Digital Computer क्या है? प्रकार, परिभाषा और उदाहरण | What is Digital Computer in hindi

5/5 - (1 vote)

Digital Computer क्या है? , What is Digital Computer in hindi, Digital Computer की परिभाषा, Digital Computer के प्रकार, डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण…

दोस्तों आज हम लोग जानेंगे की Digital Computer क्या है? इसके प्रकार और उदाहरण कौन कौनसे है। अभी के समय में डिजिटल कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। छोटा बड़ा कोई भी वर्क हो डिजिटल कंप्यूटर द्वारा किया जाना संभव है।

कंप्यूटर क्या है विस्तार से जाने …

डिजिटल कंप्यूटर बाइनरी नंबर सिस्टम पर काम करता है, डिजिटल कंप्यूटर को सबसे पहले सिर्फ संख्याओ की गणना करने के लिए बनाया गया था परन्तु समय के अनुसार इनमे विकास हुआ और अब ये बहुत से यूनिक कार्यो को पूरा कर सकता है। दोस्तों अगर आप Digital Computer क्या है? के बारें में सब कुछ जानना चाहते हो या नोट्स बनाना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ना..

Digital Computer क्या है? (What is Digital Computer in hindi)
Digital Computer क्या है? (What is Digital Computer in hindi)

 

Digital Computer क्या है? (What is Digital Computer in hindi)

Digital Computer क्या है? – डिजिटल कंप्यूटर एक डिजिटल कंप्यूटर सिस्टम है। ये अलग अलग प्रकार के कार्य कर सकते है। डिजिटल वर्ड का यहाँ मतलब है Computer में इनफार्मेशन को वेरिएबल्स के जरिये दिखाया जाता है, और computer वर्ड का मतलब संगणक या गणना करना होता है, इस वजह से हम नॉर्मली इसे कैलकुलेशन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बोलते है। Digital Computer में यूजर द्वारा दिए गए इनपुट का इनफार्मेशन या विवरण को ही डेटा कहा जाता है।

डिजिटल कंप्यूटर यूजर द्वारा दिए गए इनपुट इनफार्मेशन पर काम करके आउटपुट देता है उसे परिणाम या आउटपुट इनफार्मेशन कहा जाता है। digital computer यूजर द्वारा डिजिटल इनपुट डाटा लेता है। इस पर प्रोसेसिंग करता है, उसके बाद output device पर परिणाम दर्शाता है।

Present time में कंप्यूटर की definition चेंज हो गई है क्योंकि अभी के समय में computer का इस्तेमाल सिर्फ गणना करने के लिए ही नहीं, इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों जैसे- इंटरनेट चलाने, गेम खेलने, वीडियो देखने, गाने सुनने, ग्राफिक्स कार्य जैसे कार्य बहुत ही इजी तरीके से किये जा सकते है। इसी वजह से अब इसे कैलकुलेशन device नही बल्कि इलेक्ट्रॉनिक device कहा जाने लगा है।

डिजिटल कंप्यूटर का use पुरे वर्ल्ड में किया जाता है। और इसे सबसे पावरफुल डिवाइस माना जाता है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो किसी भी प्रकार की data को मशीनी भाषा में बदलकर उस पर काम करता है। इसी वजह से device के जरिये जब भी हम computer में कोई भी प्रकार के डेटा को input करते हैं, तो हमें बहुत ही कम समय यानि सेकंड्स में आउटपुट प्रदर्शित कर देता है।

Digital computer बाइनरी नंबर सिस्टम का उपयोग करते हैं। जिसमें दो ही नंबर पर काम होता है वो है – 0 और 1 computer में data मापने की सबसे छोटी इकाई बिट है। और बाइनरी डिजिट भी बिट होता है। डिजिटल कंप्यूटर में इनफार्मेशन को बिट्स के ग्रुप में प्रदर्शित किया जाता है।

प्रथम electronic डिजिटल कंप्यूटर 1940 के दशक के अंत में प्रेजेंट किया गया था। और इसे नॉर्मली संख्यात्मक गणनाओ को करने के लिए बनाया गया था। computer में जो भी वर्ड टाइप किये जाते हैं, कंप्यूटर उसे बाइनरी भाषा में चेंज कर देता है। इसी करण से एक कंप्यूटर और एक इंसान एक दूसरे को समझ पाते है बात चीत कर पाते है।

Digital computer के कुछ मुख्य उदाहरण है – 

(PC) पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, टेबलेट, डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर आदि प्रकार के सभी device डिजिटल कंप्यूटर में शामिल हैं।

 

Digital Computer की परिभाषा (Definition of Digital Computer in hindi)

Digital Computer एक electronic computer है। जो तार्किक एवं गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए काम आता है और सबसे ज्यादा उपयोगी है। और ये Digital Signal पर कार्य करता है। इनकी गति अत्यंत तीव्र होती है। और इनमें मेमोरी क्षमता बहुत अधिक होती है यानि की आप अपना बहुत सारा डाटा एक साथ रख सकते है। यह accurate results देता है।

इन्हे अलग अलग तरह के कार्यो को करने के लिए design किया गया जब इसका आगे और विकास हुआ है, इनका उपयोग लगभग हर जगह पर होने लगा है इनके बिना काम करना बहुत मुश्किल होता है और समय भी व्यर्थ होता है। डिजिटल कंप्यूटर के रिजल्ट्स की शुद्धता अधिक होती है इनके रिजल्ट्स पर भरोसा किया जा सकता है। वर्तमान में चल रहे कंप्यूटर इसी प्रकार के है। जो आप नॉर्मली use लेते है।

 

Digital Computer के प्रकार (Types of Digital Computer)

डिजिटल कंप्यूटर के चार प्रमुख प्रकार है – 

  • Micro computer
  • Mini computer
  • Mainframe computer
  • Supercomputer
  1. Micro Computer – माइक्रो कंप्यूटर में Micro processor का उपयोग होता है। यह पर्सनल कंप्यूटर की केटेगरी मे आते है। इस कंप्यूटर पर एक time मे only एक ही person वर्क कर पता है।
  2. Mini Computer – मिनी कंप्यूटर में एक समय में कई व्यक्ति एक साथ काम कर सकते है। इसका  आकार Micro computer से big और mainframe computer से small होता है।
  3. Mainframe Computer – मेनफ़्रेम computer मे हजारो माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण ये डाटा प्रोसेसिंग बहुत ही तेजी से कर पाते है। यह mini computer व micro computer से ज्यादा पावरफुल होता है।
  4. Super Computer – सुपर computer वे कंप्यूटर होते है, जिनकी प्रोसेसिंग पावर सबसे अधिक तेज होती है व मैमोरी भी इसकी सबसे विशाल होती है। इसमें मल्टीप्रोसेसिंग होता है अर्थात एक समय में कई सारी प्रोसेसिंग चलती रहती है वो भी बहुत बड़े डाटा पर, इनका आकार बाकि computers से बहुत बड़ा होता है।

 

डिजिटल कंप्यूटर के उपयोग –

  • डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर जगह किया जाने लगा है। जैसे – कॉलेज, रेलवे स्टेशन, स्कूल, हॉस्पिटल, और भी बहुत सी प्राइवेट और गवर्नमेंट संसथान में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • Basically इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है इनकी मैमोरी का साइज़ भी बड़ा होता है।
  • इन्टरनेट चलाने, गेम खेलने, डेटा को सुरक्षित स्टोर रखने, विडियो देखने और फॉर्म फिल करने जैसे और भी बहुत सारे डिजिटल या ऑनलाइन वर्क के लिए डिजिटल कंप्यूटर को उपयोग में लिए जाते है।
  • वर्तमान में बच्चो की पढाई के लिए भी इसका उपयोग होने लगा है, आजकल बच्चे ऑनलाइन ही पढ़ाई करते है इसके लिए छात्र मोबाइल, टेबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग करते है और ये ही डिजिटल कंप्यूटर है।

 

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण –

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण
डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण

 

डिजिटल कंप्यूटर के उदाहरण निम्न है –

  • Desktop Computer
  • Laptop
  • Tablet
  • Mobile
  • Calculator
  • Smart watch
  • Digital wall clock
  • Digital camera
  • ATM machine

 

Digital Computer की विशेषताए –

  • डिजिटल कंप्यूटर बहुत तेज गति से वर्क करते है।
  • डिजिटल कंप्यूटर का इस्तेमाल करना आसान है, और इनका उपयोग वर्तमान में लगभग हर जगह में होता है।
  • यह मनुष्य द्वारा घंटो में किये जाने वाला काम कुछ ही मिनटों में कर सकता है।
  • इनकी storage capacity बहुत अधिक होती है।
  • यूजर द्वारा दिए गए इनपुट पर ये काम करते है और एक्यूरेट रिजल्ट्स का आउटपुट देते है।
  • इनके परिणाम गलत नही होते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

Analog Computer क्या है?

Computer के प्रकार कौन कौनसे है?

कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम

Computer me folder कैसे बनाए?

computer की परिभाषा

RAM और ROM क्या है?

Monitor क्या है?

Computer का आविष्कार किसने किया?

Motherboard क्या है?

 

डिजिटल कंप्यूटर के फायदे और नुकसान –

फायदे –

कंप्यूटर टेक्नोलॉजी ने मनुष्य के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। हमारे जीवन में ऐसे बहुत से वर्क होते है जो हमारी कार्यशेली को तेज और आसान बनाती है। और ऐसे कार्य मनुष्य करता है तो उसे काफी समय लगता है और उसकी शुद्धता पर भी भरोसा नही किया जा सकता और ये कंप्यूटर जो काम मनुष्य घंटो में करता है वही काम कंप्यूटर कुछ सेकंड्स में ही कर देता है और इनके परिणाम भी एक्यूरेट होते है।

और काम को आसान बनाने के लिए ही आजकल कंप्यूटर का इस्तेमाल हर जगह किया जाने लगा है। इसके बहुत से उपयोग किये जाते है और यूजर को इसका उपयोग करना अच्छा लगता है क्युकी इसका इस्तेमाल अपने घर पर या ऑफिस में बैठकर किया जा सकता है।

नुकसान –

डिजिटल कंप्यूटर को ऐसे कार्यो में काम लिया जाये की वो आपका समय बचाता है तो ठीक रहता है लेकिन ऐसा हो की ये आपका time और फ्यूचर बर्बाद कर रहा है तो ये सबसे बड़ा नुकसान होता है। बच्चे सबसे ज्यादा इसके शिकार होते है।

क्युकी अगर कंप्यूटर एक बार गेम खेलने लग जाते है तो इनको time का पता भी नहीं चलता और बच्चे क्या आजकल ऐसे ऐसे लुभाने वाले गेम आ चुके है जो बड़ो का time बर्बाद करते है। इनसे आखों पर दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Digital Computer क्या है? के बारे में जाना है। हमने आपको इसके साथ ही हमने Digital Computer की परिभाषा, इसके प्रकार, उदाहरण आदि के बारे में बताया है के बारे में भी बताया है। अगर आपको Digital Computer क्या है? से रिलेटेड कोई प्रश्न है, तो आप हम कमेंट करके पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

FAQ – Digital Computer क्या है?

Q1 – डिजिटल कंप्यूटर से आप क्या समझते हैं?

Ans. – Digital Computer एक electronic computer है। जो तार्किक एवं गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए काम आता है और सबसे ज्यादा उपयोगी है। और ये Digital Signal पर कार्य करता है। इनकी गति अत्यंत तीव्र होती है। और इनमें मेमोरी क्षमता बहुत अधिक होती है यानि की आप अपना बहुत सारा डाटा एक साथ रख सकते है। यह accurate results देता है।

Q2 – डिजिटल कंप्यूटर क्या है और इसके प्रकार?

Ans. – Digital Computer एक electronic computer है। जो तार्किक एवं गणितीय समस्याओं को हल करने के लिए काम आता है।
डिजिटल कंप्यूटर के चार प्रमुख प्रकार है – 
Micro computer
Mini computer
Mainframe computer
Supercomputer

Q3 – डिजिटल कंप्यूटर क्या है इसके लाभ लिखिए?

Ans. – डिजिटल कंप्यूटर का लाभ है की कंप्यूटर टेक्नोलॉजी ने मनुष्य के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। हमारे जीवन में ऐसे बहुत से वर्क होते है जो हमारी कार्यशेली को तेज और आसान बनाती है।

Q4 – डिजिटल कंप्यूटर के जनक कौन है?

Ans. – डिजिटल कंप्यूटर का जनक ब्लेज पास्कल है जिन्होंने 1642 ई. में इसका अविष्कार किया था।

Q5 – डिजिटल कंप्यूटर की विशेषताएं क्या हैं?

Ans. – डिजिटल कंप्यूटर बहुत तेज गति से वर्क करते है, इनका इस्तेमाल आसान है, इनकी मैमोरी क्षमता ज्यादा होती होती है, डिजिटल कंप्यूटर के परिणाम एक्यूरेट होते है।

Q6 – पहला डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या है?

Ans. – पहला डिजिटल कंप्यूटर (ENIAC) एनिऐक था।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment