Advantages of DBMS in Hindi – DBMS के लाभ

5/5 - (1 vote)

Advantage of DBMS in Hindi, DBMS के फायदे, DBMS के लाभ, Disadvantages of DBMS in Hindi, DBMS के नुकसान, DBMS की हानियाँ

हेल्लो दोस्तों, आज में आपको बताने वाली हूँ Advantage of DBMS in Hindi (डी बी एम एस के लाभ) क्या है? दोस्तों मेने आपको आसान भाषा में advantage of dbms in Hindi के बारें में बताया है। और आपको इसके बारें में पूरी जानकारी दी है। तो आपको और कहीं जाने की जरुरत नही है सारी जानकारी यही मिल जाएगी आपको बस यह आर्टिकल पूरा पढना है आप चाहो DBMS क्या है? के पूर्ण नोट्स बनाना तो यहाँ click करें…

Advantages of DBMS in Hindi
Advantages of DBMS in Hindi

Advantages of DBMS in Hindi – DBMS के फायदे –

Dbms के फायदे निम्नलिखित है –

  • Restricting Unauthorized Access – अनधिकृत पहुंच को प्रतिबंधित करना –

Database Management system (DBMS) – में कोई भी दूसरा यूजर बिना अनुमति लिए डेटाबेस को access नहीं कर पाता है। इसके अंदर database administrator (DBA) होता है जो डेटा की सुरक्षा को बढ़ाता है। और system को बिना अनुमति के कोई access करे तो उसे रोकता है। इसके लिए यह restrictions का इस्तेमाल करता है। 

  • No data redundancy and inconsistency – कोई डेटा अतिरेक और असंगति नहीं –

जब डेटा duplication होता है यानि एक तरह के डेटा की बहुत सी कॉपी होती है उसको हम Data redundancy (आधार सामग्री अतिरेक) कहते है। और एक जैसा डेटा का अलग अलग लोकेशन पर हो तो उसे हम Data inconsistency (डेटा असंगति) बोलते है। जिसकी वजह से storage वेस्ट होती है। और ज्यादा स्टोरेज के लिए कोस्ट बढ़ जाती है परन्तु DBMS में ऐसा नही होता है।

  • Simple Access – सरल पहुंच –

DBMS में डेटाबेस को आसानी से access कर सकते है। डेटा को access करने में आसानी हो इसलिए यहाँ API (Application Programming Interface) का इस्तेमाल किया जाता है।

  • Data Integrity and Security – डेटा अखंडता और सुरक्षा –

DBMS मे Security व integrity पर बहुत ध्यान दिया जाता है। database हर टाइप की वैल्यू को insert कराने से पूर्व उसके conditions को संतुष्ट करना महतवपूर्ण होता है। database में user को हर प्रकार के डेटा को access करने की आज्ञा प्राप्त नही होती है। इससे डेटा की अखंडता को बढ़ावा मिलता है।

  • Decision making – निर्णय लेना –

यहाँ हमें अच्छे से डेटा के मैनेजमेंट के आप्शन मिलते है व data को काफी इजी तरके से access किया जा सकता है। इस वजह से निर्णय लेना काफी इजी हो जाता है।

  • Data backup and recovery – डेटा बैकअप और पुनर्प्राप्ति –

यहाँ डेटा का बैकअप लेने हो तो इसके लिए एक मजबूत framework कार्य करता है। इससे हम लोग dbms में easily डेटा का बैकअप किसी भी समय ले सकते है। वैसे इसमें यूजर को स्वयं बैकअप लेने की आवश्यकता नहीं होती है क्युकी DBMS ही बैकअप की जरुरत पड़ने पर ले लेता है। कई बार किसी कारण से अगर हमारा server down या क्रेश हो जाये, तो डेटा को बड़े इजी तरीके से वापस लाया जा सकता है यानि डेटा को रिकवर कर कर सकते है।

  • Data loss – डेटा हानि –

Dbms में डेटा loss होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यदि हम बहुत लम्बे समय तक भी डेटा को स्टोर रखना चाहते है तो बिना घबराए रख सकते है क्यूंकि यहाँ सालो साल तक पड़े डेटा भी आसानी से मिल जाते है। इसमें security बहुत अच्छी मिलती है व डेटा को store करना costly नही पड़ता है, इसकी वजह से data loss होने की आशंका बहुत कम हो जाती है।

  • Data Sharing – डेटा साझा करना –

DBMS का एक लाभ डेटा शेयरिंग भी है। इसमें हम डेटा को यूजर और एप्लीकेशन को शेयरिंग कर सकते है। यानि किसी को भी जरूरत पड़ने पर डेटा भेजा जा सकता है।

  • Maintenance Cost – अनुरक्षण लागत – 

DBMS को purchase करना हो सकता है आपको महंगा लगे क्यूंकि इसके फीचर के कारण इसकी लागत ज्यादा हो सकती है। लेकिन इसके maintenance के लिए जो खर्च आता है वो बहुत कम ही होता है।

  • Data searching – डेटा की खोज –

यहाँ डेटा की खोज की जाती है। dbms में डेटा को search करना बहुत ही आसान होता है। ओल्ड database मे हमको हर एक खोज के लिए program को write करने की आवश्यकता होती थी। लेकिन DBMS मे हमको only small queries लिखनी होती है। व यूजर इससे easily जानकारी को search कर पाता है।

इन्हें भी पढ़े – 

Disadvantages of DBMS in Hindi – DBMS के नुकसान –

DBMS की हानियाँ निम्नलिखित है –

  • इसका size अत्यधिक बड़ा होता है।
  • DBMS के software व hardware बहुत ज्यादा costly (महंगा) होता है।
  • DBMS के सारे (घटको) components को समय के साथ update रखना पड़ता है। यह बहुत मुश्किल होता है।
  • इसकी की कार्य करने की क्षमता (functionality) बहुत ज्यादा कठिन होती है।
  • अगर किसी कारण से बिजली कट जाती है, या डेटा corrupt हो जाये तो इसके साथ ही database का important डेटा भी नष्ट हो जाता है।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने आपको Advantage of DBMS in Hindi के बारे में बताया है। हमने आपको Advantage of DBMS in Hindi के बारें में सरल भाषा में विस्तार से बताया है। अगर आपको Advantage of DBMS in Hindi से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल Advantage of DBMS in Hindi, ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment