Optical Mark Reader क्या है? विस्तार से जानिए | What is OMR in Hindi

4/5 - (1 vote)

हेल्लो दोस्तों आज हम  इस आर्टिकल में Optical Mark Reader के बारे में जानेगे की Optical Mark Reader क्या है?, Optical Mark Reader कैसे काम करता है, Optical Mark Reader के उपयोग तथा Optical Mark Reader के फायदे और नुकसान क्या-क्या है। अगर आपको Optical Mark Reader के बारे में आपको पूरी जानकरी चाहिए तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े …

Optical Mark Reader क्या है - OMR
Optical Mark Reader क्या है – OMR

Optical Mark Reader क्या है – What is Optical Mark Reader in Hindi –

Optical Mark Reader को Optical Mark Recognition और OMR भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का एक इनपुट डिवाइस है जो जानकारी पढ़ने की प्रक्रिया को पूरा करता है जिसे लोग एक OMR सीट पर सर्वेक्षण, परीक्षण और अन्य कागजी दस्तावेज पर चिन्हित करते हैं। OMR छायकित क्षेत्रो के रूप में प्रश्नावली, मल्टीपल चॉइस परीक्षा पत्रों को पढ़ने के लिए उपयोग किया जाता है। 

Optical Mark Reader (OMR) वैकल्पिक रूप से एक OMR सीट पर एक निशान की उपस्थिति या अनुपस्थिति को पढता है। लाइट को ओमार सीट पर निर्देशित किया जाता है और उस पर एक निशान का पता लगाने के लिए रिफ्लेक्टिड लाइट का विश्लेषण किया जाता है। यदि कागज की सतह पर कोई निशान होता है, तो वह क्षेत्र में OMR पर कम रोशनी जाती है।

 

इन्हें भी पढ़े –   

 

Optical Mark Reader कैसे काम करता है – How does Optical Mark Reader work in Hindi –

एक Optical Mark Reader को काम करने के लिए आपके कंप्यूटर में सबसे पहले तो इसके सॉफ्टवेयर का होना जरूरी है, उसके लिए आपको OMR के किसी भी सॉफ्टवेयर को इंटरनेट की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हो, इसके अलावा यह सिर्फ OMR शीट पर चिन्हित डाटा को ही पढ़ सकता हैं जो आप अपने Software और अपनी OMR शीट के डिजाइन के आधार पर ही चुनकर डाउनलोड करें और फिर उसे इंस्टॉल करें। 

क्योंकि Optical Mark Reader को पेपर पर बने पेंसिल के चिन्हों से डाटा लेने के लिए बनाया गया है तो जब आप किसी OMR Sheet को इसमें डालते हो तो इसमें से एक लेजर उस पेज पर पड़ती है पेज पर पडने के बाद लेजर वापस आ जाती है और उसी के आधार पर यह डाटा बनाती है ध्यान दें कि जहां पर निशान/चिन्ह होते हैं वहां से लेजर की मात्रा कम वापस आती है और बाकी के पेज से लेजर की मात्रा अधिक वापस आती है

जिसकी वजह से OMR को अपना डेटा को डिकोड करने में आसानी होती है। इसके बाद Optical Mark Reader सारे डाटा को कंप्यूटर के पास भेज देता है, जो आपको डाटा का निष्कर्ष दिखता है। 

 

Optical Mark Reader के उपयोग – Uses of Optical Mark Reader in Hindi – 

Optical Mark Reader का उपयोग स्कूल या डेटा संग्रह एजेंसियों तक सीमित नहीं है, यह कई व्यवसाय और स्वास्थ्य देखभाल एजेंसीया अपनी डाटा इनपुट प्रक्रिया सरल करने और इनपुट त्रुटियों को कम करने के लिए OMR का उपयोग करती है। OMR, OCR और ICR टेक्नोलॉजी सभी पेपर फॉर्म से डेटा संग्रह का साधन प्रदान करती है। OMR

डिस्क्रीट रीड हेड स्कैनर या एक इमेजिंग स्कैनर का उपयोग करके भी OMR SHEET को पढ़ा जा सकता है। OMR के निम्नलिखित मुख्य उपयोग हैं :-

  • सस्थागत अनुसन्धान की प्रकिया में 
  • कम्युनिटी सर्वेक्षण 
  • उपभोक्ता सर्वेक्षण 
  • परीक्षण और आकलन 
  • मुल्यांकन और प्रतिक्रिया 
  • डेटा संकलन 
  • उत्पादन मुल्यांकन 
  • टाइम शीट और इन्वेंटरी काउंट 
  • लॉटरी और मतदान 
  • बंधक ऋण, बैंकिंग और बीमा आवेदन 
  • पोस्टल कोड 

 

OMR Sheet कैसे भरे – How to Fill OMR Sheet in Hindi –

इस शीट को भरने के अपने कुछ नियम है। इस नियम के बारे में अगर आप जान लेते हैं तो किसी भी परीक्षा में इस शीट को भरने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

OMR Sheet कैसे भरे - How to Fill OMR Sheet in Hindi
OMR Sheet कैसे भरे – How to Fill OMR Sheet in Hindi
  • किसी भी शीट को पढने से पहले ध्यान रखें कि उसमें कोई काट छांट नहीं हो। 
  • किसी भी प्रश्न के उत्तर के ऑप्शन को पूरा गहरा काला करें ताकि मशीन को उसे पकड़ने में आसानी हो।
  • शीट में किसी भी उत्तर का चुनाव करने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करें बल्कि पेन का इस्तेमाल करें।
  • OMR शीट में उत्तर पर टिक नहीं करें और ना ही उस पर क्रॉस करें बल्कि उसे पेन गहरा काला करें।
  • हर उत्तर को भरने के लिए एक निश्चित गोला दिया होता है उसको ही भरे उससे बाहर ना जाए। 
  • OMR शीट को भरने के लिए काले और नीले पेन का ही उपयोग करें। 

 

Optical Mark Reader के फायदे – Advantages of Optical Mark Reader in Hindi – 

Optical Mark Reader के फायदे निम्नलखित होते है-

  • इस प्रक्रिया में कंप्यूटर तथा स्कैनर की मदद से जवाबों को चेक किया जाता है जिससे समय की बहुत अधिक बचत होती है OMR की मदद से 1 घंटे में लगभग 10,000 आंसर शीट को चेक किया जा सकता है। 
  • अगर हम कीबोर्ड के माध्यम से डाटा एंट्री करते हैं तो उसमें गलतियां हो सकती है लेकिन OMR के द्वारा डाटा एंट्री करने में गलतियां होने की संभावना बहुत कम होती है। 
  • जब भी आपको ज्यादा मात्रा में लोगों का किसी प्रोजेक्ट पर सर्वे करना होता है तो आप बहुत कम समय में सर्वे कर सकते हो तथा जल्द ही रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
  • डाटा को कलेक्ट करने के लिए बहुत अधिक झंझट नहीं करना पड़ता है, इसमें सिर्फ एक कंप्यूटर की मदद से डाटा को कलेक्ट कर सकते हैं। 

 

Optical Mark Reader के नुकसान – Disadvantages of Optical Mark Reader in Hindi –

दोस्तों Optical Mark Reader के फायदे तो बहुत होते हैं परंतु इसमें हमें कुछ नुकसान भी होते हैं, OMR से जो नुकसान होते हैं वह इस प्रकार से हैं:-

  • OMR स्कैनर से डाटा या रिकॉर्ड को चेक करने के लिए आपकी OMR शीट अच्छे से भरी होनी चाहिए, यदि आपकी शीट भरने में थोड़ी सी भी गलती हुई तो OMR डाटा को कलेक्ट नहीं कर पाता है।
  • इसको Multiple Choice के लिए डिजाइन किया गया है इसलिए यदि आप किसी Single Data को Collect करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे तो नहीं कर पाएंगे।
  • यदि आपने गलती से कोई गलत आंसर भर दिया तो उसके बाद आप उसे करेक्ट नहीं कर सकते है इसलिए इसको भरते समय बहुत ही ध्यान से देना पड़ता है। 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में आपने Optical Mark Reader के बारे में पढ़ा है Optical Mark Reader एक useful डिवाइस है यह कोई compition exam में OMR शीट को जल्दी चेक करने के लिए बनाई गई एक सरल मशीन है इससे लाखो OMR शीट कुछ ही समय में चेक हो जाती है जिससे हमारे समय की बचत होती है हमारी site “RivnTech” पर इस आर्टिकल को पढने के लिए आपका धन्यवाद ! 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment