कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम और उनके कार्य | List of Computer Parts Name

4.7/5 - (30 votes)

कंप्यूटर के पार्ट्स – कंप्यूटर अलग-अलग पार्ट्स से मिलकर बनता है और सारे पार्ट्स एक-दुसरे पर निर्भर होते है। कंप्यूटर एक electronic मशीन है। computer के अनेक parts है जिनके बारे में आज हम डिटेल में जानेंगे। कंप्यूटर या लैपटॉप डिवाइस को चलाने हेतु कुछ आवश्यक पार्ट्स होते हैं, कम्प्यूटर से Attached ये पार्ट्स सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर कहलाते हैं। इस आर्टिकल में आपको सभी मुख्य Computer Parts या कंप्यूटर के पार्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी तो चलिए जानते है –

 

कंप्यूटर के पार्ट्स
कंप्यूटर के पार्ट्स

 

कंप्यूटर के पार्ट्स (Computer Parts in Hindi) –

कंप्यूटर के पार्ट्स में मुख्य पार्ट्स निम्नलिखित हैं जिन्हें आप कंप्यूटर हार्डवेयर पार्ट्स भी कह सकते है।

  • Cabinet Case
  • Input Devices
  • Output Devices
  • Storage Device

 

1. Cabinet Case (कैबिनेट केस) –

कंप्यूटर के पार्ट्स में कैबिनेट केस के अंतर्गत कौन-कौनसे कंप्यूटर पार्ट्स होते हैं, इनके बारे में जानते है –

Motherboard –

Motherboard को कंप्यूटर का Main Board भी कहा जाता है, क्योंकि इसी से कंप्यूटर के महत्वपूर्ण पार्ट्स जैसे कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, CPU, memory, hard drives, optical drives, video card, sound card मदरबोर्ड से अटैच होते हैं। कंप्यूटर में मदरबोर्ड backbone (रीड की हड्डी) की तरह काम करता है।

CPU –

CPU (Central Processing Unit) को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है, क्योंकि सभी तरह के डाटा प्रोसेसिंग का कार्य सीपीयू ही करता है। सीपीयू कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को कंट्रोल करता है और कोई भी डाटा बिना CPU के Process नहीं हो सकता।

Memory –

कंप्यूटर का वह भाग जिसमें सभी जानकारी या डाटा Save होता है और इस डाटा को कभी भी पुनःप्राप्त (retrieve) किया जा सकता है उसे Memory कहा जाता है। मेमोरी मदरबोर्ड से अटैच होती है।

Power Supply Unit –

यह एक hardware उपकरण है जो कंप्यूटर को चलाने हेतु AC करंट को DC करंट में परिवर्तित करता है। PSU कंप्यूटर को पावर ऑफ तथा बूट करने में सहायता करता है।

 

2. Input Devices (इनपुट डिवाइस) –

Input device का उपयोग कंप्यूटर को किसी तरह के निर्देश (instruction) देने या फिर CPU तक डेटा को पहुंचाने के लिए किया जाता है। इनपुट डिवाइस विभिन्न प्रकार के होते हैं उनमे से कुछ निम्नलिखित हैं –

Mouse

Mouse एक hand held डिवाइस होता है, जो कर्सर (Curse) की मूवमेंट को कंट्रोल कर user को कंप्यूटर स्क्रीन में निर्देश (instruction) देने में सहायता करता है।

Keyboard –

Keyboard डिवाइस text, numbers, symbols को टाइप करने में मदद करता है। Keyboard कंप्यूटर को Commands टाइप कर निर्देश (instruction) देने में सहायता करता है।

Scanner –

Scanner का प्रयोग कंप्यूटर में किसी document या text को स्कैन करने के लिए किया जाता है। किसी भी कंटेंट को स्कैन करने के बाद कंप्यूटर में इसे digital format में इस्तेमाल कर पाते हैं।

इन Devices के अलावा कंप्यूटर के अन्य पार्ट्स जैसे Joystick, webcam, touch screen इत्यादि भी इनपुट डिवाइस के ही एक प्रकार है।

 

3. Output Devices (आउटपुट डिवाइस) –

इनपुट डिवाइस की सहायता से जो डाटा कंप्यूटर तक पहुंचता है उस डाटा को प्रोसेस कर results जिस Device में दिखाई देते हैं उसे आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। कंप्यूटर को चलाने में निम्नलिखित Output Devices का अहम योगदान होता है –

Monitor –

उपयोगकर्ता कंप्यूटर को जो निर्देश (instruction देता है, सीपीयू उसे प्रोसेस करने के बाद परिणाम जहां प्रदर्शित करता है उसे Monitor कहा जाता है। मॉनिटर एक यूजर के लिए कंप्यूटर ऑपरेट करने में बेहद सहायक साबित होता है।

Speaker –

ध्वनि उत्पन्न करने वाले Devices को स्पीकर कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में हम देखते हैं। स्पीकर एक आउटपुट डिवाइस है जो साउंड प्रोड्यूस करता है।

Printer –

किसी डिजिटल कंटेंट जैसे text, image को प्रिंट करने के लिए Printer का इस्तेमाल किया जाता है। प्रिंट करने के बाद एक virtual content को छुआ जा सकता है। कंप्यूटर में दिखाई देने वाली किसी इमेज को प्रिंट कर एक कागज में उस फोटो को छापा जा सकता है।

कंप्यूटर के लिए इनपुट और आउटपुट दोनों डिवाइसेज बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इनकी मदद से ही कंप्यूटर को ऑपरेट किया जा सकता है।

 

4. Storage Device (स्टोरेज डिवाइस) –

Text, image, video, audio इत्यादि कई प्रकार के फाइल को स्टोर कर लंबे समय तक कंप्यूटर में सुरक्षित रखने का कार्य स्टोरेज डिवाइस ही करते हैं। स्टोरेज डिवाइस की मदद से user कभी भी अपने डाटा को कंप्यूटर पर एक्सेस कर पाता है। मुख्य स्टोरेज डिवाइस निम्नलिखित है –

Floppy Disk Drive –

यह कंप्यूटर डाटा को स्टोर करने वाली device है जिसे FDD भी कहा जाता है। Floppy Disk Drive का इस्तेमाल पहले अधिक होता था। यह अलग-अलग साइज में उपलब्ध होती हैं लेकिन हार्ड डिस्क की तुलना में इनकी कैपेसिटी काफी कम होती है।

Hard Disk Drive (HDD) –

हार्ड डिस्क ड्राइव सभी प्रकार का डिजिटल कंटेंट को कंप्यूटर में सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई है जिसमें आप बड़ी मात्रा में डाटा को स्टोर कर सकते हैं। Hard Disk Drive को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में अटैच करके किसी भी कंप्यूटर में डाटा को एक्सेस किया जा सकता है। 

वर्तमान समय में कंप्यूटर में हार्ड डिस्क की जगह SSD का उपयोग हो रहा है क्योंकि यह हार्ड डिस्क की तुलना में डाटा को अधिक स्पीड में प्रोसेस करती हैं।

CD और DVD Drive

Hard Disk और Floppy Disk की तुलना में CD, DVD Drive की data store करने की क्षमता काफी कम होती है, इस कारण वर्तमान में इनका इस्तेमाल काफी कम हो गया है।

 

List of Computer Parts Name –

कंप्यूटर के सभी parts की list निम्नलिखित है –

  • Monitor (मॉनिटर)
  • CPU (Central Processing Unit), Processor (सीपीयू, प्रोसेसर)
  • Keyboard (कीबोर्ड)
  • Mouse (माउस)
  • Mouse Pad (माउस पैड)
  • Storage Unit (स्टोरेज यूनिट)
  • Memory Unit (मेमोरी यूनिट)
  • Motherboard (मदरबोर्ड)
  • CD or DVD Drive (सीडी या डीवीडी ड्राइव)
  • Hard Disk (हार्ड डिस्क)
  • Power Supply Unit (PSU)  (पावर सप्लाई यूनिट)
  • Graphic Card (ग्राफिक्स कार्ड)
  • Random-access memory (RAM) (रैम)
  • Read-only memory (ROM) (रोम)
  • GPU (जीपीयू)
  • Computer Cabinet Case (कंप्यूटर कैबिनेट केस)
  • Uninterruptible Power Supply (UPS) (यूपीएस)
  • Printer (प्रिंटर)
  • Scanner (स्कैनर)
  • Speaker (स्पीकर)
  • Microphone (माइक्रोफोन)
  • Webcam, Video Camera (वेबकैम, विडियो कैमरा) 
  • Cooling Fan (कूलिंग फैन)
  • Power Cable (पॉवर केबल)
  • Projector (प्रोजेक्टर)
  • Plotter (प्लॉटर) 
  • Joystick (जोस्टिक)
  • Trackball (ट्रैकबॉल)
  • Video Graphics Array (VGA) Cable (वीडियो ग्राफिक्स अरे केबल)
  • Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)
  • Pen Drive (पेनड्राइव)
  • Audio Card (ऑडियो कार्ड)
  • Modem (मॉडेम)
  • Switched Mode Power Supply (SMPS) (स्विच मॉड पॉवर सप्लाई)
  • Network Card (नेटवर्क कार्ड)
  • Bluetooth (ब्लूटूथ)
  • Expansion Card (एक्सपेंशन कार्ड)
  • USB Fingerprint Scanner (फिंगरप्रिंट स्कैनर)
  • Optical Mark Reader (OMR) (ऑप्टिकल मार्क रीडर)
  • Ethernet Cable (ईथरनेट केबल)

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने “कंप्यूटर के पार्ट्स” के बारे में जाना है। हमने आपको कंप्यूटर के पार्ट्स के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम और उनके कार्य के साथ ही हमने आपको List of Computer Parts Name के बारे में भी बताया है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ Share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

FAQ – Computer Parts in Hindi

Q.1 कंप्यूटर के 5 मूल कार्य कौन कौन से हैं?

Ans. कंप्यूटर पांच मूल कार्य इनपुट, प्रोसेस, आउटपुट, स्टोरेज और कंट्रोल हैं।

Q.2 Computer Parts क्या है?

Ans. Computer Parts में उन सभी components को शामिल किया जाता है जिनसे से मिलकर computer का निर्माण होता है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment