CD ROM क्या है – प्रकार, विशेषताएं, क्षमता और कैसे कार्य करता है | CD ROM in Hindi

3.5/5 - (8 votes)

आज हम CD के एक प्रकार CD Rom के बारे में विस्तार से जानेगे। सीडी रोम एक कॉम्पैक्ट डिस्क है जो CD की तरह ही दिखाई देता है। फ्लॉपी डिस्क के बाद स्टोरेज के लिए सबसे ज्यादा सीडी रोम का उपयोग किया जाता था। चलिए बिना देरी किए सीडी रोम के बारे में विस्तार से जानते है…. 

 

CD ROM
CD ROM

 

CD ROM क्या है? (What is CD ROM in Hindi) –

CD-ROM का मतलब Compact Disc Read-Only Memory (कॉम्पैक्ट डिस्क रीड ओनली मेमोरी) होता है। सीडी रोम का ज्यादा उपयोग विशेष रूप से ऑडियो CD और कंप्यूटर गेम्स को बनाने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर यूजर Disc से Data और Music को केवल पढ़ सकते है, लेकिन ये Disc पर अपने डाटा को बर्न नहीं कर सकते है।

सबसे पहले फ्लॉपी डिस्क को स्टोरेज के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था लेकिन जब CD-Rom आया तो इसने फ्लॉपी डिस्क जगह ले ली। सीडी रोम के लोकप्रिय होने का कारण इसकी उच्च स्टोरेज क्षमता थी और इसके साथ ही data को स्टोर करना तेज और आसान था।

 

CD ROM के प्रकार (Types of CD ROM) –

CD-Rom के कुछ प्रकार भी है, जो निम्नलिखित है –

CD-R –

CD-R का पुरा नाम Compact Disc-Recordable है। इसे WORM(write once, read many) के नाम से भी जाना जाता है। CD-R एक खाली Disc होती है , जिसमे user अपने पर्सनल डाटा जैसे – म्यूजिक , वीडियो और इनफार्मेशन को बर्न या कॉपी करने के लिए CD-Rom ड्राइव में डालते है। CD-R मीडिया या डाटा को बर्न या कॉपी करने के लिए विशिष्ट सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है। 

 

CD-RW –

CD-RW  का पुरा नाम Compact Disc ReWritableहै। यह CD-R के बिलकुल विपरीत होते है, इन्हे मिटाया जा सकता और इनके पहले की स्थिति में प्रस्तुत किया जा सकता है और नई फाइल्स को rewritable Disc पर copy कर सकते है।

CD-RW म्यूजिक को सुनने के लिए सभी डिस्क प्लेयर के साथ अनुकूल नहीं हो पाए। CD-RW का ज्यादा उपयोग डाटा को एक कंप्यूटर से दूसरे दूसरे कंप्यूटर में भेजने के लिए किया जाता है या फाइल्स की कॉपी बनाने के लिए किया जाता है।

 

CD ROM कैसे कार्य करता है? (How CD-ROMs Work) –

CD-Rom Drive में डाली गयी CD-Rom को ड्राइव में मोटर विभिन्न दरों से घुमाता है। ड्राइव के अंदर एक छोटा सा लेजर स्पिनिंग डिस्क पर केंद्रित होता है। लेजर की किरण indentations और bumps के साथ आवृत के परावर्तक एल्युमीनियम आंतरिक सतह पर आक्रमण करते है और प्रकाश एक ऑप्टिकल रीडिंग हेड पर वापस प्रतिबिंबित होता है।

 

CD ROM की विशेषताएं (Features of CD-ROM) –

  • CD-Rom को पॉली कार्बोनेट प्लास्टिक से निर्मित किया गया है, जो एक रिफ्लेक्टिव पदार्थ के साथ लेपित है और शुद्ध lacquer की एक सुरक्षित परत है।
  • CD-Rom को केवल CD-Rom Reader ही पढ़ सकता है, अन्य कोई साधारण Reader नहीं पढ़ सकता है।
  • CD-Rom में ऑडियो, वीडियो, इमेज को स्टोर करके रख सकते है।
  • CD-Rom अन्य स्टोरेज डिस्क की तुलना में अधिक मजबूत होते है।

 

CD-ROM की क्षमता (CD-ROM Capacity) –

सीडी रोम में डेटा, म्यूजिक फाइल्स, वीडियो फाइल्स, गेम्स आदि को स्टोर करने की क्षमता है। CD-ROM डेटा के 700 मेगाबाइट (MB) तक रख सकता है, लगभग 3,00,000 टाइपराइटेड पेज। सीडी रोम की स्टोरेज क्षमता 600 से 700 MB तक होती है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने CD-Rom क्या है? के बारे में जाना है। हमने आपको सीडी रोम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमे CD-ROM के प्रकार, CD-ROM कैसे कार्य करता है?, CD-ROM की विशेषताएं और CD-ROM की क्षमता अदि के बारे में भी बताया है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment