जिसमे हमने आपको इनपुट डिवाइस के नाम यानि Input Devices Name in Hindi और Input Devices Name List के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

अगर आपको इनपुट डिवाइस के नाम आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा और कुछ जानने या सिखने को मिला हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इसी तरह की Computer से related जानकारी प्राप्त करने के लिए rivntech.com वेबसाइट पर आते रहे।  धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment