Excel me Checkbox kaise banaye – एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करे

Rate this post

Excel me Checkbox kaise banaye – Excel में checkbox एक ऐसा टूल है जिसका उपयोग किसी option को select या deselect करने के लिए किया जाता है। Excel में किसी फॉर्म को डिजाइन करते समय उस फॉर्म मे चेकबॉक्स बनाने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कोई भी data है जैसे Client list आदि तो आप उन सभी क्लाइंट से एक साथ बात नही कर सकते तो आप जिन क्लाइंट से बात करते है उन्हे याद रखने के लिए आप चेकबॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है। 

आज हम Excel me Checkbox kaise banaye, एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करे, How to use checkbox in excel, एक्सेल में चेकबॉक्स इन्सर्ट कैसे करे के बारे में जानेगे। अगर आप भी Excel में Checkbox का उपयोग करना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े …

 

Excel me Checkbox kaise banaye – How to use checkbox in excel

Excel में checkbox को बनाने के लिए आपको सबसे पहले Workbook में Developer Tab को खोलना या Enable करना होगा। Developer Tab में चेकबॉक्स कण्ट्रोल होता है जिसका उपयोग एक्सेल में चेकबॉक्स को इन्सर्ट करने के लिए किया जाता है।

excel me Checkbox kaise banaye
excel me Checkbox kaise banaye

Developer Tab को Ribbon में लाने के लिए आपको सबसे पहले आपको excel में File Tab पर क्लिक करना है और Options पर क्लिक कर देना है जैसा की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है। 

Options पर क्लिक करते ही Excel option डायलॉग बॉक्स open हो जाएगा जिसमे आपको Customize Ribbon के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब इसके बाद दाई ओर मुख्य टैब पैनल के अंदर Developer ऑप्शन को सेलेक्ट करना है जैसा की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है। अब OK पर क्लिक करते ही Developer Tab Ribbon में दिखाई देने लगेगा।

 

एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करे (How to insert a checkbox in excel) –

अब एक्सेल में चेकबॉक्स को insert करने के लिए आपको Developer Tab पर क्लिक करना है, इसके बाद Insert पर क्लिक करके Check Box पर क्लिक करना है।

अब आप worksheet में कही पर भी क्लिक करे Checkbox इन्सर्ट हो जाएगा। अब आप जहाँ पर भी चेकबॉक्स को बनाना चाहते है वहाँ पर चेकबॉक्स बना सकते है।

How to insert a checkbox in excel
How to insert a checkbox in excel

अब आप जिस भी data या list को पढ़ चुके है उस पर check का निशान लगा सकते जैसा की आप स्क्रीनशॉट में देख सकते है।

How to Draw Checkbox in Excel
How to Draw Checkbox in Excel

इस प्रकार आप आसानी से एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कर सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Excel me Checkbox kaise banaye यानि How to use checkbox in excel के बारे में जाना है। हमने एक्सेल में चेकबॉक्स का प्रयोग कैसे करे और एक्सेल में चेकबॉक्स इन्सर्ट कैसे करे के बारे में step by step विस्तार से बताया है जिसे पढ़कर आप भी आसानी से excel में Checkbox का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपको Excel me Checkbox kaise banaye से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment