PL/SQL PROCEDURES in hindi | PL/SQL Procedure क्या है?

अगर आप Oracle Database या PL/SQL सीख रहे है, तो आपने “Procedure” शब्द कई बार सुना होगा। लेकिन असल में PL/SQL Procedure क्या होता है, इसे कैसे बनाया जाता हैऔर यह Function से कैसे अलग है यह सब इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे।

 

PL/SQL Procedure क्या है? (PL/SQL PROCEDURES in hindi)

PL/SQL Procedure एक Stored Program Unit होती है, जिसमें SQL statements और PL/SQL logic एक साथ होते है।
यह किसी specific task को perform करने के लिए लिखी जाती है जैसे किसी टेबल में डेटा insert करना, update करना या report generate करना।

आप इसे एक तरह से “sub-program” मान सकते हैं, जिसे बार-बार कॉल (call) करके execute किया जा सकता है।

सरल शब्दों में –

“Procedure एक ऐसा प्रोग्राम है जिसे एक बार बनाकर कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कोड कम दोहराना पड़ता है।”

 

Procedure की मुख्य विशेषताएँ 

  1. यह Database में stored रहती है।
  2. आप इसमें parameters पास कर सकते है।
  3. यह specific operations करती है जैसे insert, delete, calculation, etc.
  4. इसे user-defined subprogram भी कहा जाता है।
  5. Procedure खुद से कोई value return नहीं करती, लेकिन OUT parameter के माध्यम से values भेज सकती है।

 

PL/SQL Procedure का Syntax

CREATE [OR REPLACE] PROCEDURE procedure_name
(
   parameter1 [IN | OUT | IN OUT] datatype,
   parameter2 [IN | OUT | IN OUT] datatype
)
IS
   -- variable declarations
BEGIN
   -- executable statements
EXCEPTION
   -- exception handling
END procedure_name;

 

Procedure Example in PL/SQL

नीचे एक सिंपल उदाहरण है जो किसी कर्मचारी की जानकारी insert करता है।

CREATE OR REPLACE PROCEDURE add_employee
(
   p_id IN NUMBER,
   p_name IN VARCHAR2,
   p_salary IN NUMBER
)
IS
BEGIN
   INSERT INTO employees (id, name, salary)
   VALUES (p_id, p_name, p_salary);
   DBMS_OUTPUT.PUT_LINE('Employee record added successfully.');
END;

इस Procedure को कॉल करने के लिए –

EXEC add_employee(101, 'Ravi Kumar', 35000);

यह कमांड “employees” टेबल में एक नया कर्मचारी जोड़ देगी।

Parameters in PL/SQL Procedure

PL/SQL Procedure में parameters का बहुत महत्व होता है। ये तीन प्रकार के होते है –

IN Parameter

  • यह input parameter होता है।
  • Procedure में value भेजने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • Procedure के अंदर इसे बदला नहीं जा सकता।

उदाहरण:

p_salary IN NUMBER

OUT Parameter

  • यह parameter Procedure से बाहर value भेजने के लिए होता है।
  • Procedure के अंदर इसे modify किया जा सकता है।
  • इसे कॉलिंग प्रोग्राम में प्राप्त किया जाता है।

उदाहरण:

p_total OUT NUMBER

IN OUT Parameter

  • यह दोनों तरह से काम करता है – इनपुट भी लेता है और आउटपुट भी देता है।
  • Procedure में इसकी value modify की जा सकती है और वापस caller को भेजी जाती है।

उदाहरण:

p_bonus IN OUT NUMBER

 

Procedure को Modify और Delete कैसे करे?

1. Procedure Modify (Update) करे

CREATE OR REPLACE PROCEDURE add_employee AS ...

“OR REPLACE” keyword पुरानी definition को नई से बदल देता है।

2. Procedure Delete (Drop) करे

DROP PROCEDURE add_employee;

यह कमांड Procedure को Database से हटा देगा।

 

PL/SQL Procedures के लाभ 

  1. Code Reusability: एक बार बनाया गया Procedure बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. Modularity: बड़े प्रोग्राम्स को छोटे हिस्सों में बाँटने में मदद करता है।
  3. Security: Access control दिया जा सकता है, कौन Procedure चला सकता है।
  4. Performance: Pre-compiled होते है, इसलिए तेजी से execute होते है।
  5. Maintenance Easy: बदलाव centralized तरीके से किए जा सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

  1. DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
  2. डेटाबेस यूजर्स क्या है?
  3. डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
  4. DBMS के लाभ
  5. Characteristics Of DBMS In Hindi
  6. डेटा मॉडल क्या है?
  7. डेटाबेस स्कीमा क्या है
  8. इंस्टैंस क्या है
  9. डेटाबेस इंटरफ़ेस क्या है
  10. डेटाबेस लैंग्वेज क्या है
  11. Classification of DBMS in Hindi
  12. Entity Set in DBMS
  13. DBMS Architecture in Hindi
  14. Types of Data Models in Hindi
  15. Attributes in DBMS in Hindi
  16. Entity Set in DBMS (Hindi)
  17. Entity Types in DBMS (Hindi)
  18. Types of Attributes in DBMS
  19. ER Model in DBMS (E-R मॉडल) क्या है?
  20. Entities के बीच संबंध
  21. Domain in DBMS
  22. Tuples in DBMS
  23. SQL में Joins क्या हैं?
  24. Primary Key in DBMS
  25. DBMS Keys in Hindi
  26. DBMS Data Integrity in Hindi
  27. Relational Algebra in DBMS
  28. Normalization in DBMS क्या है?
  29. BCNF (Boyce-Codd Normal Form) in DBMS
  30. Functional Dependency in DBMS
  31. Non-Loss Decomposition in DBMS
  32. SQL Data Types in Hindi
  33. Create Table in SQL in Hindi
  34. SQL DROP TABLE और ALTER TABLE in Hindi
  35. SQL Indexes in Hindi
  36. SDLC in Hindi
  37. DBLC in Hindi
  38. SQL Views in Hindi

 

निष्कर्ष (Conclusion)

PL/SQL Procedures Oracle database का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह कोड को modular, reusable और efficient बनाती है।
अगर आप PL/SQL सीख रहे हैं या Oracle Developer बनना चाहते है, तो Procedures की समझ आपके लिए foundation की तरह काम करेगी।

Leave a Comment