Input Device क्या है? Input Device के प्रकार और इनके कार्य के बारे में विस्तार से जानिए | What is Input Device in Hindi

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों इस आर्टिकल में आप Input Device के बारे में जानेंगे। Input Device क्या है?, Input Device के प्रकार, Input Device के उदाहरण और Input Device के कार्य आदि के बारे में जानेंगे।

आप में से बहुत से लोग जानते होंगे इनपुट डिवाइस क्या है? पर बहुत से ऐसे भी हैं जिनके लिए यह name बिल्कुल नया है यहां मैं बात कर रहा हूं कंप्यूटर के कुछ एक्सटर्नल पार्ट के बारे में।

ये  कंप्यूटर के कुछ ऐसे हिस्से होते है जिनकी मदद से हम डाटा देने और निकालने में काम करते हैं। हर कोई आजकल लैपटॉप ओर डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहा है। इस डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर के बिना तो कुछ भी काम करना असंभव जैसा हो गया है।

आप तो जानते ही होंगे लैपटॉप और कंप्यूटर में बहुत सारे डिवाइस का उपयोग किया जाता है। जिससे आप बड़ी आसानी से कंप्यूटर को ऑपरेट और कंट्रोल कर सकते हो। उनमें से ही एक डिवाइस है इनपुट डिवाइस जिसने हमारे काम को बहुत आसान बना दिया है। तो आज के इस आर्टिकल में इनपुट डिवाइस के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें… 

Input Device क्या है?
Input Device क्या है?

Input Device क्या है – What is Input Device in Hindi –

इनपुट डिवाइस एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है जिसके द्वारा हम डिवाइस में डाटा इंटर कर सकते हैं। यह कंप्यूटर का एक पार्ट है। हम जिस किसी भी डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर या पर्सनल कंप्यूटर में कुछ भी इनपुट करते हैं, उसे input device कहा जाता है। इसके कुछ उदाहरण है कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन, Scanner, Light Pen आदि इनपुट डिवाइस से हम कंप्यूटर के अन्दर कुछ  इनपुट करते हैं। 

यह एक Hardware है जिसके जरिए हम कंप्यूटर के साथ Interact करके उसे कंट्रोल करते हैं। जैसे माउस से अलग- अलग Icon को Select, Option को Select करना। ऐसे ही कीबोर्ड के जरिए हम Text Input करते हैं और Arrow Key से लैपटॉप को Operate करते हैं।

इसकी मदद से हम कंप्यूटर से सारा काम करवा पाते हैं ये Human-Word को Computer- Word से जोड़ता है। उनकी मदद से हम कंप्यूटर को Instruction देते हैं, और कंप्यूटर Instruction को समझ के कुछ एक्शन लेता है। 

 

Input Device के प्रकार – Types of Input Device in Hindi –

आवश्यकता के आधार पर कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस को दो भागों में बांटा जा सकता है-

  • प्राथमिक इनपुट डिवाइस (Primary Input Device)
  • द्वितीयक इनपुट डिवाइस (secondary Input Device)


प्राथमिक इनपुट डिवाइस – Primary Input Device –

यह कंप्यूटर की मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज होती है इनके प्रयोग के बिना, हम कंप्यूटर को सरलता से नहीं चला सकते या उसे ऑपरेट ही नहीं कर सकते है जैसे कि कीबोर्ड, माउस। 

चूंकि एक कंप्यूटर सिस्टम मूलतः मॉनिटर, सीपीयू, Keyboard, माउस से मिलकर बना होता है, यदि कीबोर्ड और माउस जैसे इनपुट उपकरण नहीं रहेंगे, तो कंप्यूटर का संचालन संभव ही नहीं है। इसी कारण इसको प्राथमिक या मुख्य इनपुट डिवाइस कहा जाता है।

 

द्वितीयक इनपुट डिवाइस – Secondary Input Device in Hindi –

ये वे इनपुट डिवाइस होते हैं, जिनके बिना कंप्यूटर को संचालित तो किया जाता है, पर यदि हम अपनी जरूरत के आधार पर एक विशेष प्रकार के डाटा को enter या input करना चाहते हैं तो इनका प्रयोग अनिवार्य होता है। जैसे- Scanner, Light Pen, Trackball, Joystick, card reader आदि। 

 

Input Device के उदाहरण – Examples of Input Device – 

यहां हमने प्रमुख इनपुट डिवाइस के नाम बताएं है  इसे आप इनपुट डिवाइस का उदाहरण भी कह सकते हैं। लेकिन बहुत सारे इनपुट डिवाइस के उदाहरण को इनपुट डिवाइस का प्रकार समझते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। 

  • Keyboard –

Keyboard
Keyboard

कीबोर्ड एक मौलिक इनपुट डिवाइस है। इसके द्वारा कंप्यूटर को टेक्स्ट या Characters के रूप में    Instruction दिया जाता है। कीबोर्ड आकार में आयताकार होता है  इसमें लगभग 108 कुंजी होती है। कीबोर्ड में हर प्रकार की कुंजी होती है जिससे कंप्यूटर को आसानी के साथ कुछ टाइप कर सकते हैं। 

 

  • Mouse –

Mouse
Mouse

माउस एक सबसे पॉपुलर Pointer  डिवाइस है। इसका उपयोग कंप्यूटर में चित्र, ग्राफिक बनाने तथा किसी बटन या मेनू पर क्लिक करने के लिए किया जाता है। माउस में दो या तीन तरह के बटन होते हैं जिससे कंप्यूटर को निर्देश दिया जाता है। बिना किसी कीबोर्ड  के कंप्यूटर को निर्देश दे सकते हैं। अर्थात Mouse कीबोर्ड का भी कार्य  कर सकता है। कंप्यूटर स्क्रीन पर Pointer को Move करने के लिए माउस को हिलाना होता है।

 

  • Scanner –

Scanner
Scanner

Scanner भी एक इनपुट डिवाइस है। इसके द्वारा पेपर जैसी वस्तुओं जैसे; डॉक्यूमेंट, चित्र, लेख और खुद पेपर को भी स्कैन करके डिजिटल रूप में बनाया जाता है। इसे कंप्यूटर में लंबे समय तक डिजिटल रूप में रख सकते हैं आजकल Scanner का उपयोग बुक और ई- बुक बनाने के लिए अधिक किया जा रहा है।

 

  • Microphone –

Microphone
Microphone

अपने माईक का नाम जरूर सुना होगा। माइक्रोफोन को आम भाषा में माइक बोलते हैं। यह ध्वनी तरंगो को इलेक्ट्रिकल संकेत में बदल देता है। इसका इस्तेमाल मुख्यतः भाषण देने के लिए, आवाज रिकॉर्ड करने के लिए, रेडियो प्रसारण में, टेप रिकॉर्ड आदि के रूप में किया जाता है। 

 

  • Joystick –

Joystick
Joystick

 Joystick का प्रयोग अक्सर बच्चों के द्वारा गेम खेलने के लिए किया जाता है। और यह आमतौर पर कंप्यूटर का कोण या दिशा का निर्देश देती है। इसमें एक या एक से अधिक नियंत्रण करने के लिए बटन होते हैं। क्योंकि इससे गेम खेलने में आसानी होती है और बिना किसी कंप्यूटर की जानकारी के भी कंप्यूटर में गेम खेल सकते हैं। 

 

  • Webcam –

Webcam
Webcam

वेब कैमरा को ही  वेबकेम बोलते हैं। एक प्रकार का कैमरा ही होता है। जो कंप्यूटर हार्डवेयर के अंतर्गत आता है। जोकि चित्र या वीडियो को डिजिटल रूप में बनता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करने या लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए किया जाता है।

 

  • Touchscreen –

Touchscreen
Touchscreen

टचस्क्रीन एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग कंप्यूटर को स्थान निर्देश करने के लिए किया जाता है। इसे स्पर्श कर के डाटा भरा जाता है। कंप्यूटर के किसी स्थान को नियंत्रित करने के लिए टचस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।  कंप्यूटर में माउस के प्रत्येक कार्य को टचस्क्रीन कर सकता है। आज इसका प्रयोग काफी बढ़ गया है इसे मुख्यतः स्मार्टफोन, एटीएम, कंप्यूटर और लैपटॉप इत्यादि में किया जाता है।

 

  • Light Pen –

Light Pen
Light Pen

Light Pen Touchscreen के समान एक इनपुट डिवाइस है। यह एक छड़ी की तरह होता है। इसका उपयोग स्क्रीन पर निर्देशित टेक्स्ट या डाटा को सेलेक्ट करने या संशोधित करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग कंप्यूटर पर फोटोग्राफी में भी किया जाता है। 

 

  • BarCode Reader –

BarCode Reader
BarCode Reader

Bar Code Reader एक इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग किसी वस्तु के Bar Code को रीड करना है। बारकोड रीडर में लेजर बीम का प्रयोग होता है जिससे बारकोड रीडर परावर्तित किरणों के द्वारा बार कोड के डाटा को कंप्यूटर में डालता है।

 

  • Optical Mark Reader (OMR) –

Optical Mark Reader
Optical Mark Reader

आपने किसी परीक्षा में ओ.एम.आर. शीट का नाम सुना ही होगा । किसी परीक्षा में ओ.एम.आर. शीट का प्रयोग वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न के उत्तर देने के लिए किया जाता है। ओ.एम.आर. का उपयोग इन्हीं ओ.एम.आर. सीट को स्कैन करके जांचने के लिए किया जाता है। ओ.एम.आर. का पूरा नाम ऑप्टिकल मार्क रीडर होता है।

 

  • Optical Character Recognition (OCR) –

Optical Character Recognition
Optical Character Recognition

ओ.सी.आर का पूरा नाम Optical Character Recognition होता है इसका उपयोग विशेष प्रकार के चिन्ह, अक्षर, नंबर या चित्र को पढ़ने व समझने में सक्षम होता है। 

 

  • ATM Machine –

ATM Machine
ATM Machine

ATM का पूरा नाम Automatic Tailor Machine है यह एक ऐसा उपकरण है जिसे हम 24 घंटों में कभी भी अपने एटीएम कार्ड के द्वारा पैसे  निकाल सकते है। ATM Machine का उपयोग पैसे निकालने के लिए मुख्य रूप से बैंक में, मॉल में, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डे इत्यादि जैसी जगहों पर किया जाता है। 

 

Input Device के कार्य – Input Device functions –

इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य कंप्यूटर को इनपुट देना होता है चाहे वह किसी भी तरह से हो। सामान्यतः वह इनपुट सबसे पहले कंप्यूटर मेमोरी में  जाता है।

जिसके बाद सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के द्वारा उस इनपुट का प्रोसेस किया जाता है। तत्पश्चात आउटपुट प्राप्त होता है। यह भी कह सकते हैं कि इनपुट डिवाइस का कार्य हमारे निर्देश को इलेक्ट्रिक प्लस में बदलना होता है। जिसे Binary Digits से व्यक्त करते हैं।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

उम्मीद है यह आर्टिकल Input Device क्या है? आपको पसंद आया होगा। मेरी कोशिश यही थी कि आपको इनपुट डिवाइस क्या है और कितने प्रकार के होते हैं और इनपुट डिवाइस के उदाहरणों के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश की है। उनकी पूरी जानकारी सरल भाषा में आपको दे सकू।

यह जानकारी इसलिए जरूरी थी क्योंकि दुनिया बदल रही है नई नई टेक्नोलॉजी हर रोज आ रही है। आगे इनपुट डिवाइस आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ होंगे जैसे कीबोर्ड अभी लेजर के हो गए हैं और माउस को तो लोग हाथ में पहनने लगे हैं  उंगली से Cursor को Move कर रहे हैं। 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment