Characteristics of DBMS in Hindi – DBMS की विशेषताएं

5/5 - (4 votes)

Characteristics of DBMS in Hindi, DBMS की विशेषताएं – हेल्लो दोस्तों, DBMS की full फॉर्म database management system होती है। आज हम जानेंगे DBMS की विशेषताओ के बारे में, इस आर्टिकल में आपको dbms की सभी विशेषताओ को पॉइंट टू पॉइंट और आसान भाषा में बताया गया है।

database की बहुत सी मुख्य विशेषताएं होती है जो की यूजर का काम आसान करती है आपको dbms की सभी विशेषताएं निचे दी गयी है आप आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए…

Characteristics of DBMS in Hindi - DBMS की विशेषताएं
Characteristics of DBMS in Hindi – DBMS की विशेषताएं

 

DBMS की विशेषताएं – Characteristics of DBMS in Hindi –

Dbms की सभी विशेषताओ का वर्णन निचे दिया गया है – 

No Data Inconsistency and Redundancy – कोई डेटा असंगति और अतिरेक नहीं

एक जैसे फाइल्स का कई जगह पर होना, मतलब की किसी भी डेटा का डुप्लीकेशन होना इस स्थिति को डेटा redundancy कहा जाता है।और इसी तरह डेटा inconsistency एक जैसे डेटा का बहुत सी जगहों पर पर कॉपी किया जाना होता है। इन कारणों से storage devices की मेमोरी full हो जाती है। और स्टोरेज device पर खर्चा करना पड़ता है। लेकिन dbms में ऐसा नही होता क्यूंकि यहाँ data inconsistency और redundancy नही होती।

 

Realistic – वास्तविक 

DBMS पूर्णत रीयलिस्टिक होता है। कहने का मतलब dbms का यूज़ real world (वास्तविक दुनिया) के वस्तुओ की इनफार्मेशन को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है। for example – किसी स्कूल में students व टीचर की डिटेल्स को स्टोर रखना।

 

Data security and Integrity – डेटा सुरक्षा और अखंडता 

DBMS में security (सुरक्षा) और integrity (अखंडता) का अच्छे से ध्यान रखा जाता है dbms में जब किसी वैल्यू को इन्सर्ट करवाया जाता है तो उसे पहले कुछ शर्तो को वेरीफाई करना पड़ता है। जो डेटा और device ओनर यूजर होते है dbms में डेटा को एक्सेस करने की अनुमती सिर्फ उन्हें ही होती है other यूजर डेटा को बिना अनुमति के dbms में एक्सेस नही कर पाते। 

 

Store any Type of data – किसी भी प्रकार का डेटा संग्रहीत करे

भिन्न भिन्न प्रकार के डेटा को dbms में रखा जा सकता है। यह अलग अलग तरह के डेटा टाइप को सपोर्ट कर सकता है। For example -स्ट्रिंग, चर, बाइनरी, नंबर आदि। 

अब यहाँ स्ट्रिंग का मतलब किसी भी प्रकार का text लिखा जाता है और database उसे save और सुरक्षित स्टोर कर सकता है और इसके अलावा जैसे चर डेटा स्टोर का पैलेस और नंबर जैसे 1,2,3,…..9 इनको int भी बोला जाता है, बाइनरी जो 0 और 1 पर काम करती है। कहने का मतलब इस प्रकार के सभी डेटा को dbms स्टोर कर सकता है।

 

Cost – मूल्य 

DBMS storage को buy करने में ज्यादा खर्च आता है लेकिन वहीँ देखा जाये तो इसको maintains करने में जो खर्च होता है वो बहुत कम होता है।

 

Easy Access – आसान पहुंच 

DBMS में डेटा को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है इसका रखरखाव अच्छे से होता है क्युकी dbms फोल्डर का उपयोग करता है किसी भी डेटा को स्टोर करने के लिए इस वजह से जब जरूरत पड़े तब डेटा को आसनी से एक्सेस किया जा सकता है।

 

Data Sharing – डेटा साझा करना

डेटा शेयर करना dbms की एक खास विशेषता है। dbms में data को एक साथ बहुत से यूजर को बहुत ही आसानी से शेयर कर सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

  1. DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
  2. डेटाबेस यूजर्स क्या है?
  3. डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
  4. DBMS के लाभ

 

ACID Properties – ए सी आई डी प्रॉपर्टीज

Dbms में ACID प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल होता है इसे ही सपोर्ट करता है और इसका पूरा नाम Atomicity Completeness Isolation Durability है।

 

SQL and Nosql – एस क्यू एल और नो एस क्यू एल

Database management system में sql और nosql दोनों ही database का उपयोग किया जाता है। SQL उपयोग लिया जाता है जब डेटा को टेबल में स्टोर किया जाता है। और nosql में अन्य विभिन्न तरीको से डेटा स्टोर किया जाता है।

 

Data backup and recovery – डेटा बैकअप और पुनर्प्राप्ति

Dbms में डेटा का बैकअप बहुत आसानी से व किसी भी समय लिया जा सकता है। इसमें यूजर द्वारा बैकअप लेने की आवश्कता ही नही होती dbms खुद ही ऑटो बैकअप लेने में सक्षम है। किसी कारण से अगर server डाउन भी हो जाये तो भी dbms बहुत सरलता से पहले ही अपने डेटा को रिकवर कर लेता है और लोस होने से बचा लेता है।

 

Decision making – निर्णय लेना 

Dbms में बहुत ही अच्छे से डेटा को manage किया जाता है और किसी भी query द्वारा डेटा एक्सेस बहुत ही आसानी से हो जाता है और इस वजह से decision लेना बहुत आसान होता है।

 

Restricting Unauthorized access – अनधिकृत पहुंच को प्रतिबंधित करना 

Dbms में ओनर यूजर के अलावा डेटाबेस को एक्सेस करने की अनुमती और किसी व्यक्ति को नही होती है। dbms में database administrator का उपयोग किया जाता है ताकि security को बढ़ाया जाये और बिना अनुमति कोई डेटा एक्सेस न कर सके इसके लिया restriction लगा देता है।

 

Data Searching – डेटा खोज

Dbms में डेटा search करना बहुत सरल होता है। old database में हमें पहले बड़े प्रोग्राम की जरूरत होती थी डेटा को खोजने के लिए। लेकिन अगर dbms में आपको short query लिखनी होती है और यूजर के सामने बहुत तेजी से रिजल्ट शो हो जाते है।

 

निष्कर्ष – Conclusion –

आज के इस आर्टिकल में हमने DBMS की विशेषताओ के बारे में जाना है जिसमें हमने आपको DBMS की विशेषताओ के सभी प्रकार के बारे में विस्तार से समझाया है।

अगर आपको यह आर्टिकल DBMS की विशेषता ज्ञानवर्धक लगा और कुछ जानने या सिखने को मिला हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment