File Organization in Hindi DBMS
File Organization – DBMS में डेटा को स्टोर करने का तरीका बहुत महत्व रखता है क्योकि रिकॉर्ड को कैसे स्टोर किया गया है, वही उसकी speed, search time और performance को प्रभावित करता है। इसी प्रक्रिया को File Organization कहा जाता है।
File Organization क्या है? (File organization in hindi)
DBMS में डेटा हार्ड डिस्क के blocks में स्टोर होता है। एक file कई records से मिलकर बनी होती है और ये records अलग-अलग disk blocks में mapped होते है।
File Organization यह बताता है कि records को डिस्क ब्लॉक्स में किस तरीके से रखा जाएगा।
यानी –
- डेटा कहाँ रखा जाएगा?
- किस order में रहेगा?
- कैसे search किया जाएगा?
- कैसे insert/update किया जाएगा?
इन्हीं सवालों का उत्तर फाइल organization देता है।
File Organization के प्रकार
DBMS में मुख्यतः चार प्रकार की फाइल organization होती है –
- Sequential File Organization
- Heap File Organization
- Hash File Organization
- Cluster File Organization
अब इन्हे एक-एक करके आसान भाषा मे समझते है।
Sequential File Organization
यह DBMS की सबसे सरल और oldest फाइल स्टोरेज विधि है।
इसमें records को एक क्रम में रखा जाता है, यानी ascending या descending order में।
विशेषताएँ
- सभी records क्रमबद्ध (sorted) तरीके से स्टोर होते हैं।
- मध्य में record insert करना संभव नही नया record अंत में जोड़ा जाता है।
- Magnetic tape जैसी sequential devices में उपयोगी।
Access कैसे होता है?
अगर आपको record 12 ढूंढना है आपको record 1 से लेकर record 11 तक sequentially read करना पड़ेगा।
कमी
Random access संभव नही है।
Heap File Organization
Heap फाइल organization को Unordered फाइल Organization भी कहते है।
इसमें records किसी भी order में रखे जाते हैं।
कैसे काम करता है?
- नए records फाइल के last page में insert होते है।
- अगर last page full हो जाए, नया page बनाया जाता है।
फायदे
- बहुत आसान स्टोरेज तरीका
- Fast insertion
- Large data loading के समय very efficient
नुकसान
- Search time बहुत ज़्यादा होता है
- Sorting नहीं होती
- बड़े database के लिए inefficient
- Selected records access करने में समय लगता है
Hash File Organization
इसमें records को store करने के लिए Hash Function का उपयोग होता है।
Hash function attribute value को input लेकर हमें बताता है कि record किस location (bucket) में store होगा। इसे Direct फाइल Organization भी कहा जाता है।
फायदे
- Searching बहुत तेज होता है
- Sorting की जरूरत नहीं
- Online applications (banking, ticket booking) के लिए perfect
- Transactions independent होते हैं
नुकसान
- Memory wastage क्योंकि records exact order में नहीं रखे जाते
- अगर जिस column पर access चाहिए वह hashed नहीं है → तो पूरी table scan करनी पड़ती है
- Collisions की समस्या आ सकती है
Cluster File Organization
इसमें एक या अधिक tables के संबंधित (related) records को एक ही disk block में रखा जाता है।
क्योंकि ये records अक्सर एक साथ access में आते हैं, इसलिए performance बढ़ जाती है।
उपयोग
- Small databases में best
- Relational attributes को पास-पास स्टोर किया जाता है
कमी
- Large databases के लिए सही नहीं
- Data management complex हो जाता है
इन्हें भी पढ़े –
- DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
- डेटाबेस यूजर्स क्या है?
- डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
- DBMS के लाभ
- Characteristics Of DBMS In Hindi
- डेटा मॉडल क्या है?
- डेटाबेस स्कीमा क्या है
- इंस्टैंस क्या है
- डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है
- डेटाबेस लैंग्वेज क्या है
- Classification of DBMS in Hindi
- Entity Set in DBMS
- DBMS Architecture in Hindi
- Types of Data Models in Hindi
- Attributes in DBMS in Hindi
- Entity Set in DBMS (Hindi)
- Entity Types in DBMS (Hindi)
- Types of Attributes in DBMS
- ER Model in DBMS (E-R मॉडल) क्या है?
- Entities के बीच संबंध
- Domain in DBMS
- Tuples in DBMS
- SQL में Joins क्या हैं?
- Primary Key in DBMS
- DBMS Keys in Hindi
- DBMS Data Integrity in Hindi
- Relational Algebra in DBMS
- Normalization in DBMS क्या है?
- BCNF (Boyce-Codd Normal Form) in DBMS
- Functional Dependency in DBMS
- Non-Loss Decomposition in DBMS
- SQL Data Types in Hindi
- Create Table in SQL in Hindi
- SQL DROP TABLE और ALTER TABLE in Hindi
- SQL Indexes in Hindi
- SDLC in Hindi
- DBLC in Hindi
- SQL Views in Hindi
- PL/SQL PROCEDURES in hindi
- Database Normalization in Hindi
- Domain Key Normal Form in Hindi
- SQL Objects in Hindi
- Aggregation, Generalization, Specialization and Association in Hindi
- Data Dictionary क्या है?
- डेटा वेयरहाउसिंग क्या है?
- डाटा माइनिंग क्या है?
Conclusion
File organization DBMS का एक महत्वपूर्ण concept है जो यह निर्धारित करता है कि records हार्ड डिस्क में कैसे store और access किए जाएंगे। हर file organization के अपने फायदे और सीमाएँ है –
- Sequential – Ordered, simple, लेकिन slow search
- Heap – Fast insertion, no order
- Hash – Fast search, ideal for online systems
- Cluster – Related data को एक साथ रखकर performance boost देता है
Database designer को application के अनुसार सही file organization चुनना जरूरी है।