डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है – Database Interface in Hindi

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों आज हम बात करने वाले है डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है के बारे में अगर आपको database interface के बारें में विस्तार से और आसान भाषा में जानकारी चाहिए तो आप बिलकुल सही वेबसाइट पर आयें है तो बने रहिये और इस आर्टिकल को लास्ट तक जरुर पढ़े…

डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है - Database Interface in Hindi
डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है – Database Interface in Hindi

 

डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है – Database Interface in Hindi – 

Database interface एक तरह का user interface होता है यह यूजर को सरलता से database access करने की सुविधा देता है। database interface की हेल्प से यूजर द्वारा डेटा को इन्सर्ट करना, डिलीट करना, और डेटा अपडेट करना ये सब काम आसान हो जाता है। डेटाबेस इंटरफ़ेस को डी बी एम एस इंटरफ़ेस के नाम से भी बुलाया जा सकता है।

 

डेटाबेस इंटरफ़ेस के प्रकार – Types of Database Interface in Hindi – 

डेटाबेस इंटरफ़ेस के निम्न प्रकार प्रकार है –

  • Menu Based Interface
  • Form Based Interface
  • Interface for DBA
  • Graphical User Interface
  • Natural Language Interface
  • Command Line Interface
डेटाबेस इंटरफ़ेस के प्रकार - Types of Database Interface in Hindi
डेटाबेस इंटरफ़ेस के प्रकार – Types of Database Interface in Hindi

 

Menu Based User Interface – मेनु पर आधरित इंटरफ़ेस – 

यह आसान interface होता है। क्योकि ये पूरा इंटरफ़ेस मेनु पर आधारित होता है इसमें user को मेनु की एक लिस्ट दी जाती है और यूजर उस लिस्ट में से किसी एक आप्शन या टूल को चुन सकता है। इसके लिए यूजर को किसी भी प्रकार का सिंटेक्स या फिर command को लगाने की आवश्यकता नही होती इसकी यह एक खास बात है।

Example – जैसे की अगर आप किसी वेबसाइट या app में लॉग इन करते है तो वहा पर आपको मेनु की लिस्ट दी जाती है जिससे आपको एक आप्शन चुनना होता है। इसमें आपको विभिन्न category दी जाती है।

 

Form Based Interface – फॉर्म पर आधारित इंटरफ़ेस – 

यह इंटरफ़ेस हर यूजर को फॉर्म शो करता है। और यूजर इस फॉर्म को भरता है जब यूजर फॉर्म में एंट्री करता है तो database में data इन्सर्ट होता है। जिन user को ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में ज्यादा इनफार्मेशन नही होती है उनके लिए ही फॉर्म बेस्ड इंटरफ़ेस होता है।

Database के एक्सेस के लिए यूजर को सबसे पहले फॉर्म में दी गयी फिल्ड को fill करना होता है। इस इंटरफ़ेस का उपयोग काफी ज्यादा होता है। फॉर्म बेस्ड इंटरफ़ेस DBMS के साथ interact (परस्पर प्रभाव डालना) डालने में सहायक है। इसके लिए SQL के बारें में जानकारी होना आवश्यक है।

Example – अगर आप किसी भी एग्जाम या competition के फॉर्म भरते है। तो वह एक फॉर्म बेस्ड डेटाबेस का उदाहरण है।

 

Interface for DBA – इंटरफ़ेस फॉर DBA – 

DBMS में कुछ ऐसे command उपयोग किये जाते है जो सिर्फ Database administrator यानि DBA के जरिये इस्तेमाल होते है। किसी भी यूजर के account को बनाने, schema को change करने व स्टोरेज स्ट्रक्चर को दोबारा organize करने और अकाउंट की अथॉरिटी देने से रिलेटेड सभी कमांड DBA में आते है इसमें ही यूज किये जाते है।

 

Graphical User Interface – ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस – 

वर्तमान समय में GUI यानि ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। क्यूंकि ये आसान होता है और इसमें बटन, मेनु, चित्र और फॉर्म सभी का इस्तेमाल होता है। GUI में यूजर database को कीबोर्ड और माउस से एक्सेस कर सकते है। लाइव गेम खेलना इसका अच्छा example है।

  1. DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
  2. डेटाबेस स्कीमा क्या है
  3. डेटाबेस यूजर्स क्या है?
  4. डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
  5. DBMS के लाभ
  6. Characteristics Of DBMS In Hindi
  7. डेटा मॉडल क्या है?
  8. इंस्टैंस क्या है

Natural Language Interface – नेचुरल लैंग्वेज इंटरफ़ेस – 

Dbms में यूजर अपनी बेसिक लैंग्वेज यानि नेचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल कर सकते है। इसकी वजह से यूजर अपनी बेसिक लैंग्वेज में database को command देकर बहुत ही आसान तरीके से एक्सेस कर सकता है। जिन्हें SQL कमांड्स नही आती उनके लिए नेचुरल लैंग्वेज इंटरफ़ेस बहुत ज्यादा अच्छा होता है।

नेचुरल लैंग्वेज इंटरफ़ेस के पास एक स्कीमा मिलती है जो यूजर की बेसिक भाषा को आगे SQL में change कर देता है।

 

Command Line Interface – कमांड लाइन इंटरफ़ेस – 

CLI यानि की command line interface यह सबसे old database interface है इसमें database को access करने के लिए यूजर को command का इस्तेमाल करना होता है। इसमें कोई भी वर्क command के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। 

Command line interface को उपयोग करने के लिए यूजर को SQL की कमांड्स के बारें में इनफार्मेशन होना आवश्यक है वरना यूजर इसका इस्तेमाल नही कर पाता है।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज के इस आर्टिकल में हमने डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है के बारे में जाना है हमने डेटाबेस इंटरफ़ेस के प्रकार के बारे में विस्तार से समझाया है।

अगर आपको यह आर्टिकल डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है ज्ञानवर्धक लगा और कुछ जानने या सिखने को मिला हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment