Supercomputer क्या है – सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है, परिभाषा, उपयोग | What is Super Computer in Hindi

5/5 - (1 vote)

मानव इतिहास में कई बड़ी खोज हुई है उनमें से कुछ कुछ ऐसी भी थी जिन्होंने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया, ऐसी ही एक खोज Supercomputer की थी।

हम जिस computer का इस्तेमाल करते हैं वह इतने अधिक powerfull नहीं होते हैं और यह computer केवल सामान्य उद्देश्य के कार्यों को कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सुपर कंप्यूटर बहुत शक्तिशाली computer है जो बड़ी कुशलता से अपने कार्य को करते हैं। इनका इस्तेमाल विशेष कार्यों के लिए ही किया जाता है।

Supercomputer क्या है
Supercomputer क्या है

आज के समय में computer के बारे में लगभग सभी लोगों को सामान्य जानकारी है। computer से जुड़े हुए लोगो ने सुपर कंप्यूटर का नाम तो सुना होगा। क्या आप Supercomputer के बारे में जानते हैं। आज हम सुपर कंप्यूटर से संबंधित संपूर्ण और विस्तृत जानकारी देंगे। आज के हमारे सुपर कंप्यूटर के ऊपर आधारित इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें …

 

विषय सूची

Supercomputer क्या है – What is Super Computer in Hindi

Supercomputer नाम Super + Computer दो शब्दों के मेल से बना है, तो इसका नाम ही हमें इसके बारे में बता देता है कि सुपर कंप्यूटर भी एक प्रकार का कंप्यूटर है जिसकी स्पीड और मेमोरी साधारण कंप्यूटर की तुलना में काफी ज्यादा होती है।

सुपर कंप्यूटर साधारण कंप्यूटर की तुलना में लगभग 1000 गुना अधिक तेज होते हैं। एक साधारण कंप्यूटर में केवल एक CPU होता है, लेकिन एक सुपर कंप्यूटर में एक से अधिक CPU होते हैं। 

सुपर कंप्यूटर जिसे महासंगणक भी कहा जाता है, अत्यंत शक्तिशाली मशीन होती है जो बड़े पैमाने पर गणना कर सकती है और बड़ी मात्रा में डाटा संसाधित कर सकती है। सुपर कंप्यूटर की स्पीड को MIPS (Million Instruction Per Second) की बजाय FLOPS (Floating Point Operation Per Second) में मापा जाता है।

सुपर कंप्यूटर पर कई लोग मिलकर एक साथ काम करते हैं। ऐसे कंप्यूटर का उपयोग मुख्य रूप से वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग कार्यों के लिए किया जाता है जिनमें अत्यधिक उच्च गति की गणना की आवश्यकता होती है। 

 

Supercomputer की परिभाषा (Definition of Super Computer in Hindi) – 

Definition – सुपर कंप्यूटर भी एक प्रकार का कंप्यूटर है जिसमें हजारों प्रोसेसर होते हैं जो प्रति सेकंड अरबों और खरबों गणना या संगणना करने में सक्षम होते हैं।

 

Supercomputer Meaning in hindi –

Supercomputer एक अंग्रेजी का शब्द है, जिसे हिंदी में महासंगणक कहा जाता है।

 

Supercomputer कैसे काम करता है? –

सुपर कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े होते हैं, इनकी मेमोरी भी बहुत अधिक होती है और प्रोसेसिंग यूनिट भी फास्ट होता है। सुपर कंप्यूटर के काम करने का तरीका भी अलग होता है। यह serial processing का उपयोग करने के बजाय parallel processing का उपयोग करता है। यह एक समय में कई कार्यों को कर सकता है।

Supercomputer कैसे काम करता है?
Supercomputer कैसे काम करता है?

एक साधारण कंप्यूटर एक समय में एक ही काम करता है, जिससे यह एक अलग series में काम करता है जिसे की serial processing कहा जाता है। सुपर कंप्यूटर में समस्याओं को कई pieces में विभाजित कर देता है और इन सब pieces पर एक साथ तेजी से काम करता है इसे parallel processing कहा जाता है। Parallel processing में अगर आप एक समय में कंप्यूटर को दो या इससे अधिक निर्देश देते हैं तो यह दोनों को एक ही समय में दक्षता से कर सकता है। 

 

Supercomputer में कौनसा Operating System इस्तेमाल होता है? – 

सुपर कंप्यूटर को Run करने के लिए ordinary operating system का इस्तेमाल होता है जिसे हम अपने कंप्यूटर को चलाते हैं। हम जानते हैं कि ज्यादा modern सुपर कंप्यूटर असल में off-the-self computers और workstations के cluster होते हैं।

पहले ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से Unix का इस्तेमाल किया जाता था, वही अब इसके स्थान पर Linux का इस्तेमाल होता है जो एक open-source होता है। सुपर कंप्यूटर सामान्य रूप से scientific problems के ऊपर काम करते हैं इसलिए उनके application programs को traditional scientific programming languages जैसे कि Fortran या ज्यादा popular modern languages जैसे कि C और C++ में लिखा जाता है। 

 

Supercomputer के बारे में रोचक तथ्य – 

सुपर कंप्यूटर एक कंप्यूटर है जिसकी स्पीड बहुत ज्यादा होती है। ऐसा कहा जाता है कि आज के समय के साधारण कंप्यूटर ही पुराने समय के सुपर कंप्यूटर है क्योंकि आज के कंप्यूटर में जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, पुराने समय में उस टेक्नोलॉजी की कल्पना करना भी मुश्किल था।

आप इस बात का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि NASA ने केवल 4GB RAM की मदद से चांद पर लैंड किया था। आज के समय के साधारण कंप्यूटर में भी 4GB RAM होती है, इसलिए आज के समय के साधारण कंप्यूटर को हम पुराने समय के सुपर कंप्यूटर कह सकते हैं।

 

Supercomputer का इतिहास (History of Supercomputer in Hindi) – 

सुपर कंप्यूटर को बनाने का एक बहुत बड़ा श्रेय Seymour Cray को जाता है, इनका पूरा नाम Seymour Roger Cray था। यह एक अमेरिकन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, इन्होंने 1964 में दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर बनाया था, जिसका नाम CDC 6600 था।

उनकी इस खोज के लिए Seymour Cray को “ The Father of Supercomputing ” भी कहा जाता है। यह सुपर कंप्यूटर वेक्यूम ट्यूब को ट्रांजिस्टर में बदलता है, वैज्ञानिक प्रयोगशाला में यह काफी लोकप्रिय था। Seymour Cray ने 1972 में Cray Research Inc. को शुरू करने के लिए CDC को छोड़ दिया। Seymour Cray ने पूर्व डिजाइन के आधार पर नए-नए सुपर कंप्यूटर का उत्पादन जारी रखा। 

 

दुनिया के सबसे तेज Supercomputer कौनसे है? (Top Fastest Supercomputer in World) – 

  • Fugaku
  • Summit
  • Sierra
  • Sunway Taihulight
  • Perlmutter
  • Selene
  • HPC5
  • Frontera
  • Tianhe
  • Dammam
  • Piz Daint
  • Gyoukou
  • Titan
  • JEWELS Booster

 

Supercomputer के उपयोग (Uses of Supercomputer in Hindi) – 

  • सुपर कंप्यूटर का उपयोग मौसम विज्ञान में मौसम के पूर्वानुमान के लिए किया जाता है। 
  • परमाणु अनुसंधान में वैज्ञानिक परमाणु विस्फोट प्रभाव का परीक्षण करने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। 
  • जीवन विज्ञान अनुसंधान में मानव शरीर की बारीकियों को समझने के लिए सुपर कंप्यूटर इस्तेमाल किए जाते हैं। 
  • अंतरिक्ष यान को डिजाइन करने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। 
  • सैन्य क्षेत्रों में सुपर कंप्यूटर का उपयोग सैनिक नए हथियारों के परीक्षण के लिए करते हैं। 
  • ऐसे एप्लीकेशन जिसमें real time data प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है उनमें भी सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • जटिल गणना जो कि मानव क्षमताओं से परे है उन्हें हल करने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • Artificial Intelligence के क्षेत्र में सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। 

 

भारत में Supercomputer (Supercomputer in India) – 

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर 1991 में बना जिसका नाम PARAM 8000 था, इसे भारत ने ही बनाया था। वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट का नाम C-DAC दिया था। सुपर कंप्यूटर बनाकर भारत ने अमेरिका समेत दुनिया भर के देशों को चौंका दिया था। 

अमेरिकी सुपर कंप्यूटर CDC 6600 के लिए भारत 70 करोड़ रुपए देने को तैयार था, जबकि परम की लागत 3 करोड़ रुपए के करीब पड़ी। कीमत कम होने के कारण ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा समेत कई देशों ने भारत से सुपर कंप्यूटर खरीदे। 

 

भारत के सबसे तेज Supercomputer कौनसे है? (India’s Fastest Supercomputer) –

  • PARAM Siddhi-AI
  • Pratyush (CRAY XC40)
  • Mihir (CRAY XC40)
  • AADITYA
  • Color Blossom (Cray-X30)
  • SAHASRAT
  • PARAM YUVA-II
  • PADUM
  • PARAM SHIVAY
  • TIFR Colour bason
  • IIT Delhi HPC
  • Param Yuva 2

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको Supercomputer के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को सोशल मीडिया के द्वारा अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिससे उन्हें भी सुपर कंप्यूटर के बारे में जानने का मौका मिलेगा। धन्यवाद !

 

FAQ – सुपर कंप्यूटर क्या है

Q.1 Supercomputer किसे कहते है?

Ans. मल्टी टास्किंग, सबसे तीव्र और स्टिक शुद्धता पूर्ण तरीके से कार्य करने वाला ही सुपर कंप्यूटर कहलाता है।

Q.2 Supercomputer का आविष्कार किसने किया था?

Ans. सुपर कंप्यूटर के आविष्कार का श्रेय Seymour Roger Cray को जाता है।

Q.3 भारत का पहला Supercomputer कौन सा है?

Ans. भारत का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 8000 है, जिसे भारत ने खुद बनाया था। इसे जुलाई 1991 में दुनिया के सामने लाया गया था।

Q.4 Supercomputer की कीमत कितनी होती है?

Ans. सुपर कंप्यूटर की कीमत करोड़ों में होती है, यहां तक की सबसे निचले मॉडल की कीमत लाखों और करोड़ों में होती है। हाई पावर के सुपर कंप्यूटर की कीमत अरबों में होती है।

Q.5 Supercomputer की स्पीड को किसमें मापा जाता है?

Ans. सुपर कंप्यूटर की स्पीड FLOPS (Floating Point Operation Per Second) में मापी जाती है।

Q.6 Supercomputer को हिंदी में क्या कहते है?

Ans. सुपर कंप्यूटर को हिंदी में महासंगणक कहा जाता है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment