RAM क्या है? – RAM के प्रकार, परिभाषा, कार्य | Computer RAM in Hindi

3.6/5 - (5 votes)

RAM क्या है? – आजकल के समय में Computer, Laptop और Mobile को खरीदने से पहले सभी लोग इनकी RAM को देखते हैं। Computer,Laptop और Mobile के hang होने का सबसे बड़ा कारण उनकी RAM का कम होना है अर्थात् किसी भी device की बेहतरीन performance के लिए उसकी RAM का space ज्यादा होना जरूरी है।

आज हम आपको RAM क्या है?, RAM की परिभाषा, RAM Full Form in Hindi,RAM के प्रकार, RAM कैसे काम करता है, RAM के कार्य और RAM के विशेषताए आदि के बारे में जानेगे। 

आज के समय में मार्केट में अधिक RAM वाले लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल की डिमांड ज्यादा होने लगी है। आपने भी नया फोन या कंप्यूटर खरीदते समय RAM के बारे में जरुर सुना होगा क्या आप रैम के बारे में जानते है? चलिए जानते है RAM क्या है? के बारे में ….

RAM क्या है?
RAM क्या है?

 

RAM क्या है? (Computer RAM in Hindi) –

RAM भी एक प्रकार की Memory ही है जिसे Computer की Main Memory भी कहा जाता है। RAM का पूरा नाम “Random Access Memory” है। यह एक temporary storage होती है अर्थात् device के ऑफ होते ही इसमे store data अपने आप remove हो जाता है और इसके बाद उस डेटा को वापस नही लाया जा सकता है।

RAM को Primary Memory के अंतर्गत रखा जाता है क्योंकि Computer में रैम का कार्य प्रमुख होता है। जब हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन में कोई Application को चलाते हैं या किसी भी प्रकार की Files जैसे – Photo, Video, Audio या Game आदि को open करने है तो उस वक्त उसका Data RAM में Store होता है। 

जब Computer या Laptop को बंद किया जाता है तो RAM में Store Data नष्ट हो जाता है क्योंकि RAM एक प्रकार की Volatile Memory (अस्थायी मेमोरी) है। Computer, Laptop और Mobile की internal memory में store किसी file को open करने पर वो file जिस memory के ऊपर run करती है वो RAM होती है। जब भी हम अपनी डिवाइस में एक साथ कई application को चलाते है तो RAM पर load बढ़ने के कारण डिवाइस slow हो जाती है।

 

RAM की परिभाषा (Definition of RAM in Hindi) –

Computer का वह Memory जो वर्तमान में CPU द्वारा चलाए जा रहे कार्य को करने के लिए अस्थायी तौर पर Data और Instructions Store रखता है RAM कहलाता है। रैम में Store Data को CPU Direct Access कर सकता है और अपना कार्य करता है। CPU को तेज कार्य करने के लिए ही RAM का उपयोग किया जाता है क्योंकि अन्य Memory की Speed RAM की तुलना में कम होती है। 

रैम में Data तब तक ही Store रहता है जब तक आप उस Data का इस्तेमाल आप कर रहे होते हैं। जब आप किसी Software का इस्तेमाल करते हैं तो वह Software RAM में Load रहता है लेकिन जब आप उस Software को बंद कर देते हैं तो RAM से Software और उसका Data नष्ट हो जाता है। अगर किसी Software का उपयोग करते समय Computer बंद कर देने या बिजली जाने पर Software का Data Automatic नष्ट हो जाता है।

 

RAM Full Form in Hindi –

RAM का फुल फॉर्म Random Access Memory (रैंडम एक्सेस मेमोरी) होता है।

 

RAM के प्रकार (Types of RAM in Hindi) –

RAM एक Internal Memory है, जिसे Main या Primary Memory भी कहा जाता है। RAM दो प्रकार की होती है जो निम्न है –

  •  Static RAM (SRAM)
  •  Dynamic RAM (DRAM)

 

Static RAM (SRAM) –

Static RAM या Static Random Access Memory एक semiconductor memory है जो प्रत्येक Bit को स्टोर करने के लिए Bistable Latching Circuitry का उपयोग करती है। इसका प्रयोग Computer में Cache Memory के तौर पर किया जाता है क्योंकि SRAM में Data स्थिर रहता है जिसे Refresh करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह DRAM की तुलना में तेज और महंगी भी होती है।

 

Dynamic RAM (DRAM) –

DRAM को Dynamic RAM या Dynamic Random Access Memory भी कहा जाता है। DRAM का उपयोग Computer में Main Memory के तौर पर किया जाता है क्योंकि DRAM का Data हमेशा परिवर्तित होता रहता है। इस कारण DRAM को समय-समय पर Refresh करने की आवश्यकता होती है। यह SRAM की तुलना में सस्ती और इसकी Speed भी कम होती है। 

 

RAM कैसे काम करता है? –

आप computer, laptop या mobile phone में photo, video, audio, documents, applications आदि को download किया होगा। जब आप इन्हें डाउनलोड करते है तो ये कंप्यूटर या मोबाइल के Internal या External Device में Store हो जाता है। 

जब आप इनका उपयोग करते हैं तो ये RAM में Load होते है। RAM की Speed अधिक होती है जिस कारण कंप्यूटर या मोबाइल इन कार्यों को जल्दी कर देता है। RAM की क्षमता को MB, GB में और Speed को MHz, GHz में मापा जाता है।

रैम से डाटा sets के रूप में CPU को जाता है, उसके बाद वह data process होता है और CPU परिणाम यानि आउटपुट देता है। जब आप कम क्षमता की RAM वाले Computer या Phone में एक साथ कई Application चलाते हैं या एक साथ बहुत सारे कार्य करने लगते हैं तो System Hang होने लगता है। किसी भी डिवाइस को अच्छे से कार्य करने के लिए उच्च क्षमता वाली रैम की आवश्यकता होती है। 

 

RAM के कार्य (Functions of RAM) –

  • कंप्यूटर में रैम का कार्य मुख्य मेमोरी के रूप में होता है।
  • रैम का कार्य CPU को Data और Instructions देना होता है।
  • कंप्यूटर की रैम का कार्य short term उपयोग के लिए डेटा को स्टोर करना है। 
  • रैम computer को कार्य करने के लिए Space देता है।
  • रैम का कार्य computer में हो रहे वर्तमान कार्य के Data, Program, Instructions या Command को Load करना होता है।

 

RAM की विशेषताएं (Features of RAM) –

  • रैम अन्य Storage Devices की तुलना में तेज होता है। 
  • रैम एक तरह का Volatile Memory अर्थात् अस्थायी मेमोरी है।
  • रैम को Computer में Primary Memory या Main Memory के रुप में प्रयोग किया जाता है।
  • यह अन्य Memory की तुलना में महंगा भी होता है।
  • CPU, RAM को Direct Access कर सकता है।
  • रैम के बिना Computer Start भी नहीं हो सकता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने आपको RAM क्या है? के बारे में बताया है और रैम से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी भी उपलब्ध करवाई है। हमने Computer RAM क्या है?, RAM की परिभाषा, RAM के प्रकार, कार्य और Full Form बारे में समझाया है। अगर आपको RAM क्या है? से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है की आपको यह RAM क्या है? आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें और हमारे आर्टिकल को 5 Star Votes भी अवश्य दे। धन्यवाद !

 

FAQ – RAM in Hindi

Q.1 RAM की क्षमता को किसमे मापा जाता है?

Ans. RAM की क्षमता को MB, GB में मापा जाता है।

Q.2 RAM की गति को किसमे मापा जाता है?

Ans. RAM की क्षमता को मेगाहर्ट्ज (MHz), गीगाहर्ट्ज (GHz) में मापा जाता है।

Q.3 रैम कहाँ स्थित होती है?

Ans. रैम मदरबोर्ड में स्थित होती है।

Q.4 RAM कितने प्रकार की होती है?

Ans. RAM मुख्य रूप से दो प्रकार SRAM और DRAM की होती है।

Q.5 RAM का Full Form क्या है?

Ans. RAM का फुल फॉर्म Random Access Memory (रैंडम ऐक्सेस मेमोरी) होता है।

Q.6 SDRAM का पूरा नाम क्या है?

Ans. SDRAM का पूरा नाम Synchronous Dynamic Random Access Memory होता है।

Q.7 रैम किस तरह की मेमोरी है?

Ans. रैम एक तरह का Volatile Memory होता है।

Q.8 RAM को हिंदी में क्या कहते हैं।

Ans. रैम को हिंदी में याभिस्मृति या यादृच्छिक-अभिगम स्मृति कहते हैं।

Q.9 DDR का पूरा नाम क्या है?

Ans. DDR का पूरा नाम है Double Data Rate होता है।

Q.10 कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होती है?

Ans. कंप्यूटर की मुख्य memory RAM होती है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment