Hard Disk का आविष्कार किसने किया? – Hard Disk कौन सा Device है?

5/5 - (1 vote)

Hard Disk का आविष्कार किसने किया? – आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप का use करते है तो इसमें data को store करने के लिए hard disk का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप Hard Disk का आविष्कार किसने किया था के बारे में जानते है। अगर नही तो कोई बात नही आज हम इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानने वाले है –

 

Hard Disk का आविष्कार किसने किया? –

Hard Disk या Hard Disk Drive (HDD) एक storage device है। इसका अविष्कार 13 September 1956 में IBM (कंप्यूटर hardware बनाने वाली कंपनी) team ने किया था। उस समय Reynold B. Johnson team को lead कर थे। hard disk को बनाने मे इनका योगदान सबसे ज्यादा था। Reynold B. Johnson को Hard Disk का जनक और ‘Father of the Hard Disk’ भी कहा जाता है। 

Hard Disk का आविष्कार किसने किया?
Hard Disk का आविष्कार किसने किया?

IBM की पहली Hard Disk का नाम 305 RAMAC रखा गया था। इस Hard Disk का आकार काफी बड़ा था। यह Hard Disk सिर्फ 5MB डाटा स्टोर कर सकती थी।IBM ने सबसे पहला कमर्शियल Hard Disk Drive आधारित computer अर्थात् Supercomputer को बनाया और इसे RAMAC नाम दिया गया। RAMAC का पूरा नाम Random Access Method of Accounting And Control था। इसका स्टोरेज सिस्टम यानि Hard Disk को 305 RAMAC कहा जाता था।

इस Hard Disk का वजन 1 टन से भी अधिक था और इसकी स्टोरेज Capacity मात्र 5 MB की थी। यह एक Inbuilt Hard Disk थी अर्थात् इसे computer से अलग नहीं किया जा सकता था।

1963 में IBM कंपनी ने ही पहली ऐसी Hard Disk को बनाया जिसे computer से अलग किया जा सकता था और इसकी Storage Capacity 2.6MB थी।

1973 में, IBM कंपनी ने ‘Winchester’ नाम से एक नए प्रकार का Hard Disk Drive कोड को पेश किया। IBM कंपनी ने Winchester Hard Disk Drive को दो स्पिंडल और 30 MB की क्षमता के साथ मार्केट में लॉन्च किया। यह Hard Disk Drive Winchester तकनीक का उपयोग करने वाली पहली Hard Disk थी। 

IBM Company लगातार Hard Disk पर काम कर रहा थी और 1980 में IBM ने पहली ऐसी Hard Disk को बनाया जिसकी स्टोरेज क्षमता 1GB थी।

1983 में IBM PC/XT में एक internal 10MB की Hard Disk Drive को शामिल किया गया था। इसके बाद Internal Hard Disk Drive का पर्सनल कंप्यूटरों (PC) में तेजी से इस्तेमाल होने लगा और Internal Hard Disk Drive कंप्यूटर में लोकप्रिय हो गयी।

इसके बाद भी Hard Disk में लगातार बदलाव किए गये और अनेक कंपनियां भी अस्तित्व में आई जिन्होंने बहुत Advance Hard Disk तैयार कि। आज के समय में मार्केट में बहुत Advance Hard Disk उपलब्ध हैं, जिनकी स्टोरेज क्षमता 1TB तक की है।

 

Hard Disk कौन सा Device है? –

Hard Disk कंप्यूटर का Secondary Storage Device होता है। Hard Disk Drive (HDD) एक non-volatile data storage device है। hard disk डिवाइस कंप्यूटर में कनेक्ट होकर डिजिटल डेटा को परमानेंट स्टोर करता है। 

 

Hard Disk की गति किसमें मापी जाती है? –

हार्ड डिस्क की गति सामान्यत RPM में मापी जाती है। Revolutions Per Minute (RPM) यह पारम्परिक magnetic Hard Disk की गति मापने की विधि है। 

 

Hard Disk के अन्य नाम –

  • HDD
  • HD
  • Hard Drive
  • Hard Disk Drive 

 

Hard Disk बनाने वाली कंपनिया –

प्रमुख Hard Disk बनाने वाली कंपनियां निम्न है –

  • Western Digital 
  • Seagate Technology 
  • G-Technology 
  • EMC Corporation 
  • Hitachi 
  • Toshiba
  • Quantum
  • Samsung Electronics
  • Fujitsu
  • Iomega

 

Hard Disk के प्रकार –

Hard Disk के प्रकार निम्न है –

  • PATA (Parallel Advanced Technology Attachment) 
  • SATA (Serial Advanced Technology Attachment)
  • SCSI (Small Computer System Interface)
  • SSD (Solid State Drives)

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Hard Disk का आविष्कार किसने किया? के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। इसके साथ ही हमने Hard Disk कौन सा Device है?, Hard Disk की गति किसमें मापी जाती है?, Hard Disk के अन्य नाम, Hard Disk बनाने वाली कंपनियो के बारे में जाना है। 

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल Hard Disk का आविष्कार किसने किया? पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर कोई सवाल व सुझाव आपके मन में हो तो आप हमें comment करके बता सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment