PATA Hard Disk क्या है? – PATA Hard Disk की विशेषताएं और इतिहास | PATA Hard Disk in Hindi

5/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों इस आर्टिकल में आप PATA Hard Disk के बारे में जानेंगे। PATA Hard Disk क्या है?, PATA Hard Disk का इतिहास, PATA Hard Disk की विशेषताए, आदि के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही PATA Hard Disk के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।

PATA Hard Disk क्या है?
PATA Hard Disk क्या है?

अगर आप कंप्यूटर के बारे में ज्यादा दिलचस्पी रखते हो तो आपने कहीं न कहीं PATA नाम तो जरुर सुना होगा और आपके मन में यह सवाल उठा होगा की आखिर क्या है ये PATA. यदि आप PATA Hard Disk के बारे में सब कुछ विस्तार से जानना चाहते है तो ये article आपके लिए काफी useful होने वाला है इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें

 

PATA Hard Disk क्या है? (What is PATA Hard Disk in Hindi) –

PATA का पूरा नाम Parallel Advanced Technology Attachment है। यह हार्ड डिस्क ड्राइव के पहले टाइप थे और उनमें कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए PATA इंटरफ़ेस स्टैंडर्ड का उपयोग किया जाता था। इस प्रकार के ड्राइव वे है जिन्हें हम Integrated Drive Electronics (IDE) और Enhanced Integrated Drive Electronics (EIDE) ड्राइव के रूप में रेफर करते हैं।

इसे अधिकतम दो डिवाइस ड्राइव चैनल से कनेक्ट किया जा सकते हैं। अधिकांश मदर बोर्ड में दो चैनलों का प्रावधान होता है इस प्रकार कुल 4 EIDE डिवाइस इंटरनली कनेक्ट किए जा सकते हैं। इन ड्राइव में मैग्नेटिज्म के उपयोग से डाटा स्टोर किया जाता है। इंटरनल स्ट्रक्चर मैकेनिकल मूविंग पार्ट्स से बना होता है।

आजकल SATA हार्ड डिस्क द्वारा PATA हार्ड डिस्क को प्रतिस्थापित किया जा रहा है। यह सबसे पुरानी प्रकार की हार्ड डिस्क है। PATA हार्ड डिस्क कंप्यूटर से जुड़ने के लिए PATA इंटरफेस स्टैंडर्ड का उपयोग करती है। 

इसे पहले इंटीग्रेटेड ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक (IDE) के रूप में  संदर्भित किया जाता था। यह एक मध्यम गति की हार्ड डिस्क है इसका data transfer rate 133 MB/s तक है। यह ड्राइव magnetism के इस्तेमाल से डाटा स्टोर करती है।

इसमें parallel signaling टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसमें parallel डाटा को ट्रांसफर किया जाता है। PATA केबल की अधिकतम लंबाई 46 सेंटीमीटर तक होती है। 

 

PATA Hard Disk का इतिहास (History of PATA Hard Disk in Hindi) –

यह सबसे पुरानी तकनीक कि हार्ड ड्राइव है जिसका उपयोग पहली बार 1986 में किया गया था।  इस हार्ड ड्राइव को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए PATA Interface Standard का उपयोग किया जाता है, जिसकी कनेक्टर 40 Pin की होती है। जिसे Integrated Drive Electronics (IDE) के नाम से भी जाना जाता है। इसमें Parallel Communication तकनीक पर डाटा ट्रांसफर होता है फिर भी इसकी अधिकतम डाटा transfer speed 133 MB/s ही होती है। 

 

PATA Hard Disk की विशेषताएं (Features of PATA Hard Disk in Hindi) –

  • इसमें कुल 40 Pin लगी होती है।
  • इसमें hot swapping की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।
  • इसका उपयोग करके 16 bits (2 bytes) के डाटा को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन ही PATA हार्ड डिस्क को सपोर्ट करते हैं।
  • अगर PATA हार्ड ड्राइव में कोई परेशानी आ जाए तो पूरा सिस्टम ही बंद हो जाता है।

 

PATA Hard Disk के फायदे (Advantages of PATA Hard Disk in Hindi) –

  • इसमें डाटा को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। 
  • PATA हार्ड डिस्क को मैनेज करना user के लिए काफी आसान होता है।
  • PATA केबल से दो PATA हार्ड ड्राइव को कंप्यूटर सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
  • इसकी अधिकतम डाटा ट्रांसफर speed 133 MB/s है।

 

PATA Hard Disk के नुकसान (Disadvantages of PATA Hard Disk in Hindi) –

  • पाटा हार्ड ड्राइव काफी महंगी होती है। 
  • यह ज्यादा मात्रा में बिजली को consume करते हैं।
  • इसमें डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड काफी ज्यादा slow होती है।
  • इसमें hot swapping की सुविधा नहीं होती है।

 

PATA Hard Disk केबल के प्रकार (Types of PATA Hard Disk Cable in Hindi) –

PATA Cable के निम्न प्रकार होते है –

  1. PATA 40-Conductor Cables.
  2. PATA 80-Conductor Cables.

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

यह आर्टिकल PATA Hard Disk क्या है? आपके लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी साबित होगा। आपको इस आर्टिकल में PATA Hard Disk के बारे में पूरा अच्छे से बताया गया है जिसमें आपने इसके बारे में जाना है और इससे जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी जानने को मिले होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ नया सीखने को मिला होगा।

यदि यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर भी कीजिए।  धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment