MS Excel Extensions – एमएस एक्सेल के एक्सटेंशन | MS Excel Extension in Hindi

5/5 - (1 vote)

MS Excel Extensions – आज के समय में Data Entry के लिए और Data को Analyze करने के लिए MS Excel का उपयोग हर कोई करता है। अगर आप computer या laptop का उपयोग करते है तो आपने भी MS Excel का उपयोग किया होगा। Excel Microsoft Office का सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला Software है। जब हम MS Excel में किसी भी फाइल को save करते है तो उस फाइल का एक Extension यानी Format होता है। आज हम आपको MS Excel Extensions के बारे में विस्तार से बताने वाले है तो अगर आप भी MS Excel Extensions के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े ….

MS Excel Extensions
MS Excel Extensions

 

MS Excel Extensions – MS Excel Extension in Hindi

MS Excel में अलग-अलग प्रकार के Excel Extension यानी Excel Format होते है। तो चलिए MS Excel Extensions के बारे में एक एक करके जानते है –

XLSX – MS Excel File Extension

MS Excel का वर्तमान Default Extension XLSX है अर्थात् जब हम Excel की कोई भी file को सामान्य रूप से Save करते है, तो वह इसी Format में Save होती है। XLSX एक तरह का XML पर आधारित format होता है।

XLSX Extension या Format Excel 2007 और उसके बाद के नए version में ही support करता है। Excel 2007 से पुराने version में XLSX Format सपोर्ट नहीं करता है।

 

XLSB – Excel File Extension

आपने कई बार यह देखा होगा कि जिस Excel File में काफी ज्यादा Data या जानकारी होती है वह Excel File चलते-चलते अचानक Hang हो जाती है। अगर Excel में data काफी ज्यादा हो जाता है, तो RAM का Utilization काफी ज्यादा होता है, इसलिए Excel File Hang हो जाती है या फिर कभी-कभी Crash हो जाती है।

ऐसी स्थिति में XLSB extension का उपयोग किया जाता है। XLSB Extension में Excel File को save करने पर Excel File Compress हो जाती है यानि उस एक्सेल फाइल का size कम हो जाता है। इस प्रकार की File को Save करना और Open करना काफी आसान हो जाता है।

 

XLSM – Excel File Extension

XLSM Excel File Format का उपयोग VBA Macro File के लिए किया जाता है। अगर आप Excel में Macro के साथ काम कर रहे हैं, तो आपको VBA Code को सही तरह से चलाने के लिए Excel Extension को XLSM में बदलना होता है।

Macro File को computer viruses, malicious macros, infecting computers आदि से सुरक्षित रखने के लिए XLSM Extension या Format का निर्माण किया गया। XLSM Extension या Format किसी Excel में VBA Code वाले Macro के लिए Default Extension होता है। 

 

XLS – Excel File Extension

वर्तमान समय समय में इस तरह के Excel File Format को बहुत कम देखने को मिलते है। यह File Extension, Excel 97 की Binary Workbook से Excel 2003 Binary के रूप में सेव करता है। MS Excel के version 2.0 से Excel 2003 तक Default Extension XLS था। 

 

XLC – Excel File Extension 

यह Excel Add-In है और Excel Add-In अतिरिक्त विशेषताएं हैं जिन्हें हम Excel Workbook में जोड़ रहे हैं। हम Excel में कई नए Macro बना सकते है और अपनी आवश्यक्तानुसार कोई भी कार्य कर सकते है।

 

Excel File का Extension कैसे change करे? (How to change Excel Extension/Format) –

MS Excel File का Format यानी Extension को हम बदल सकते हैं। Excel File के Extension को बदलने के लिए निम्न steps को follow करे –

  • किसी भी Excel File का Format/Extension बदलने के लिए उस File को open कर लेना है।
  • अब सबसे पहले आपको File के ऑप्शन पर click करना है।

  • इसके बाद आपको Save As पर क्लिक करना है।

  • Save As पर क्लिक करते ही आपके सामने Save As का window ओपन होगा जहाँ आपको अपने अनुसार folder का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको File Name में File का नाम देना है।
  • अब Save As Type में आपको Format/Extension का चयन करना है।

  • down arrow पर क्लिक करते ही Format/Extension की list ओपन हो जाएगी तो आप एक Extension को select करके Save पर click कर दे आपकी फाइल का Format/Extension change हो जाएगा। 

 

Excel File का Extension कैसे check करे? (How to check MS Excel Extension) –

अगर आप किसी Excel File का Format/Extension पता लगाना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करे –

  • आप जिस Excel File का Extension पता करना चाहते है उस file पर mouse की सहायता से Right Click करे और Properties के option पर click करना है।
  • Properties में जाते ही General के ऑप्शन में Type of file के सामने उस फाइल का Extension दिख जाएगा।

  • इस प्रकार आप आसानी से उस फाइल का एक्सटेंशन पता कर सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने MS Excel Extensions के बारे में जाना है और इससे जुडी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई है। हमने Excel File Extensions/Format, Excel File का Extension कैसे change करे? और Excel File का Extension कैसे check करे? आदि के बारे में बताया है। अगर आपको एमएस एक्सेल एक्सटेंशन से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको MS Excel Extensions आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

FAQ – MS Excel Extension in Hindi 

Q.1 एमएस एक्सेल में सहेजी गई फाइल का एक्सटेंशन क्या है?

Ans. एमएस एक्सेल में सहेजी गई फाइल का एक्सटेंशन .xlsx है। Excel 2007 में और बाद के version में एक्सटेंशन .xlsx है और उससे पहले एक्सेल फाइल का एक्सटेंशन .xls होता था।

Q.2 एक्सेल का एक्सटेंशन नाम क्या है?

Ans. वर्तमान में एक्सेल का एक्सटेंशन नाम .xlsx है।

Q.3 एक्सेल वर्कशीट 2010 का एक्सटेंशन नाम क्या है?

Ans. एक्सेल वर्कशीट 2010 का एक्सटेंशन नाम .xlsx है।

Q.4 एक्सेल 2016 का एक्सटेंशन नाम क्या है?

Ans. एक्सेल 2016 में डिफ़ॉल्ट फ़ाइल एक्सटेंशन XLSX है।

Q.5 एक्सेल 2013 का एक्सटेंशन क्या है?

Ans. एक्सेल 2013 में जो भी फाइल बनती है उसका एक्सटेंशन नाम .xlsx होता है।

Q.6 एक्सेल वर्कशीट का डिफ़ॉल्ट एक्सटेंशन क्या है?

Ans. MS Excel का वर्तमान Default Extension XLSX है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment