हेल्लो दोस्तों इस आर्टिकल में आप Light Pen के बारे में जानेंगे। Light Pen क्या है?, Light Pen के प्रकार, Light Pen कैसे काम करता है और Light Pen के उपयोग आदि के बारे में जानेंगे। ग्राफिक डिजाइनिंग करते हुए कई बार लाइट पेन का इस्तेमाल किया होगा क्योंकि अक्सर ही ग्राफिक टैबलेट, टच स्क्रीन, मॉनिटर, स्मार्ट फोन में टेक्स्ट को सेलेक्ट करने के लिए या ड्राइंग बनाने के लिए लाइट पेन का इस्तेमाल करते हैं।
लाइट पेन एक input डिवाइस है जो कि माउस के समान काम करता है। जहां ड्राइंग के कार्य, ग्राफिक डिजाइनिंग, इलस्ट्रेशन के काम होते हैं तब हमें लाइट पेन की आवश्यकता होती है। हमने इस Article में Light Pen के बारे में बहुत गहराई से समझाने की कोशिश की है, जिससे आपको Light Pen के बारे में अच्छे से समझ में आ सके तो बिना वक्त गवाए चलिए शुरू करते हैं…
Light Pen क्या है? (What is Light Pen) :-
लाइट पेन एक hardware है जो कंप्यूटर के लिए इनपुट डिवाइस की तरह कार्य करता है। इसका इस्तेमाल करके कंप्यूटर की स्क्रीन पर menu या image को सेलेक्ट और अन्य कोई भी काम करने के लिए किया जाता है। लाइट पेन को एक Pointer Device भी कह सकते हैं।
लाइट पेन को कंप्यूटर स्क्रीन के ऊपर चलाते हैं। लाइट पेन की मदद से कंप्यूटर स्क्रीन में किसी भी आइकन पर क्लिक कर सकते हैं, उसे ओपन कर सकते हैं। यह Enter और OK की तरह काम करता है।
लाइट पेन किसी टेक्स्ट को एडिट करने के काम भी आता है। यह डिवाइस बिल्कुल पेन की तरह है लेकिन इससे किसी पेपर में नहीं लिखा जा सकता है क्योंकि यह इलेक्ट्रॉनिक पेन होता है। इस पेन की निब से प्रकाश की तरंगे निकलती है।
लाइट पेन से केवल कंप्यूटर स्क्रीन में लिखा जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे यूज करने के लिए कंप्यूटर में अलग से किसी भी प्रकार के Software को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
“ लाइट पेन एक कैथोड-रे ट्यूब डिस्प्ले के माध्यम से कंप्यूटर के साथ सीधे संपर्क के लिए कलम के आकार का उपकरण है। ”
Light Pen के प्रकार (Types of Light Pen) :-
Corded Light Pen –
Corded Light Pen पुरानी तरह की लाइट पेन होते हैं। इन Corded Light Pen की खासियत है कि इसे आपको रिचार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
Design Light Pen –
इस प्रकार के लाइट पेन डिज़ाइनर के लिए बने होते हैं जिसकी मदद से डिजाइनर लाइट का इस्तेमाल करके स्केच बना सकते हैं।
Battery Light Pen –
यह क्रॉस लाइट पेन होते हैं। जब इनका इस्तेमाल किया जाता है तो यह बहुत bright light पैदा करते हैं। इसकी बैटरी लंबे समय तक बनी रहती है।
LED Light Pen –
जब भी ग्राफिक डिजाइनिंग या ड्राइंग के लिए LED लाइट पेन का इस्तेमाल किया जाता है तो इस्तेमाल करने से चमकीले रंग निकलते हैं।
Light Pen कैसे काम करता है? (How Does Light Pen Work) :-
कंप्यूटर में काम करते समय लाइट पेन एक रिसेप्टर की तरह काम करता है यह स्क्रीन पर पिक्सेल को बनाता है।
इसमें एक विशेष प्रकार की फोटोशेल लगी होती है। जब लाइट पेन को कंप्यूटर स्क्रीन के ऊपर ले जाया जाता है और इसके बटन को दबाया जाता है तो इसमें जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी रहती है वह स्क्रीन पर लाइट से Image को बनाती है।
इसका Photoshell स्क्रीन के लोकेशन का पता करके CPU को सिग्नल भेजता है जिससे कंप्यूटर स्क्रीन में आइकन सेलेक्ट होता है और टेक्स्ट एडिट होता है।
Light Pen के उपयोग (Uses of Light Pen) :-
लाइट पेन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है।
लाइट पेन का उपयोग ग्राफिक्स डिजाइन में बारीकी से ग्राफिक्स डिजाइन करने के लिए किया जाता है।
कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल पेंटिंग के लिए लाइट पेन का उपयोग किया जाता है।
लाइट पेन का उपयोग मॉनिटर पर दिखाई देने वाले किसी भी टेक्स्ट या छवि को चुनने, हाईलाइट करने या इंगित करने के लिए किया जाता है।
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन और स्लाइड शो में लाइट पेन का उपयोग किया जाता है।
इस पेन का उपयोग हम इनपुट डिवाइस में करते हैं।
कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाई दे रहे आइकन को सेलेक्ट करने और ओपन करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
लाइट पेन को एक Locater के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Light Pen का इतिहास (History of Light Pen) :-
लाइट पेन का आविष्कार सन 1955 में Massachusetts Institute of Technology में किया गया था लेकिन लाइट पेन का prototype अमेरिका ने 1950 में कर लिया था।
लाइट पेन के आविष्कार का श्रेय Ben Gurley को जाता है उन्होंने 1959 में माउस का idea लेकर लाइट पेन का आविष्कार किया था।
Light Pen के फायदे (Advantage of Light Pen) :-
लाइट पेन को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि इसमें कम जगह होने पर हम सीधे ऑब्जेक्ट पर वर्क कर सकते हैं।
इस पेन की मदद से ग्राफिक डिजाइनिंग करना काफी आसान हो जाता है।
लाइट पेन का मुख्य रूप से स्क्रीन पर मैन्यु या इमेज को सिलेक्ट करने में उपयोग करते हैं।
इस पेन की मदद से ड्राइंग बनाने में काफी कम समय लगता है।
यह पेन बहुत साधारण होने के साथ-साथ बहुत हल्का तथा छोटा भी होता है जो कि कहीं पर ले जाने में पोर्टेबल साबित होता है।
Light Pen के नुकसान (Disadvantage of Light Pen) :-
लाइट पेन केवल CRT Moniter पर ही काम करता है। आप इसे LED मॉनिटर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
लाइट पेन से काम करने के लिए आपका हाथ काफी सेट होना चाहिए।
इसे अधिक समय तक उपयोग करने में प्रॉब्लम होती है।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
आपको इस आर्टिकल में Light Pen के बारे में पूरा अच्छे से बताया गया है और Light Pen से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी जानने को मिले होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ नया सीखने को मिला होगा।
अगर आपको Light Pen क्या है? लेख पसंद आया हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना।