Notepad Format Menu in Hindi – Notepad के Format Menu का उपयोग | format menu in notepad

Rate this post

Notepad Format Menu in Hindi – Notepad में Text Edit करने के लिए कई विकल्प दिए गए है जिन्हें आम भाषा में Menus कहा जाता है। Notepad के प्रत्येक Menu का अलग-अलग उपयोग होता है। आज हम Notepad के Format Menu के बारे में विस्तार से जानेगे। इसमें हम आपको Notepad के Format Menu में कौन-कौन से विकल्प होते है और इनका उपयोग क्या है? के बारे में बताएगे। चलिए जानते है इसके बारे में… 

 

Notepad Format Menu in Hindi
Notepad Format Menu in Hindi

 

Notepad Format Menu in Hindi (Notepad के Format Menu का उपयोग) –

Notepad के Format Menu पर जाने के लिए आप Keyboard से ALT + O Key भी दबा सकते है और इसके अलावा आप Mouse के द्वारा भी जा सकते है। Notepad के Format Menu पर क्लिक करने पर आपके सामने Format Menu खुल जाता है।

notepad format menu commends
notepad format menu commends

 

Word Wrap –

यह एक important और उपयोगी कमांड है। Notepad में Text को बिना Scrolling के देखने के लिए Word Wrap का उपयोग किया जाता है। यदि आपका Document Left Side में अधिक जा रहा है, तो आप Word Wrap का उपयोग करके सारे Text को एक ही बार में देख सकते है। Word Wrap करने से Text नीचे आ जाता है जिससे हम उसे बिना Scrolling के देख सकते है। इस कमांड का उपयोग एक लम्बी लाइन को कई लाइनों में Notepad Window के अनुसार व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

 

Font –

Font कमांड का उपयोग डॉक्युमेंट के Font Style को बदलने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा आप Font का Size, Color, Name आदि को अपने अनुसार बदल सकते है।

Font – इसमें आप Font का Font Face बदल सकते है।

Font Style – इसमें Font को Bold, Italic आदि कर सकते है।

Font Size – यहाँ से Font की Size बढ़ा या घटा सकते है।

Note – फॉण्ट डायलॉग बॉक्स में जो भी बदलाव किया जायेगा उन सभी बदलाव को आप Sample एरिया में देख सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Notepad Format Menu in Hindi  के बारे में जाना है। हमने आपको Notepad के Format Menu के बारे में अधिक से अधिक जानकारी सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment