Mobile से PDF कैसे बनाये? – मोबाइल में PDF कैसे बनाएं?

5/5 - (1 vote)

आज हम Mobile से PDF कैसे बनाये? के बारे में बात करने वाले है। आप सभी लोग जानते है की वर्तमान समय में हर जगह पर हमे PDF की जरुरत होती है। PDF एक Document File है जिसमें कोई इन्फॉर्मेशन, डाटा, या इमेज आदि कुछ भी स्टोर हो सकता है।

मोबाइल से PDF बनाने के लिए वैसे तो बहुत सारे Tools उपलब्ध है, लेकिन यहाँ पर हम जिस Tool की बात कर रहे हैं, उसकी मदद से आप Word, Excel, Powerpoint और Image को भी PDF में बदल सकते है PDF को edit भी कर सकते है। अगर आप Mobile से PDF बनाना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े ….

Mobile से PDF कैसे बनाये?
Mobile से PDF कैसे बनाये?

 

Mobile से PDF कैसे बनाये? –

PDF का पूरा नाम Portable Document Format (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट) अर्थात यह एक ऐसा Document है जो कहीं भी और किसी भी डिवाइस में इस्तेमाल हो सकता है। जब हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर से किसी और को कोई File या Document भेजते हैं तो उसका स्वरुप बिगड़ सकता हैं और वह सिस्टम में खराब तरीके से दिख सकता हैं। इससे बचने के लिए हम उस File या Document को PDF के फॉर्मेट में भेज सकते है।

मोबाइल में PDF कैसे बनाएं?

अगर आप अपने मोबाइल में पीडीएफ बनाना चाहते है तो इसके कई अलग-अलग तरीके होते है। अगर आप Online ही PDF बनाना चाहते है तो आप ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से भी PDF फाइल बना सकते है। Online PDF बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने है जो निम्न है – 

  • सबसे पहले आपको www.ilovepdf.com वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको सामने कुछ विकल्प आएगे जैसे Merge PDF, Word to PDF, Excel to PDF, JPG to PDF आदि।
  • अब आप जिस भी file को PDF में बदलना चाहते उसी option को चुने। अगर आप Word file को PDF में बदलना चाहते है आपको Word to PDF के icon पर click करना है। इसमें आप Excel sheet, image को भी PDF में बदल सकते है और PDF को Edit भी कर सकते है। 
  • मान लीजिए आप Word file को PDF में बदलना चाहते है आपको Word to PDF के icon पर click करना है। 
  • Word to PDF के icon पर click करते ही Select word files का ऑप्शन आएगा यहा पर click करके आप जिस file को PDF में convert करना चाहते है उसे select करे।
  •  file को select करने के बाद Convert to PDF पर click करे कुछ देर के बाद file PDF में Convert हो जाएगी जिसे आप download भी कर सकते है।

यह एक सुरक्षित और आसन तरीका है क्योकि इसमें आपको किसी भी प्रकार की PDF बनाने के लिए कोई application का इस्तेमाल नहीं करना होता है। इसमें आप बिना application के ही बहुत आसानी से PDF file बना सकते है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Mobile से PDF कैसे बनाये? के बारे में जाना है। हमने आपको Mobile से PDF कैसे बनाये? के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा।

अगर आपको Mobile से PDF बनाने में कोई भी समस्या हो तो आप हमे Comment करके पूछ सकते है। यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ share करें ताकि लोगो को भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद !  

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment