LAN क्या है – LAN के प्रकार और उपयोग | Local Area Network in Hindi

1/5 - (1 vote)

LAN (Local Area Network) क्या है? जो लोग टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं वह तो अवश्य ही जानते होंगे, लेकिन कुछ लोग नहीं जानते तो उनको डरने की जरूरत नहीं आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की लोकल एरिया नेटवर्क क्या है?, लोकल एरिया नेटवर्क के प्रकार। आज का जमाना नेटवर्क का है, इंटरनेट का है इसलिए हमें LAN क्या है? के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 

जिसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए अलग अलग तरह का रिसोर्सेज का उपयोग किया जाता है। वर्तमान समय में अपने मोबाइल से भी इंटरनेट नेटवर्क का उपयोग किया होगा।

LAN क्या है
LAN क्या है

जबकि ब्रॉडबैंड कनेक्शन या वायर के थ्रू भी इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा का उपयोग लोग कर रहे हैं इसी प्रकार आज हम जानेंगे कि लोकल एरिया नेटवर्क क्या है? लोकल एरिया नेटवर्क से संबंधित जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें…

 

LAN क्या है – What is Local Area Network in Hindi

LAN का का पूरा नाम Local Area Network होता है और लोकल एरिया नेटवर्क का उपयोग एक छोटे क्षेत्र के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल हम एक लोकल एरिया में जितने भी नेटवर्क होते हैं उन्हें कनेक्ट करने के लिए करते हैं। अगर आप इस एरिया से दूर जाते हैं तब आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते । 

लोकल एरिया नेटवर्क पर हर एक कंप्यूटर का अपना CPU होता है । एक लोकल एरिया नेटवर्क को टेलीफोन लाइन और रेडियो Waves के द्वारा कितनी भी दूर तक दूसरे लोकल एरिया नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। इसमें 100 से 1000 कंप्यूटर को जोड़ा जा सकता है। इसका उपयोग ऑफिस, कॉलेज और स्कूल में किया जाता है। यह नेटवर्क ऑफिस में डॉक्यूमेंट शेयरिंग और प्रिंटिंग के लिए अच्छा रहता है। लोकल एरिया नेटवर्क को बनाने के लिए ज्यादा हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होती है। इस नेटवर्क को आसानी से बनाया जा सकता है। अधिकतर लोकल एरिया नेटवर्क को वायर कनेक्शन में प्रयोग में लाया जाता है । तथा आजकल इसका इस्तेमाल वायरलेस में भी हो रहा है। 

 

इन्हें भी पढ़े –

 

LAN के प्रकार (Types of LAN in Hindi) –

इसके दो प्रकार होते हैं –

Ethernet LAN –

इसमें इथरनेट केबल का इस्तेमाल कंप्यूटरों को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। यह एक wired नेटवर्क है। 

WLAN –

इसका पूरा नाम वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क है। यह एक वायरलेस नेटवर्क है इसमें किसी भी प्रकार की केबल की जरूरत नहीं पड़ती । WLAN में कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने के लिए Router का इस्तेमाल किया जाता है। 

 

LAN के उपयोग (Uses of LAN in Hindi) –

  • लोकल एरिया नेटवर्क के एप्लीकेशन का व्यापक रूप से विश्वविद्यालयों, बैंको, घरों में और कुछ हवाई आरक्षण प्रणालियों में उपयोग किया जाता है। लोकल एरिया नेटवर्क आपको किसी भी केंद्रीय कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने में सक्षम बनाता है जहां से इसे पूरे ऑर्गेनाइजेशन में शेयर किया जाता है।
  • लोकल एरिया नेटवर्क नेटवर्क में फाइल ट्रांसफर और रिकवरी आसान होती है क्योंकि बैकअप फाइलों को एक server में स्टोर किया जाता है। 
  • लोकल एरिया नेटवर्क आपको विभिन्न सॉफ्टवेयर के इंस्टॉलेशन लागत से बचाने में मदद करता है क्योंकि रिसोर्सेसे मैनेज और सेंट्रल सर्वर से शेयर किए जाते हैं। 
  • इसके अलावा लेजर प्रिंटर, CD राइडर और स्केनर जैसे महंगे हार्डवेयर डिवाइसेज का उपयोग प्रत्येक व्यक्तिगत यूनिट से समान रूप से किया जा सकता है। 
  • यूजर्स फाइलों को कई अलग-अलग वर्क स्टेशन से एक्सेस कर सकते हैं। 

 

LAN के फायदे (Advantages of LAN in Hindi) –

  • यह नेटवर्क बहुत ही सस्ता होता है। इसे सेटअप करने के करने में ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते।
  • लोकल एरिया नेटवर्क में डाटा को ट्रांसफर करने की स्पीड तेज होती है। 
  • इस नेटवर्क की सुरक्षा बहुत ही अच्छी होती है। 
  • यह नेटवर्क छोटा होता है इसलिए इसको maintain करके रखना आसान होता है। 
  • लोकल एरिया नेटवर्क सभी प्रकार के कंप्यूटर के साथ संचार कर सकता है। 
  • इस नेटवर्क में कनेक्शन बेहतर होता है। 
  • इसको सेटअप करना आसान है। 
  • इसका उपयोग करना आसान होता है। 
  • इसमें डाटा और resources को शेयर किया जा सकता है।
  • इसे मैनेज और कंट्रोल करना आसान होता है।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको LAN क्या है?, LAN के प्रकार और LAN के फायदे आदि के बारे में सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और Local Area Network in Hindi क्या है? समझ में आ गया होगा। अगर आपको अब भी कोई डाउट है तो आप कॉमेंट कर हमसे पूछ सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment