डेटाबेस स्कीमा क्या है – Database Schema in Hindi

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों आज में इस पोस्ट में आपको Database Schema के बारे में बताने वाला हूँ इस आर्टिकल में आपको डेटाबेस स्कीमा क्या है ( database schema in hindi ) के बारे में सारी जानकारी आसान भाषा में मिलने वाली है तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढना तो आइये जानते है डेटाबेस स्कीमा के बारे में सब कुछ…

डेटाबेस स्कीमा क्या है - Database Schema in Hindi
डेटाबेस स्कीमा क्या है – Database Schema in Hindi

 

डेटाबेस स्कीमा क्या है – Database Schema in Hindi –

डेटाबेस स्कीमा यह परिभाषित करती है की relational database के अंदर data management कैसे किया जाता है। आसान भाषा में कहे तो डेटाबेस का एक डिजाईन जो की पुरे के पुरे Database के बारे में इनफार्मेशन देता है। इनमे logical constraints ( तार्किक बाधाएं ) भी होती है। जैसे की – fields, Table name, एंटिटी रिलेशनशिप, डेटा टाइप्स.।

Database schema हमको ये बताता है की database में डेटा कैसे स्टोर होता है। और इनके बिच की relation किस तरके की है। basically डेटाबेस स्कीमा database की dictionary में ही रहता है। database डिज़ाइनर database schema को design करता है। जिससे यूजर को database को समझने में आसानी हो और वह इसका इस्तेमाल easily कर पाए।

Database मुख्यतः एक टेबल के row और column की पहचान करते है।

 

डेटाबेस स्कीमा के प्रकार – Types of Database Schema in hindi – 

डेटाबेस स्कीमा के प्रकार - Types of Database Schema in hindi
डेटाबेस स्कीमा के प्रकार – Types of Database Schema in hindi

 

Database स्कीमा 3 प्रकार के होते है।

  1. Physical database schema
  2. Logical database schema
  3. View database schema

भौतिक डेटाबेस स्कीमा – Physical Database Schema – 

Physical database schema यूजर को बता देता है की storage device में data को किस तरह से स्टोर किया जायेगा। और यह schema ये भी प्रस्तुत करता है की डेटा को database में कैसे दिखया जाये और डेटा को कैसे स्टोर करना है।

तार्किक डेटाबेस स्कीमा – Logical Database Schema – 

Physical database schema सभी logical constraints (तार्किक बाधाएँ) को बताता है। जो डेटा स्टोर करने के लिए implement किये जाते है। यह logical database schema डेटा का conceptual model (संकल्पनात्मक निदर्श) होता है।

डेटाबेस स्कीमा देखें – View Database Schema – 

व्यू डेटाबेस स्कीमा में view level design होता है। और यह डेटाबेस और एंड यूजर के बिच होने वाले  interaction की जानकारी देता है।

 

सबस्कीमा क्या है – What is Subschema in hindi – 

Database schema की subset भी होती है। और एक subschema में database schema की जैसे similar properties होती है। वही subschema है।

 

स्कीमा का उद्देश्य – Purpose of Schema in hindi – 

Database schema के निम्न उद्देश्य है – 

  • Database schema कई टेबल्स के बीच की relationship को बताती है।
  • schema, database के अंदर कंस्ट्रेंट्स को पहचानने में हेल्प करती है।
  • Database schema सभी प्रकार की columns और rows को identify करती है। 
  • Database के लॉजिकल लेआउट को अंडरलाइन करता है और डेटा को manage रखता है।

 

  1. DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
  2. डेटाबेस यूजर्स क्या है?
  3. डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
  4. DBMS के लाभ
  5. Characteristics Of DBMS In Hindi
  6. डेटा मॉडल क्या है?

 

डेटाबेस स्कीमा के लाभ – Benefits of database schemas in hindi – 

किसी एक कंपनी में लगातार वर्क होने पर रोजाना डेटा बढ़ता है और इसे manage करना कठिन होता रहता है। इसी को अच्छे से व्यवस्थित करने के लिए database schema और database object का इस्तेमाल करना बहुत हेल्पफुल होता है। 

  • Organization and communication – database schema का डॉक्यूमेंटेशन यह अनुमति देता है की internal stakeholders और बहुत से आर्गेनाइजेशन के बीच अच्छा कम्युनिकेशन हो। यह truth का कॉमन सोर्स देता है। यह यूजर को को सक्षम बनाता है की logical constraints और methods को समझ पाए जो टेबल्स के मध्य होता है। 
  • Access and security – डेटा को भिन्न भिन्न यूनिट्स में manage करने में database schema ही मदद करता है।इसके कारण किसी एक schema को दुसरे database में शेयर करना सरल होता है। एक एकल schema में personally एसी इनफार्मेशन जिससे पहचान की जाये (PII) हो सकती है जो आपके डेटा को सिक्योर और हाईड भी रखता है।
  • loyalty – डेटा की वैलिडिटी को identify करने के लिया आर्गेनाइजेशन और कम्युनिकेशन हेल्प करता है। schema के database डिजाईन में रुकावट की compliance की देखरेख में हेल्प करता है।

 

फिजिकल और लॉजिकल स्कीमा में अन्तर – Difference between physical and logical Schema in hindi – 

Physical Database SchemaLogical Database Schema
फिजिकल स्कीमा में attributes ऐड नही होते है।लॉजिकल स्कीमा में attributes ऐड होते है।
यहाँ प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी दोनों ही होती है।और लॉजिकल में भी प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों होती है।
Physical में column name व उसके डेटा टाइप्स include होते है।यहाँ column name व इसके डेटा टाइप्स include नही होते है।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज के इस आर्टिकल में हमने डेटाबेस स्कीमा क्या है के बारे में बताया है जिसमें हमने आपको डेटाबेस स्कीमा के प्रकार , सबस्कीमा क्या है , स्कीमा का उद्देश्य के बारे में विस्तार से समझाया है।

अगर आपको यह आर्टिकल डेटाबेस स्कीमा क्या है ज्ञानवर्धक लगा और कुछ जानने या सिखने को मिला हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment