Printer का आविष्कार किसने किया? (Who Invented Printer) –
Printer का आविष्कार किसने किया? – Printer का आविष्कार चेस्टर कार्लसन (Chester Carlson) ने 1938 में किया था, जिसका नाम Electrophotography रखा गया था। सबसे पहला Computer Printer साल 1953 में Remington-Rand Company द्वारा UNIVAC computer में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था।

इसके बाद 1957 में IBM Company द्वारा दुनिया का पहला Dot Matrix Printer बनाया गया। इसके बाद आगे चलकर Printer के क्षेत्र में बहुत से अविष्कार हुए।
Printer एक Hardware Output Device है, जिसका उपयोग Hard Copy अर्थात् Document को Print करने के लिए किया जाता है। एक Document किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे Text File, Image या दोनों का Combination भी हो सकता है।
Printer एक Electronic Device है, जिसका उपयोग डिजिटल सूचना को कागज पर छापने के लिए किया जाता हैं। यह Computer का बाहरी Output Device होता है, जो computer में Soft Copy को Hard Copy में परिवर्तित करने का काम करता है।
Printer का इतिहास (History of Printer) –
Printer का आविष्कार किसने किया? के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन अब हम इसके इतिहास के बारे में जानेगे।
1968 में जापान की Seiko Epson Corporation जो आज के समय में Epson के नाम से जानी जाती है, ने पहला इलेक्ट्रॉनिक Mini-Printer बनाया था।
1970 में पहला Dot Matrix impact Printer को Centronics के द्वारा विकसित किया गया था।
1971 में गैरी स्टार्कवेदर ने Xerox Company में काम करते हुए, Xerox Model 7000 Copier को संशोधित करके पहला Laser Printer विकसित किया।
1972 में पहला Thermal Printer बाजार में उपलब्ध हुआ, जिसे पोर्टेबल मशीनों और खुदरा स्टोर में उपयोग के लिए design किया गया था।
1976 में पहला Inkjet Printer Hewlett-Packard (HP) Company द्वारा विकसित किया गया था। लेकिन Inkjet Printer 1980 के दशक के मध्य तक लोकप्रिय नहीं हो पाया।
1976 में IBM Company ने IBM 3800 Printing System में पहला हाई-स्पीड Laser Printer पेश किया था।
1977 में Siemens Company ने पहला DOD (Drop-On-Demand) Inkjet Printer बनाकर तैयार किया था। DOD Printer स्याही का छिड़काव वही करता था जहां कागज के टुकड़े पर स्याही की आवश्यकता होती थी।
1979 में Canon ने LBP-10, पहला Semiconductor Laser Beam Printer और इसकी पहली Printer इकाई पेश की थी।
1984 में Hewlett-Packard (HP) Company ने अपना पहला Laser Printer, HP Laserjet पेश किया था। इसी साल Hewlett-Packard (HP) ने पहला Thermal Inkjet Printer, HP Thinkjet पेश किया था।
1988 में Hewlett-Packard (HP) Company ने HP DeskJet Inkjet Printer को पेश किया गया था।
1992 में Stratasys Company ने अपना पहला 3D Printer विकसित किया, जो FDM (Fused Deposition Modeling) तकनीक पर आधारित था। इसे कंपनी के सह-संस्थापक S. Scott Crump द्वारा विकसित और पेटेंट कराया गया था।
Printer कौन सा Device है? –
Printer एक Output Device होता है। Printer कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को कागज पर छापता है, यह प्रतिलिपि हार्ड कॉपी (Hard Copy) कहलाती है। इसके साथ ही Printer एक Hardware है।
Printer के प्रकार (Types of Printer) –
Printer को इसके Printing Method के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया है जो इस प्रकार है –
Impact Printer
Dot Matrix Printer
Daisy Wheel Printer
Line Printer
Line Printer निम्न प्रकार के होते है-
- Drum Printer
- Chain Printer
- Band Printer
Non-Impact Printer
Laser Printer
Photo Printer
Inkjet Printer
Portable Printer
Multi Functional Printer
Thermal Printer
निष्कर्ष (Conclusion) –
आज हमने Printer का आविष्कार किसने किया? के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। इसके साथ ही हमने Printer का इतिहास, Printer कौन सा Device है? और Printer के प्रकार के बारे में जाना है।
मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !