Notepad Edit Menu in Hindi – Notepad के Edit Menu का उपयोग | edit menu in notepad

Rate this post

Notepad Edit Menu in Hindi – Notepad के Edit Bar में Text Edit करने के लिए कई विकल्प दिए गए है जिन्हें आम भाषा में Menus कहा जाता है। Notepad के प्रत्येक Menu का अलग-अलग उपयोग होता है। आज हम  Notepad के Edit Menu के बारे में विस्तार से जानेगे। इसमें हम आपको Notepad के Edit Menu में कौन-कौन से विकल्प होते है और इनका उपयोग क्या है? के बारे में बताएगे। चलिए जानते है इसके बारे में…

 

Notepad Edit Menu in Hindi
Notepad Edit Menu in Hindi

 

Notepad Edit Menu in Hindi (Notepad के Edit Menu का उपयोग) –

Notepad के Edit Menu पर जाने के लिए आप Keyboard से ALT + E Key भी दबा सकते है और इसके अलावा आप Mouse के द्वारा भी जा सकते है। Notepad के Edit Menu पर क्लिक करने पर आपके सामने Edit Menu खुल जाता है।

Notepad Edit Menu
Notepad Edit Menu

 

1. Undo –

Undo कमांड का उपयोग Notepad में पिछले कार्य को वापस लाने के लिए किया जाता है अर्थात् आपने अभी एक शब्द लिखा और गलती से वह Delete हो गया है, तो आप Undo Command के द्वारा उस Text, Word या Sentence को वापस ला सकते है। Undo Command की shortcut key Ctrl + Z होती है।

 

2. Cut –

Notepad में Cut कमांड का उपयोग किसी Text, Word या Sentence को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर लिखने के लिए किया जाता है। किसी Text, Word या Sentence को Cut करने के लिए पहले उसे Select करना होता है यानि जब आप किसी Text को Select करेगे तभी यह कमांड Active होगा। Cut कमांड की shortcut key CTRL + X है।

 

3. Copy –

Notepad में Copy कमांड का उपयोग किसी Text, Word या Sentence को Copy अर्थात् उसकी प्रतिलिपि बनाने के लिए किया जाता है। किसी भी Text को Copy करने के लिए उसे पहले Select करना होता है। Copy कमांड की shortcut key CTRL + C है।

 

4. Paste –

Paste कमांड का उपयोग Cut या Copy किए गए Text, Word या Sentence को कर्सर (Cursor) की वर्तमान स्थिति पर छापने (Paste) के लिए किया जाता है। जब आप किसी Text को Cut या Copy करेगे तभी यह कमांड Active होगा। Paste कमांड की shortcut key CTRL + V है।

 

5. Delete –

Notepad में Select किए गए Text, Word या Sentence को मिटाने (Delete) करने के लिए Delete कमांड का उपयोग किया जाता है। Delete कमांड की shortcut key Delete बटन होता है।

 

6. Search with Bing –

Notepad में Search with Bing कमांड की सहायता से किसी words को सेलेक्ट कर उसे इन्टरनेट पर डायरेक्ट search कर सकते हैं। सबसे पहले जिस शब्द को आप search करना चाहते है उसे select करे। Search with Bing कमांड की shortcut key ALT + V है।

Note – इस कमांड का उपयोग करने के लिए आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में internet कनेक्ट होना चाहिए।

 

7. Find –

Find कमांड का उपयोग किसी विशेष Text, Word या Sentence को खोजने के लिए किया जाता है। इस कमांड का उपयोग करके नोटपैड डॉक्युमेंट में मौजूद Text को आसानी से खोज सकते है। Find कमांड की shortcut key CTRL + F है।

 

8. Find Next –

जब Find Command (Ctrl + F) के द्वारा किसी Text, Word या Sentence को खोजते है और वही Text, Word या Sentence Page में और भी है तो उन सब को भी Find Next के द्वारा बारी-बारी से खोज सकते है और Find Next कमांड की shortcut key F3 है।

 

9. Replace –

Replace कमांड का उपयोग किसी Text के स्थान पर किसी दूसरे Text को लिखने के लिए किया जाता है। Replace कमांड की shortcut key CTRL + H है।

 

10. Go To –

Go To कमांड का उपयोग डॉक्युमेंट में किसी भी Line में जाने के लिए किया जाता है। Go To कमांड की shortcut key CTRL + G है। आप जिस लाइन में सीधे तुरन्त जाना चाहते है उस लाइन का Line का नंबर Enter करके Go To पर Click करना है।

Note – यह कमांड Word Wrap On होने पर कार्य नही करता है इसलिए इस कमांड का उपयोग करने से पहले Word Wrap को Off कर दे।

 

11. Select All –

Notepad में लिखे गए सभी Text को एक बार में ही Select करने के लिए Select All कमांड का उपयोग किया जाता है और इसकी shortcut key CTRL + A है। 

 

12. Time/Date –

Notepad Document में Cursor की वर्तमान स्थिति पर वर्तमान Time/Date Insert करने के लिए इस कमांड का उपयोग किया जाता है। Time/Date कमांड की shortcut key F5 है।

 

Notepad Edit Menu Command Shortcut Key –

Notepad Edit Menu की Shortcut Key ALT + E है, लेकिन Notepad Edit Menu के सभी option की shortcut key के बारे में जानते है।

Notepad Edit Menu Command

Shortcut Key

UndoCtrl+Z
CutCtrl+X
CopyCtrl+C
PasteCtrl+V
DeleteDel.
Search with BingCtrl+E
FindCtrl+F
Find NextF3
Find PreviousShift+F3
ReplaceCtrl+H
Go ToCtrl+G
Select AllCtrl+A
Time/DateF5

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Notepad Edit Menu in Hindi  के बारे में जाना है। हमने आपको Notepad Edit Menu के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment