डेटा मॉडल क्या है? What is Data Model in Hindi

5/5 - (2 votes)

हेल्लो दोस्तों आज हम जानेगे dbms में डेटा मॉडल क्या है? What is Data Model in Hindi इसके बारें में सभी जानकारी आपको आसान भाषा में उपलब्द है तो आप आर्टिकल लास्ट तक जरुर पढ़िए…

डेटा मॉडल क्या है? What is Data Model in Hindi
डेटा मॉडल क्या है? What is Data Model in Hindi

 

डेटा मॉडल क्या है? – What is Data Model in Hindi – 

डेटा मॉडल यह बताता है की डेटा आपस में किस तरह से जुड़े होते है। और इनके बीच relation कैसा है। डेटा मॉडल यह भी हमें बताता है की database का Logical structure किस तरह से बना हुआ है। डेटा मॉडल डेटा को store और organize करता है।

Dbms में डेटा मॉडल बहुत important होता है। डेटा मॉडल हमे बताता है डेटा implementation के बाद लास्ट में system कैसे दिखेगा।

Data Model में physical design और Logical design दोनों पार्ट्स होते है। हम बोल सकते है की मॉडल structure design का आधार होते है।

जैसे अगर किसी खाली जगह पर कोई इंजिनियर मकान बनाता है तो सबसे पहले वह नक्सा तैयार करता है। इसी तरह database में डिज़ाइनर database को अच्छे से maintainans करने के लिए डेटा मॉडल का इस्तेमाल करता है। मुख्यतः डेटा मॉडल का इस्तेमाल concept को कम्यूनिकेट और स्पेसिफ़ाय करने के लिए किया जाता है।

जब database कम्पलीट हो जाता है तो डेटा मॉडल यह जानकारी भी यूजर तक पहुंचाता है की database कैसा दिखेगा।

 

डेटा मॉडल के लाभ – Advantage of data model in hindi –

डेटा मॉडल के के फायदे निचे बताये गए है। –

  1. Reduced costs – डेटा मॉडल से बहुत ही कम खर्च में एप्लीकेशन बनाया जा सकता है। database मॉडल के लिए हम प्रोजेक्ट बजट का सिर्फ 10 परसेंट खर्च करके काम चला सकते है इससे हमारा 70 परसेंट खर्चा बच जाता है।
  2. Increased effectiveness – database की प्रभावशीलता (effectiveness) बढ़ाने के लिए डेटा मॉडल का उपयोग होता है। क्युकी यहाँ जो डेटा होगा वह काफी Reliable, Real और विस्तारणीय (extensible) होगा।
  3. Minimum redundancy – डेटा का duplication ही redundancy होता है। डेटा डुप्लीकेशन इफेक्टिव होता है क्युकी database में इसकी जरूरत न होने पर भी स्टोर होता है। लेकिन डेटा मॉडल इस समस्या यानि डेटा redundancy को कम कर देता है।
  4. Simplicity – data model को एक्सेस करना बहुत आसान होता हैक्युकी इसका इंटरफ़ेस बहुत सिंपल होता है। इसकी वजह से यूजर इसे सिंपल way में एक्सेस कर पाते है।
  5. Data independence – database का सभी डेटा independence होता है। यह किसी डेटा में बदलाव भी किया जाये तो भी database program में इसका कोई इफ़ेक्ट नही पड़ता।
  6. Data integrity – डेटा मॉडल ओनर के अलावा किसी अन्य यूजर को database एक्सेस के लिए नही देता है। अगर कोई अन्य यूजर database को एक्सेस करना चाहे तो उसे सबसे पहले अपनी integrity दिखानी होगी।
  7. Faster performance – अगर डेटा मॉडल सही है तो database की performance स्पीड बहुत अच्छी हो जाती है। क्युकी डेटा मॉडल के तरीके से ही database का इस्तेमाल होता है।
  8. Reduced risk – डेटा मॉडल से database के खतरों को कम कर दिया जाता है। database की जटिलता को डेटा मॉडल ही एस्टीमेट करता है। और डेटा risk की पूरी जानकारी को एनालाइज कर लेता है।
  9. Reduced errors – DBMS में 2 तरह की error occur होती है। पहली “Data error” और दूसरी “Database application error” डेटा मॉडल in दोनों errors को बहुत ज्यादा कम करता है और डेटा की quality को बेहतर बना देता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

  1. DBMS क्या है DBMS के प्रकार और कार्य की पूरी जानकारी | DBMS In Hindi
  2. डेटाबेस यूजर्स क्या है?
  3. डेटा इंडिपेंडेंस क्या है
  4. DBMS के लाभ
  5. Characteristics Of DBMS In Hindi

 

डेटा मॉडल के प्रकार – Types of data model in hindi – 

डेटा मॉडल के प्रकार निम्न है –

Types of data model in hindi
Types of data model in hindi
  • Entity Relationship model (इकाई संबध मॉडल)
  • Object based data model (वस्तु आधारित डेटा मॉडल)
  • Relational model (सम्बन्धपरक डेटा मॉडल)
  • Semi Structure data model (अर्ध सरंचित डेटा मॉडल)
Data ModelDescribe
Entity Relationship model (इकाई संबध मॉडल)इस डेटा मॉडल का इस्तेमाल comprehensive form (व्यापक रूप) से किया जाता है। basically एक relationship model, real world (वास्तविक दुनिया) के perception (धारणा) पर based होता है। जहाँ पर हमारे पास कई चीज़े हो सकती है। जो institutions हो सकते है। जो एक भिन्न भिन्न प्रकार की होती है लेकिन उनके मध्य relation होता है।
Object based data model (वस्तु आधारित डेटा मॉडल)इस मॉडल को encapsulation और Summary के methods व object recognition के thoughts के साथ एंटिटी रिलेशनशिप मॉडल को बढ़ावा देते हुवे देखा जा सकता है।
Relational model (सम्बन्धपरक डेटा मॉडल)ये डेटा मॉडल data और data के मध्य relation दोनों का Representation करने के लिए टेबल के संग्रह का इस्तेमाल करते है। यह रिकॉर्ड पर आधारित है जहा हरेक टेबल में अलग अलग प्रकार का डेटा स्टोर होता है। और उन टेबल की मध्य सम्बन्ध (relation) होता है। इसकी वजह से यूजर जैसे चाहे वैसे उसे रिकवर कर सकता है।
Semi Structure data model (अर्ध सरंचित डेटा मॉडल)इस डेटा मॉडल में एक ही तरह के भिन्न भिन्न प्रकार के डेटा में गुण के अलग अगल सेट बने हो सकते है। यह डेटा मॉडल और सभी मॉडल के opposite है क्युकी बाकियों में स्पेशल टाइप्स के डेटा में विशेषताओ का only एक सेट स्थित होता है।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज के इस आर्टिकल में हमने डेटा मॉडल क्या है? के बारे में जाना है जिसमें हमने आपको डेटा मॉडल के लाभ और डेटा मॉडल के प्रकार के बारे में विस्तार से समझाया है।

अगर आपको यह आर्टिकल डेटा मॉडल क्या है? ज्ञानवर्धक लगा और कुछ जानने या सिखने को मिला हो तो इसे अपने friends और social media पर जरुर share करे ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद ! 

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment