MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें – Word Document को PDF में कैसे Convert करें | Word to PDF

3.5/5 - (2 votes)

MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें – आज के समय में किसी भी file या documents को share करने के लिए उसे सबसे पहले PDF में convert किया जाता है। PDF file को share करना आसान होता है लेकिन कुछ लोगो को word file को PDF में Convert करना नही आता है। आज हम आपको MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें और Online PDF File कैसे बनाये के बारे में विस्तार से बताएगे तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े …..

MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें
MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें

 

MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें (How to Create PDF File in MS Word) –

MS Word में PDF File बनाने के लिए निम्न steps को follow करे –

  • सबसे पहले उस वर्ड फाइल को open करे जिसे आप PDF में कन्वर्ट करना चाहते है।
  • वर्ड फाइल को open करने के बाद File ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Save As पर क्लिक करें।
  • Save As पर क्लिक करने के बाद फाइल नाम डालें।
  • दूसरे बॉक्स में Save as Type में PDF सलेक्ट करें।
  • इसके बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Save करने के बाद वर्ड फाइल PDF में कन्वर्ट हो जायेगी।

इस तरह आप Word File को Computer या Laptop में MS Word की सहायता से PDF में कन्वर्ट कर सकते है।

 

Online PDF File कैसे बनाये? (How to Convert Word File to PDF Online)

आप word file को ऑनलाइन भी PDF में बदल सकते है क्योकिं आजकल बहुत सारी ऐसी online website है जो आसानी से word file को PDF में कन्वर्ट कर देती है। 

  • सबसे पहले अपने Mobile या Computer में Browser को open कर ले।
  • इसके बाद इस वेबसाइट Word to PDF को open कर ले।
Online PDF File कैसे बनाये
Online PDF File कैसे बनाये
  • अब आपके सामने Choose Files का ऑप्शन आएगा इस पर click करें।
  • आप जिस फाइल को PDF में बदलना चाहते है उस फाइल को सलेक्ट करें।
  • कुछ सेकंड प्रॉसेस होने के बाद Download का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करके file को डाउनलोड कर ले।
  • file को डाउनलोड करने के बाद आप फाइल को PDF में खोल के देख सकते है।

 

Word File को PDF में Convert करने के फायदें –

  • PDF File को आसानी से Whatsapp या Email पर share किया जा सकता है।
  • PDF File को अन्य फाइलो की अपेक्षा शेयर करने के बाद तुरंत पढ़ा जा सकता है।
  • PDF File स्टोरेज को कम use करता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने MS Word में PDF फाइल कैसे बनायें के बारे में जाना है। हमने आपको Word File को PDF में Convert करने के बारे में step by step सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको Word File को PDF में Convert करने में कोई भी समस्या हो तो आप हमे Comment करके पूछ सकते है। यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment