इनपुट डिवाइस के नाम – कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस कौन कौन से हैं? | input device name list 

4/5 - (5 votes)

इनपुट डिवाइस के नाम – इनपुट डिवाइस कंप्यूटर को सूचना देने में मदद करता है। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक बहुत जरूरी हिस्सा है जिसकी सहायता से हम अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को कंप्यूटर में कर पाते है। एक कंप्यूटर user होने के कारण आपको कंप्यूटर के इन इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्यो के बारे में पता होना चाहिए। कंप्यूटर के इन इनपुट डिवाइस की सबसे अच्छी बात यह है कि खराब होने पर इन्हें बदला जा सकता है।

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर के हार्डवेयर पार्ट्स का वह जरूरी भाग है जिनसे कंप्यूटर में Data और Information डाली जाती हैं। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर में केवल सूचनाओं को ही डालते नही बल्कि कंप्यूटर को कंट्रोल भी करते है। आज हम आपको इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्य के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े … 

 

इनपुट डिवाइस के नाम
इनपुट डिवाइस के नाम

 

इनपुट डिवाइस के नाम (input device name in hindi) –

कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस अलग-अलग तरह के होते हैं और भिन्न-भिन्न कार्य करते है। इनपुट डिवाइस के द्वारा कंप्यूटर में जो सूचनाएं डाली जाती हैं, कंप्यूटर उन्हीं सूचनाओं पर काम करता है और फिर रिजल्ट आउटपुट डिवाइस में दिखाता है। बिना इनपुट डिवाइस के कंप्यूटर काम ही नहीं कर सकता है। कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्यो के बारे में हमने विस्तार से नीचे बताया है।

 

Keyboard –

कीबोर्ड इनपुट डिवाइस का सबसे common भाग है। कीबोर्ड वह इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से कंप्यूटर में सूचनाओं को टाइप करके डाला जाता है। Keyboard में alphabets, numerical punctuation, mathematical tools सभी मौजूद होते हैं, जिनकी मदद से कंप्यूटर में किसी भी तरह के Data और Information को डाला जा सकता है।

 

Mouse –

माउस भी एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है क्योंकि इसके द्वारा ही कंप्यूटर में हो रहे काम को पॉइंट और कंट्रोल किया जाता है अर्थात् Cursor (कर्सर) को control किया जाता है। 

 

Scanner –

स्कैनर भी इनपुट डिवाइस है जिसका काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। स्कैनर का इस्तेमाल हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलने के लिए किया जाता है और स्कैनर का ज्यादातर उपयोग ऑफिस के कार्यो में होता है‌।

 

Digital Camera –

डिजिटल कैमरा के मदद से वीडियो कॉल और फोटो क्लिक करने के लिए कंप्यूटर में इसका उपयोग किया जाता है। डिजिटल कैमरा आधुनिक तकनीक का सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

Microphone –

माइक्रोफोन वह इनपुट डिवाइस हैं जिसका उपयोग voice या किसी भी तरह की ध्वनि को कंप्यूटर में डालने या record करने के लिए किया जाता है। 

 

Joystick –

कंप्यूटर में वीडियो गेम खेलने के लिए Joystick का प्रयोग किया जाता है। कंप्यूटर में चल रहे वीडियो गेम के कैरेक्टर और गाड़ियों को कंट्रोल करने के लिए Joystick input device का उपयोग किया जाता है।

 

Graphic Tablet –

Graphic Tablet का प्रयोग हाथ से बनाए गए artwork को कंप्यूटर में डालने के लिए किया जाता है। Graphic Tablet को digitizers के नाम से भी जाना जाता है। Graphic Tablet में किसी भी तरह के काम करने के लिए stylus का प्रयोग किया जाता है।

 

Touch Screen –

आधुनिक Laptop में Touch Screen का प्रयोग किया जाता है। Touch Screen इनपुट डिवाइस होता है जो पूरी तरह स्क्रीन टच मोबाइल की तरह काम करता है। ऐसे लैपटॉप में माउस की कोई जरूरत नहीं होती है क्योकि यूजर उंगलियों से किसी भी चीज को पॉइंट और कंट्रोल कर सकता है।

 

Webcam –

Webcam भी डिजिटल कैमरे की तरह होता है, लेकिन इसे इंडिपेंडेंट तरह से use नहीं किया जा सकता है। Webcam कंप्यूटर में अटैच रहते हैं और इसमें किसी भी तरह की कोई मेमोरी नहीं होती है। डिजिटल कैमरे का उपयोग Video call, live streaming आदि के लिए किया जाता है।

 

input device name list –

  • Keyboard (की-बोर्ड) 
  • Mouse (माउस) 
  • Trackball (ट्रैकबॉल) 
  • Joystick (जॉयस्टिक)
  • Scanner (स्कैनर) 
  • Microphone (माइक्रोफोन) 
  • Webcam (वेबकैम) 
  • Light Pen (लाइट पेन) 
  • Touch Screen (टच स्क्रीन)
  • MICR (एमआइसीआर) 
  • OCR (ओसीआर) 
  • OMR (ओएमआर)
  • BCR (बीसीआर)
  • QR Code Reader (क्यूआर कोड रीडर)
  • Biometric Sensor (बायोमेट्रिक सेंसर)  
  • Digital Camera (डिजिटल कैमरा)
  • Voice Recognition System / Speech Recognition System
  • Graphic Tablet / Digitizing Tablet 
  • Card Reader (कार्ड रीडर)

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने “इनपुट डिवाइस के नाम” के बारे में जाना है। हमने आपको इनपुट डिवाइस के नाम और उनके कार्यो के बारे में सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है और इसके साथ ही input device name list के बारे में भी बताया है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ Share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment