QR Code क्या है – प्रकार, Structure, उपयोग और QR Code को Scan कैसे करें | QR Code कैसे बनाए

5/5 - (2 votes)

QR Code क्या है? (What is QR Code in Hindi), QR Code का Structure (Structure of QR Code), QR Code के प्रकार (Types of QR Code), QR Code कैसे बनाए? (How to Create QR Code), QR Code को Scan कैसे करें? (How to Scan QR Code), QR Code का इतिहास (History of QR Code), QR Code के उपयोग (Uses of QR Code)

QR Code के बारे में आपने जरुर सुना होगा, इसे भी देखा भी होगा और इसका इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की QR Code क्या है? आजकल Smartphone में QR Code का अधिकतर उपयोग Digital Payment में किया जाता है। 

QR Code क्या है?
QR Code क्या है?

जब आप Mobile  से Online Transaction या Payment करते हैं या जब भी कुछ खरीदते हैं पैकेट पर यह Code रहता है तब हमारे मन में सवाल आता है की आखिर यह QR Code क्या है? अगर आप भी QR Code क्या है? के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े … 

 

QR Code क्या है? (What is QR Code in Hindi) –

QR Code का पूरा नाम (Full Form) Quick Response Code होता है। QR Code एक प्रकार का 2 Dimension Barcode होता है, जिसे मशीन के द्वारा पढ़ा जाता है। QR Code एक ऐसा Pattern होता है जिसमे किसी Product की जानकारी छुपी हुई रहती है। 

QR Code को Scan करके इसमें छुपी हुई जानकारी का पता लगाया जाता है। यह आकार में वर्गाकार (Square) Box की तरह होता है। QR Code में कोई खास Text, URL या Mobile Number भी छुपाया जा सकता है। QR Code को Barcode Reader या Smartphone के कैमरे से पढ़ा जा सकता है। 

QR Code को बनाने का कारण एक ऐसा Code को विकसित करना था जिसे सामान्य आखों से पढ़ा न जा सके। QR Code में Barcode से भी ज्यादा जानकारी रखी जा सकती है।

 

QR Code का Structure (Structure of QR Code) –

QR Code क्या है? के बारे में जानने के बाद इसके Structure को भी समझना भी जरूरी है। QR Code की बनावट वर्गाकार (Square) होती है। QR Code के तीन कोनों में वर्गाकार (Square) Box बने रहते हैं। इसमें सफेद Background में काले Box बने हुए होते हैं। QR Code के अन्दर किसी भी प्रोडक्ट की Information छुपी रहती है।

QR Code का Structure
QR Code का Structure

अधिकतर QR Code काले और सफेद रंग के होते हैं लेकिन रंगीन QR Code भी Generate किया जा सकता है। QR Code को आवश्यकतानुसार Customize भी किया जा सकता है। QR Code को Barcode Reader या किसी Image Capturing Device (Camera, Smartphone) के द्वारा पढ़ा जाता हैं।

 

QR Code के प्रकार (Types of QR Code) –

  • Static QR Code
  • Dynamic QR Code

Static QR Code –

Static QR Code में एक बार Information को Add करने के बाद उसे बदल नहीं सकते हैं। इस प्रकार के QR Code का इस्तेमाल ऐसी जगह में करते हैं जहाँ Information को Update करने की जरूरत नहीं पड़ती है, जैसे Website के URL आदि।

Dynamic QR Code –

Dynamic QR Code में एक बार Information को Add करने के बाद भी उसे Change भी कर सकते हैं। इसमें  Static QR Code से अधिक Information को Store किया जाता है।

इसका उपयोग ऐसे कार्यो में किया जाता है जहाँ पर Information को बार-बार Update करने की जरुरत पड़ती है, जैसे Company के Product के बारे में Information आदि।

 

QR Code कैसे बनाए? (How to Create QR Code) –

QR Code क्या है? के बारे में जानने के बाद आपके मन में सवाल होगा की क्या हम भी आपना QR Code बना सकते है तो जी हाँ आप भी आपना QR Code बना सकते है। अगर आप भी QR Code बनाना चाहते हैं तो Internet पर बहुत सारे ऐसे Tools मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपना खुद का QR Code Generate कर सकते हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते है –

  • सबसे पहले आपको QR Code Generator.com वेबसाइट पर जाना है।
QR Code Generate Website
QR Code Generate Website
  • अगर आप किसी website का QR Code बनाना है चाहते हो तो उस website का URL डालें।
Create QR Code
Create QR Code
  • जैसे ही आप website का URL डालोगे वैसे ही Automatically QR Code बन कर तैयार हो जायेगा।
Download QR Code Generate Image
Download QR Code Generate Image
  • अब आप चाहें तो उस QR Code को Image के रूप में भी Download कर सकते हैं।

इसके अलावा कोई Text, Vcard, Email, SMS, Wi-fi, Bitcoin, Twitter, Facebook Page , PDF Document, Image या Song का भी QR Code बना सकते हैं। इस Website में आप बिना Sign up किए QR Code बना सकते हैं और उसे Download भी कर सकते हैं।

इसके आलावा दो अन्य website भी है जिनकी मदद से आप QR Code को बना सकते है –

  • Free QR Code.Net
  • For QR Code.Com

 

QR Code को Scan कैसे करें? (How to Scan QR Code) –

QR Code को आप अपने Smartphone के Camera से भी Scan कर सकते है, इसके लिए आपको किसी विशेष प्रकार के Barcode Reader की आवश्यकता नही होती है। आप Google Lens की मदद से QR Code को Scan कर QR Code में छुपी हुई जानकारी का पता लगा सकते हो। UPI Payment वाले  Mobile Application में आपको QR Code Scanner आसानी से मिल जायेगा लेकिन यह सिर्फ Payment करने के लिए होता है। 

Google Lens Google का ही एक feature है, जैसे ही आप इसे open करोगे तो आपका Camera open हो जाएगा। अब अपने Camera को QR Code पर ले जाओगे तो यह उस QR Code को Scan करके उससे जुड़ी website या information को आपके सामने प्रदर्शित कर देगा। 

 

QR Code का इतिहास (History of QR Code) –

  • QR Code का आविष्कार सबसे पहले 1994 में जापान की एक कंपनी Denso Wave में Masahiro Hara ने किया था।
  • QR Code का सबसे पहले प्रयोग 1994 में Toyota Group के ”Denso-Wave” नामक Subsidiary Company ने किया था।
  • QR Code को इस Company के विभिन्न पार्ट्स को Track करने के लिए बनाया गया था। आज लगभग सभी कंपनियो में इसका उपयोग किया जा रहा है। 

 

QR Code के उपयोग (Uses of QR Code) –

  • Paytm, Google Pay, PhonePe आदि में Transaction को जल्दी करने के लिए QR Code का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Shopping और E-Commerce Website अपने ग्राहकों को Discount देने, promo आदि के लिए QR Code का उपयोग करते हैं।
  • Wifi share करने के लिए Password के स्थान पर QR Code का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • बड़े ब्रांड अपने business के विज्ञापनों में QR Code का इस्तेमाल करते हैं, जिससे user ब्रांड की website तक जल्दी पहुँच सके।
  • Business Card में अपने व्यवसाय की Detail भरने के लिए QR Code का इस्तेमाल किया जाता है।
  • QR Code का इस्तेमाल Message और EMail भेजने में भी किया जाता है।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने QR Code क्या है? के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। QR Code का उपयोग तो आप करते है। अगर आप अपना QR Code Generate करना चाहते है तो इसके बारे में हमने विस्तार से बताया है। अगर आपको QR Code को बनाने या Scan करने में कोई प्रॉब्लम होती है तो आप Comments के जरिए हमसे पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको QR Code क्या है? आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको QR Code क्या है? आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !

 

FAQ – QR Code in Hindi 

Q.1 QR Code का पूरा नाम (Full Form) क्या है?

Ans. QR Code का पूरा नाम Quick Response Code है।

Q.2 QR Code का आविष्कार किसने किया?

Ans. QR Code का आविष्कार सबसे पहले 1994 में जापान की एक कंपनी Denso Wave में Masahiro Hara ने किया था।

Q.3 QR Code कितने प्रकार के होते है?

Ans. QR Code मूल रुप से दो प्रकार के होते है – (1) Static QR Code (2) Dynamic QR Code.

Q.4 QR Code कब बना?

Ans. QR Code का सबसे पहले 1994 में जापान में बनाया गया था।

Q.5 QR Code का मतलब क्या है?

Ans. QR CODE का अर्थ Quick Response Code है। QR Code एक प्रकार का 2 Dimension Barcode होता है, जिसे मशीन के द्वारा पढ़ा जाता है। 

Q.6 क्यूआर कोड क्या है?

Ans. क्यूआर कोड एक प्रकार का मैट्रिक्स बारकोड है। क्यूआर कोड को आप प्रिंट कर सकते हैं या अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर सकते हैं। QR कोड को किसी भी स्मार्टफ़ोन या टेबलेट का उपयोग करके स्कैन किया जा सकता है।

Q.7 फोन में क्यूआर कोड क्या होता है?

Ans. क्यूआर कोड एक ऐसा पैटर्न होता है जिसमे किसी प्रोडक्ट की जानकारी छुपी हुई रहती है। क्यूआर कोड को स्कैन करके ही इसमें छुपी जानकारी का पता लगाया जाता है। QR Code में Text, URL, Mobile Number या फिर कोई भी जानकारी को छुपाया जा सकता है।

Q.8 क्या मैं फ्री में क्यूआर कोड बना सकता हूं?

Ans. जी हाँ, आप भी बिल्कुल फ्री में क्यूआर कोड बना सकते है इसके बारे में हमने डिटेल में step by step बताया है।

Q.9 WhatsApp QR Code क्या होता है?

Ans. WhatsApp QR Code की मदद से आप WhatsApp का इस्तेमाल किसी Browser में कर सकते हैं और WhatsApp user की Information ले सकते हैं।

Q.10 Reed Solomon Code क्या है?

Ans. Reed Solomon Code सही रूप से Error Correction Codes का एक समूह है। यह त्रुटियों का पता लगाकर उन्हें fix करने में मदद करता है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment