excel me formula kaise hataye – How to remove formula in excel without deleting data in Hindi

5/5 - (1 vote)

excel me formula kaise hataye – Excel में हम कार्य को सरल करने या गणना को करने के लिए formulas का उपयोग करते है। लेकिन कई बार हमे excel में worksheet से formula को हटाना भी पड़ता है लेकिन जैसे ही हम फॉर्मूला को हटाते है, उसके साथ ही फॉर्मूला से निकाली गई वैल्यू भी हट जाती है। आज हम आपको excel me formula kaise hataye के बारे में बतायेगे जिसमे बतायेगे की आप formula भी हटा सकते है वो भी बिना किसी डाटा से वैल्यू को मिटाए। अगर आप भी डाटा से वैल्यू को मिटाए बिना फॉर्मूला को हटाने के बारे में जानना चाहते है तो excel me formula kaise hataye आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े ….

 

excel me formula kaise hataye – How to remove formula in excel

आपने देखा होगा की एक्सेल में फॉर्मूला को हटाने पर उस फॉर्मूला से निकली गई वैल्यू भी हट जाती है। हम आपको excel में formula हटाने के बारे में विस्तार से बताएगे जिससे आप भी बिना किसी वैल्यू को मिटाए फॉर्मूला को हटा सकते है।

 

How to remove formula in excel without deleting data in Hindi (एक्सेल में फॉर्मूला कैसे हटाये) –

आपने excel  में worksheet बना ली है या आपके पास एक डेटा का सेट है जिसमे आपने फॉर्मूला लगाया है अब आप उस फॉर्मूले को हटाना चाहते है लेकिन वैल्यू को रखना चाहते है। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है की कॉलम E में फॉर्मूला या सूत्र है।

excel me formula kaise hataye
excel me formula kaise hataye

अब आप कॉलम E में से उन cell को चुने जिनमें से आप फॉर्मूला या सूत्र हटाना चाहते है।

इसके बाद उन चयनित cell  पर Right Click करें और Copy के option पर क्लिक कर दे या कॉपी के लिए Ctrl + C का भी उपयोग कर सकते है।

अब इसके बाद चयन की गई किसी भी एक cell पर फिर से Right Click करे और Paste Special के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

How to remove formula in excel
How to remove formula in excel

ऐसा करते ही Paste Special Dialog Box खुल जाएगा जिसमे आपको Values को चुनना है और OK पर क्लिक कर देना है।

अब चयनित cell से फॉर्मूला हट जाएगा और केवल मान ही रहेगा जैसे की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है। 

इस प्रकार आप आसानी से एक्सेल में फॉर्मूला को हटा सकते है और फॉर्मूला से निकाला गया मान या वैल्यू भी बनी रहेगी।

 

Shortcut key of remove formula and keep values in excel

अगर आप Shortcut Key की मदद से excel में formula को हटाना चाहते हो तो आप कीबोर्ड की सहायता से निम्न शॉर्टकट का भी उपयोग कर सकते हो –

Selected Data Cells को Copy करने के लिए Shortcut Key – Ctrl + C है। 

Excel में Value को Paste करने या Paste Special की Shortcut Key – ALT + E + S + V + Enter है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने excel me formula kaise hataye के बारे में जाना है। हमने एक्सेल में फॉर्मूला कैसे हटाये के बारे में step by step विस्तार से बताया है जिसे पढ़कर आप भी excel से formulas को remove कर सकते है। अगर आपको excel में formula हटाने या remove करने से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment