आज हम आपको computer के keyboard की Function Key के बारे में बताएंगे। computer नॉलेज के बारे में जानना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी फंक्शन की के बारे में जानना है। फंक्शन की भी हमारी computer जानकारी का एक महत्वपूर्ण पार्ट है। जब से हम कंप्यूटर के बारे में पढ़ना शुरू करते हैं तब से हम keyboard को देखते हैं जिसमें बहुत सारे बटन देखने को मिलते हैं।

हमें सामान्य रूप से कुछ ही बटन के बारे में जानकारी होती है। फंक्शन की के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें …
Function Key क्या हैं? (What is Function Key) :-
Function Key keyboard में ऊपर की तरफ लाइन में लगे हुए कुछ स्पेशल बटन होते हैं। इनका उपयोग computer के operating system को कमांड देने के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए F1 फंक्शन की का उपयोग ज्यादातर कई प्रोग्राम में हेल्प के लिए किया जाता है और F5 फंक्शन की का उपयोग refresh करने के लिए किया जाता है।
Computer keyboard में कितनी Function Key होती है? :-
कंप्यूटर keyboard में 12 फंक्शन की होती है जो F1 से F12 तक होती है।
- F1
- F2
- F3
- F4
- F5
- F6
- F7
- F8
- F9
- F10
- F11
- F12
Function Key के उपयोग (Uses of Function Key) :-

F1 –
यह computer की सबसे पहली फंक्शन की है। अगर आप अपने computer या laptop में F1 key को press करते हैं तो, आपको किसी software के बारे में जानना है तो आप F1 को दबाकर उसके help file को open कर सकते हैं।
F2 –
इस फंक्शन की की मदद से आप किसी भी फाइल या फोल्डर का नाम बदल सकते हैं। आप जिस फाइल या फोल्डर का नाम बदलना चाहते हैं, उस फाइल या फोल्डर को सेलेक्ट करके जैसे ही आप F2 को press करते हैं तो उसके बाद आप फाइल का नाम बदल सकते हैं।
F3 –
F3 फंक्शन की का उपयोग windows सर्च में मेन्यू को open करने के लिए किया जाता है। आप कोई वेबपेज या डॉक्यूमेंट में स्पेसिफिक वर्ड को सर्च करना चाहते हैं, F3 key को प्रेस करके उसे सर्च कर सकते हैं।
F4 –
F4 key का उपयोग Alt key के साथ कर सकते हैं। अगर आप Alt+F4 दबाते हैं, तो आपके computer में जो भी application खुला हुआ है, वह बंद (close) हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप डेस्कटॉप पर जाकर Alt+F4 press करते हैं तो यह shut down का ऑप्शन दिखाएगा। आप इसमें computer system को shut down, restart और sleep कर सकते हैं।
F5 –
F5 key का उपयोग का उपयोग करके आप किसी भी computer या laptop को refresh कर सकते हैं। अगर आपने कोई वेबसाइट ओपन कर रखी है और आप पेज को रीलोड करना चाहते हैं तो आप F5 key को press करके पेज को रीलोड कर सकते हैं।
F6 –
आप laptop में F6 key को press करते हैं तो इससे आप आवाज को कम कर सकते हैं। अगर आप Browser का उपयोग कर वेबसाइट ओपन कर रहे हैं और आप सीधा URL पर जाना चाहते हैं तो आप F6 key को press करके सीधे एड्रेस बार में जा सकते हैं।
F7 –
आप laptop में F7 key को press करते हैं तो इससे आप आवाज को बढ़ा सकते हैं। F7 key का उपयोग ज्यादातर MS Word में किया जाता है। अगर आप MS Word में spelling चेक करना चाहते हैं तो आप F7 key को press करके spelling चेक कर सकते हैं।
F8 –
F8 Key का उपयोग करके आप safe mode ऑप्शन देख सकते हैं। अगर आपको safe mode में जाना है तो आपको इसके लिए windows के booting के समय F8 Key को press करके safe mode सेलेक्ट कर सकते हैं।
F9 –
इस की का windows में कोई उपयोग नहीं होता है लेकिन इसका ज्यादातर उपयोग MS Word में Shift और Alt Key के साथ किया जाता है।
F10 –
F10 Key का windows में कोई उपयोग नहीं होता है लेकिन इसका ज्यादातर उपयोग MS Word में किया जाता है। जब आप ms word में Shift+F10 Key को press करते हैं तो आपको ms word में शॉर्टकट दिखाएं देगा जैसे की कॉपी, पेस्ट इत्यादि।
F11 –
इस फंक्शन की का उपयोग करके आप Browser को फुल स्क्रीन मोड में कर सकते हैं।
F12 –
इस फंक्शन की का उपयोग ms word में फाइल को सेव करने के लिए किया जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
आज के इस आर्टिकल में हमने Function Key के बारे में जाना है। इनका उपयोग computer के operating system को कमांड देने के लिए भी किया जाता है।
इस आर्टिकल में हमने Function Key क्या है? के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और पसंद आयी होगी। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। धन्यवाद !