Internet का आविष्कार किसने किया?

5/5 - (1 vote)

Internet का आविष्कार किसने किया?, Internet का सबसे पहले इस्तेमाल किस देश में किया गया था?, Internet का Full Form, Internet को हिन्दी में क्या कहते हैं?, Internet का पुराना नाम क्या है?, पहला Internet Network कौनसा था?

Internet का आविष्कार किसने किया? –

Internet का पहली बार इस्तेमाल अमेरिका सेना के DOD (Department of Defense) द्वारा किया गया था। Internet का पहली बार इस्तेमाल अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 1969 को रात 10:30 बजे UCLA site से Stanford Research Institute को पहला ARPANET संदेश भेजा गया था। 

पैकेट स्विचिंग और डायनेमिक रिसोर्स एलोकेशन के आधार पर, ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) के इस पहले नोड से डिजिटल रूप से सूचनाओं के आदान-प्रदान ने इंटरनेट क्रांति की शुरुआत की थी।

Internet का आविष्कार किसने किया?
Internet का आविष्कार किसने किया?

इंटरनेट को किसी एक अकेले इंसान ने नहीं बनाया था बल्कि इसको बनाने के लिए कई वैज्ञानिक, इंजीनियर, और Programmers का योगदान था। सबसे पहले internet की शुरुआत अमेरिका सेना द्वारा पेंटागन अमेरिका के रक्षा विभाग में की गई थी।

1969 में ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) नाम का Networking Project लॉन्च किया गया था। सन 1978 में Vint Cerf और Bob Kahn (Robert Elliot Kahn) ने TCP/IP (Transmission Control Protocol/ Internet Protocol) का निर्माण किया। TCP/IP एक Protocol है जो किसी network में दो या दो से अधिक कम्प्यूटर्स आपस में संपर्क कैसे स्थापित करेंगे यह निर्धारित करता है। सन 1983 में ARPAnet ने TCP/IP मॉडल को अपना लिया और Data Transfer करने के लिए कई computers का एक network बनाया जिससे Internet युग की शुरुआत हुई।

1989 में, Berners-Lee ने World Wide Web (WWW) की खोज की थी। यह वहीं platform है जिसका उपयोग आज हम Internet का इस्तमाल करने के करते है।

 

Internet का सबसे पहले इस्तेमाल किस देश में किया गया था? –

Internet का पहली बार इस्तेमाल अमेरिका सेना के DOD (Department of Defense) द्वारा किया गया था। Internet का पहली बार इस्तेमाल अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 1969 को रात 10:30 बजे UCLA site से Stanford Research Institute को पहला ARPANET संदेश भेजा गया था।

 

Internet किसने बनाया? –

Internet को बनाने का श्रेय तो वैसे अमेरिका के DOD (Department of Defense) को जाता हैं। इसके लिए जिन महानुभावों का दिमाग था, वो अमेरिका के कंप्यूटर वैज्ञानिक Vint Cerf और Bob Kahn (Robert Elliot Kahn) थे। 

 

Internet Full Form –

Internet का Full Form ‘Interconnected Network‘ होता है।

 

Internet को हिन्दी में क्या कहते हैं? –

Internet को हिंदी में ‘अंतरजाल’ कहा जाता हैं।

 

Internet का आविष्कार किस देश में हुआ था? –

Internet का आविष्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। 

 

Internet का पुराना नाम क्या है? –

इंटरनेट का पुराना नाम ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) है, जिसे 1969 में U.S DOD (Department of Defense) द्वारा तैयार किया गया था। 

 

पहला Internet Network कौनसा था? –

Internet शुरू करने वाला पहला Network ARPANET था।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Internet का आविष्कार किसने किया? के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको Internet का आविष्कार किसने किया? आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment