100+ MS Excel Shortcut Keys in Hindi – एक्सेल शॉर्टकट की | Excel Shortcut Keys PDF Download

2.8/5 - (10 votes)

MS Excel Shortcut Keys – Microsoft Excel (MS एक्सेल) एक बहुत ही महत्वपूर्ण Tool है। आज हम MS Excel Shortcut Keys के बारे में जानेगे। MS Excel का ज्यादातर उपयोग स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में किया जाता है। इसका कुशलता से उपयोग करने के लिए MS Excel Shortcut Keys के बारे में जानना जरूरी है। Excel आपको data manipulate करने, प्रबंधित करने और विश्लेषण करने में सहायता करने में मदद करता है। Data संरक्षण, गणना करने, chart के साथ data visualization के लिए MS Excel सबसे अच्छा तरीका है।

MS Excel Shortcut Keys in Hindi
MS Excel Shortcut Keys in Hindi

ज्यादातर प्रोफेशनल लोग Excel में अपनी speed बढ़ाने के लिए MS Excel Shortcut Keys का उपयोग करते है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओ में MS Excel Shortcut Keys से सम्बन्धित 2 या 3 Questions जरुर पूछे जाते है। आप भी MS Excel Shortcut Keys को सीखना चाहते है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े …

 

MS Excel Shortcut Keys in Hindi – एमएस एक्सेल शॉर्टकट की

MS Excel Shortcut Keys को हमने कुछ categories में बांटा है जो निम्न प्रकार से है –

MS Excel में Function Key का उपयोग –

  • F1 – इस Function Key का उपयोग Excel की Help Window को Open करने के लिए किया जाता है।
  • F2 – इस Function Key का उपयोग Select Cell को Edit करने के लिए किया जाता है।
  • F3 – इस Function Key का उपयोग Name को Past करने के लिए किया जाता है।
  • F4 – इस Function Key का उपयोग करके Last Action को repeat कर सकते है।
  • F5 – इस Function Key का उपयोग Specific Cell में जाने के लिए किया जाता है। जब MS Excel में F5 Key को Press करते है तो Go To Pop-Up Window खुलती है। अब जहां पर भी जाना हो वहां के Column का नाम और नंबर डालना होता है। अगर आपको DColumn की 7 Row पर जाना हो तो आप D7 टाइप करके जा सकते हैं।
  • F7 – इस Function Key का उपयोग microsoft Excel में Select Text के Spelling Check करने के लिए करते हैं।
  • F8 – इस Shortcut Function Key का उपयोग Selection Area को Expand करने के लिए किया जाता है।
  • F9 – Excel में All Workbook Recalculate करने के लिए F9 Shortcut Function Key का उपयोग किया जाता है।
  • F10 – इस Function Key का उपयोग Menu Bar को Activate करने के लिए किया जाता है।
  • F11 – इस Function Key का उपयोग microsoft Excel में Chart Create करने के लिए किया जाता है।
  • F12 – इस Function Key का उपयोग करके किसी भी file को Save As कर सकते हैं।

 

Ctrl के साथ Excel Shortcut Keys –

  • Ctrl + A – Microsoft Excel में सभी Data को एक साथ Select करने के लिए Ctrl + A Shortcut Keys का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + B – इस Shortcut Key का उपयोग Select किए गए data को Bold करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + C – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Select किए गए data को Copy करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + D – MS Excel में type किए गए data को बिना Copy किए अर्थात बिना Ctrl+C किए बिना ही हम direct जो ऊपर Cell में दिया हुआ है उसे नीचे वाले Cell में Copy कर सकते हैं।
  • Ctrl + E – MS Excel में Flash Fill करने के लिए Ctrl + E Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।किया जाता है।
  • Ctrl + F – MS Excel में किसी भी Text को खोजने (Search) के लिए इस Shortcut Key का उपयोग करते हैं। MS Excel में Ctrl + F key को Press करने Find का Dialogue Box open हो जाएगा जिसमें आप जो भी Text खोजना चाहते हो उसे Type करके खोज सकते हो। 
  • Ctrl + G – MS Excel में Go To के option का उपयोग करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग करते हैं। यदि आप Page Number 1 पर है और Page Number 10 पर जाना चाहते है तो उसके लिए आप Go To Option का उपयोग कर सकते है।
  • Ctrl + I – MS Excel में Select किए गए data को Italic करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग करते हैं।
  • Ctrl + K – MS Excel में Hyperlink को Create करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग करते हैं।
  • Ctrl + L – MS Excel में Select किए गए Text के Alignment को Left करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Left Arrow – MS Excel में Sheet के सबसे पहले Column में जाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + N – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में New Workbook बनाने के लिए किया जाता है। 
  • Ctrl + O – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में पहले से बने हुए Workbook को open करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + P – MS Excel में तैयार की गई Worksheet Workbook को Printer के माध्यम से Print करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + R – MS Excel में किसी भी Cell में Type किए गए Text के Alignment को Right Side करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + S – MS Excel में तैयार किए गए data को सुरक्षित अर्थात् Save करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है। Ctrl + S key को press करने पर Save करने हेतु Dialogue Box open होगा जिसमें हम File को नाम देकर किसी Location को Select करके file को Save कर सकते है।
  • Ctrl + T – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Table Create करने के लिए किया जाता है। सबसे पहले Cells को Select कर ले जिसे Table के रूप में तैयार करना है, Cells को Select करने के बाद Ctrl + T Press करके Table तैयार कर सकते हैं।
  • Ctrl + U – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Select किए गए Text को Underline करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + V – इस Shortcut Key का उपयोग Copy किए गए Text को Paste करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + W – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में पहले से open हुए Workbook या Worksheet को Close करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + X – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Select किए गए Text या Data को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान में ले जाने के लिए किया जाता है। सबसे पहले Ctrl + X करके उसके बाद Ctrl + V करना होगा।
  • Ctrl + Y – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Redo अर्थात् किसी भी एक्शन का एक स्टेप आगे हो जाता हैं।
  • Ctrl + Z – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Undo अर्थात् आपने कोई भी कार्य किया हैं और उस कार्य को आप नहीं करना चाहते और वापस उसी स्थिति में चाहते हैं तो इसके लिए Ctrl + Z Shortcut Key को Press करे।
  • Ctrl + 0 – Select Column को Hide या Unhide करने के लिए Ctrl + 0 का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + 1 – Format Cells Window को Open करने के लिए इस Shortcut Keys का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + 2 – Select Cell के Text को Bold करने के लिए Ctrl + 2 Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + 3 – Select Cell के Text को Italic करने के लिए Ctrl + 3 Shortcut Key का उपयोग किया जाता है। Italic को हटाने के लिए Ctrl + 3 को दुबारा से Press करना होगा।
  • Ctrl + 4 – Select Cell के Text को Underline करने के लिए Ctrl + 4 Shortcut Key का उपयोग किया जाता है। Text से Underline को हटाने के लिए फिर से Ctrl + 4 Press करना होगा।
  • Ctrl + 5 – Select किए Text को Strikethrough अर्थात् Text के ऊपर line खींचने के लिए Ctrl + 5 Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + 9 – Select Row को Hide या Unhide करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + F1 – इस Shortcut Key का उपयोग Excel में Ribbon को Hide और Show करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + F2 – इस Shortcut Key का उपयोग Microsoft Excel में Print Preview देखने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + F3 – इस Shortcut Key का प्रयोग MS Excel में Name Manager में जाने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + F6 – Microsoft Excel में एक Workbook से दूसरे Workbook में जाने के लिए किया जाता है अर्थात् Switching Workbook के लिए इस Shortcut Key का प्रयोग किया जाता है।
  • Ctrl + F9 – Microsoft Excel में Excel Windows को Minimize करने के लिए Ctrl + F9 का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + F10 – Microsoft Excel में  Excel Windows को Maximize करने के लिए Ctrl + F10 का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Space – इस Shortcut Key का उपयोग सभी Column को Select करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + End (Go To Last Cell) – Last Cell पर जाने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Home (Go To First Cell) – First Cell पर जाने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Right Arrow – Excel Sheet के सबसे Last के Column में जाने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Down Arrow – Excel Sheet की सबसे Last Row में जाने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + Up Arrow – Excel Sheet की सबसे ऊपर की Row में जाने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + – – Microsoft Excel में Insert किए गए Column या Row को Ctrl + – Shortcut Keys की मदद से Delete कर सकते हैं।
  • Ctrl + + – ने Column या Row को Add करने के लिये इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Ctrl + : – Current Time को Type करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग करते हैं।
  • Ctrl + ; – इस Shortcut Keys की मदद से Microsoft Excel में किसी भी Cell में Current Date को Insert कर सकते हैं।

 

Alt के साथ MS Excel Shortcut Keys –

  • Alt + F1 – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Chart Insert करने के लिए किया जाता है।
  • Alt + F2 – इस Shortcut Key का उपयोग Save As करने के लिए किया जाता है।
  • Alt + F4 – इस Shortcut Key का उपयोग Excel Window को बंद (Close) करने के लिए किया जाता है।
  • Alt + F8 – इस Shortcut Key का उपयोग Macro Dialog Box को Open करने के लिए किया जाता है।
  • Alt + F11 – इस Shortcut Key का उपयोग MS Excel में Visual Basic Editor Open करने के लिए किया जाता है।
  • Alt += – Autosum Formula अर्थात् Autosum करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

 

Shift के साथ MS Excel Shortcut Keys –

  • Shift + Space – सभी Row को Select करने के लिए इस Shortcut Key का उपयोग किया जाता है।
  • Shift + F2 – इस Shortcut Keys का प्रयोग Insert Comment करने के लिए किया जाता है।
  • Shift + F3 – इस Shortcut Keys का उपयोग Excel Formula Box Open करने के लिए किया जाता है।
  • Shift + F5 – इस Shortcut Keys का उपयोग Search Box को Open करने के लिए किया जाता है।
  • Shift + F11 – इस Shortcut Keys का उपयोग New Worksheet को लाने के लिए किया जाता है।

 

Ctrl + Shift के साथ Excel Shortcut Keys –

  • Ctrl + Shift + 0 – इस Shortcut Key का उपयोग Column को Unhide करने के लिए करते हैं।
  • Ctrl + Shift + 9 – इस Shortcut Key का उपयोग Row को Unhide करने के लिए करते हैं।
  • Ctrl + Shift + & – इस Shortcut Key का उपयोग Border Outline लगाने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + Shift + + – इस Shortcut Key का उपयोग Insert Dialog Box को Show करने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + Shift + – – इस Shortcut Key का उपयोग Borders को हटाने के लिए किया जाता है।
  • Ctrl + Shift + U Expand या Collapse Formula Bar को open करने लिए इस Shortcut Keys का उपयोग MS Excel में किया जाता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने MS Excel Shortcut Keys के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। MS Excel में उपयोग की जाने वाली Shortcut Keys का प्रयोग कैसे करे के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आपको MS Excel Shortcut Keys का प्रयोग करने में कोई प्रॉब्लम होती है तो आप Comments के जरिये हम से पूछ सकते है। 

मुझे उम्मीद है आपको MS Excel Shortcut Keys आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद ! 

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment