MS Excel क्या है? – What is MS Excel in Hindi | MS Excel को कैसे Open करे, MS Excel में Window Elements कौन – कौनसे है?

5/5 - (1 vote)

MS Excel – दोस्तों आप में से जो भी कई लोग Computer का Use करते होंगे या Computer में Online Study करते होंगे। इनमे से शायद कई लोग जिन्हें MS Excel के बारे में पता नहीं होगा,

MS Excel क्या है?
MS Excel क्या है?

क्योंकि यह Computer में उपयोग किया जाने वाली एक Application या Program है, इसका उपयोग Data Management के लिए किया जाता है। तो चलिए जानते है…..

 

MS Excel क्या है? (What is MS Excel in Hindi) – 

MS Excel जिसका पूरा नाम Microsoft office Excel है। Microsoft Excel एक Spreadsheet Programing Application है, जो Data को Tabulation Format में रखने की सुविधा प्रदान करता है। Microsoft Office Suite के अंतर्गत आने वाली एक Application है।

MS Excel में पुराने समय में Data को Manually Pencil की सहायता से Register कर, उसे Row और Column व्यवस्थित करता था। उसी प्रकार Electronic Worksheet तथा एमएस एक्सेल में भी Data को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column का उपयोग करते है। जिसमे Data को सुव्यवस्थित किया जाता है। एमएस एक्सेल, Data को सुव्यवस्थित करने के अलावा, Calculation करना, Decision लेना, Data का Graf तैयार करना, Report तैयार करना, Website पर Data काम करने की सुविधा प्रदान करता है।

हमे MS Excel में बड़े से बड़े Data का Mathematical तथा Logical Calculation करने के लिए बहुत सारे Formula व Function दिए जाते है और इन Formula का उपयोग कर किसी भी बड़ी गणना को चुटकियों में कर  सकते है। इसमें अंकगणितीय Data Calculation करने के लिए Arithmetical Operator (+, -, *, / %, Etc.) का  उपयोग होता है।

एमएस एक्सेल में Data Row व Column में व्यवस्थित होता है और इन्ही Row व Column के व्यवस्थित रूप को Worksheet कहा जाता है। एक Worksheet में “10,48,576” Row तथा “16,384” Columns होते है। Row व Column के Cutting से बनने वाले Box को Cell कहते है। इन Cell में हम कोई भी Data Fill कर सकते है। एक Worksheet में Cell की संख्यां 17, 98, 69,184 होती है। MS Excel की पूरी File को Workbook के नाम से जाना  जाता है। एक Workbook में अधिकतम 255 Worksheet बना सकते है।

MS Excel को कैसे Open करे? (How to Open MS Excel) –

इसे Open करने के निम्न तरीके है, जैसे –

Step 1 –

  • Search Bar – Excel या Ms Excel Type करे और अब MS Excel पर Button पर Click करे। 

Step 2 – 

  • Keyboard पर “Windows + R” Button दबाये। अब Command Box Open होगा, अब आपको इसमें Excel/Ms Excel Type करके OK पर Click करना है।

Step 3 –  

  • Start – Program – Microsoft Office – Microsoft Office Excel.
  • Start – Run – Type (Microsoft Office Excel) – Ok.

या Search Box में Microsoft Office Excel Type करे

MS Excel में Window Elements कौन – कौनसे है? (What are the Window Elements in MS Excel) –

अगर हम एमएस एक्सेल में Window Element की बात करें तो शायद जिन लोगो ने पहले MS Word के Window से वाकिफ होंगे। उन्हें शायद MS Excel के कई सारे Elements के बारे में पता होगा क्योंकि Microsoft Office के सभी Program का Basic Interface एक-दुसरे से मिलता – जुलता है। फिर भी हमने MS Excel के लगभग सभी Element को संक्षेप में Cover किया है। 

Quick Access Toolbar – यह Toolbar Left Corner पर होता है, जो Undo, Redo, Save Etc. Command देने के लिए Quick Access Button का उपयोग होता है।

Title Bar – यह Toolbar Program Window के ऊपर भाग पर होता है, जिसमे Document का नाम लिखा होता है।

Program Control Window – यह Toolbar ऊपरी भाग के Right Corner में होता है, इसमें Minimize, Maximize/Restore तथा Close Button होता है, जिसकी मदद से Program को छोटा, बड़ा या Close किया जाता है।

Ribbon – यह Option Formula Bar के ऊपर होता है, जिसमे Active Tab से सम्बंधित Command Group Wise Display होता है।

Ribbon Tab – यह Toolbar Title Bar के ठीक निचे है, जिसे हम Tab Bar भी कहते है। इसमें हमे Home, Insert, Page Layout, Formula, Data, Review, View…. Tab आदि Option मिलते है, जिसका सम्बन्ध Ribbon Command की Display से होता है।

Formula Bar – यह Ribbon Option के ठीक निचे है और इसमें हमे Active Cell का Formula Display मिलता है।

Active Cell Name Box – यह Toolbar Formula Bar के बाएं ओर है और इसमें Active Cell की जगह Display नाम होता है।

Row – यह Toolbar, Worksheet पर बनी Table के Horizontal Line पर होता है, जिसे हम Row के नाम से जाना  है।

Column – यह Toolbar, Worksheet पर बनी Table के Vertical Line होता है, जिसे हम Column के नाम से जानते है।

Cell – Horizontal और Vertical Line के कटान से बनने वाले खाने को Cell कहा जाता है, इसी Cell में कोई Data Fill किया जाता है।

Row Heading – यह Worksheet के Left Side होता है, जिसमे Row की पहचान के लिए Continues Numerical Number लिखे होते है, उसे Row Heading के नाम से जाना जाता है। यह 1 से शुरू होकर 10,48,576 तक होता है।

Column Heading – यह Worksheet के ऊपर भाग पर होता है, जिसमे Column की पहचान के लिए Continues Alphabetical Number लिखे होते है, उसे Column Heading के नाम से जाना जाता है। यह A से शुरू होकर XFD पर खत्म होता है।

Worksheet Tab – इसमें पूरी Workbook में Worksheet की संख्यां को Tab के रूप में प्रदर्शित करता है, जिसे Worksheet Tab कहते है। किसी भी Workbook में By Default 3 Worksheet Tab होती है Sheet 1, Sheet 2, Sheet 3….तथा किसी भी Workbook में 3 Worksheet होती है, Worksheet संख्यां जरुरत के अनुसार बढ़ा सकते है।

Scroll Bar – यह Horizontally तथा Vertically दोनों Side एक Slider की तरह होता है, जो Document को ऊपर-निचे, Left-Right करने के सुविधा प्रदान करता है।

Status Bar – यह Window के सबसे निचे होता है, इसमें हमे Selected Option का Status Show होता है।

Views Option – यह Status Bar पर मोजूद Zoom Slider के बगल में होता है, यहाँ 3 Button होते है, Normal, Page Layout, Page Break Preview जो 3 अलग-अलग View Mode प्रदान करता है।

Zoom Slider – यह Status Bar के Right Side होता है जो Worksheet को Zoom In तथा Zoom Out की सुविधा प्रदान कराता है।

 

MS Excel के उपयोग (Uses of MS Excel) – 

Data Collection तथा Analysis –

MS Excel Data Store करने और Time बचाने में सहायक है। Save किये गए Data अन्य उद्देश्यों के लिए भी सहायक हो सकता है। MS Excel “Pivot Table” नामक सर्वोत्तम सुविधा मिलती है, जिससे Data Analysis और Numerical Calculations को व्यवस्थित रूप से सरल बनाता है। अगर आप Data को ज्यादा करना चाहते है, तो Chart और Graf का Use कर सकते हैं, ताकि आप Data को जल्दी से प्राप्त करने में सक्षम हो।

 

Data Entry –

वर्तमान में बहुत सारे Online Data Entry Work के साथ Offline Data Entry Work लिए MS Excel का Use सबसे ज्यादा हो रहा है।

 

Calculation तथा Formulas –

MS Excel में Data पर संचालन करने के लिए कई कार्य और सूत्र हैं, जो जटिल गणितीय समस्याओं को कुशलतापूर्वक हल करते हैं। ये सूत्र आपके शारीरिक श्रम के बिना कई डेटा पर औसत, योग और कई अन्य गणितीय संचालन करने में आपकी सहायता करते हैं। खास गतिशील प्रक्रियाएं Addition, Multiplication या Subtraction होने पर परिणाम को तुरंत Update करने की अनुमति देती हैं।

 

Finance – 

यह विभिन्न प्रकार की Financially Calculation के लिए, Tally के बाद MS Excel सबसे Useful है।

 

Online Access Able –

MS Excel सबसे प्रमुख Software Program है, इसलिए लोग अच्छे से काम करने के लिए Excel का उपयोग करते हैं। आप MS Excel का Use Online किसी भी Time, किसी भी Place से अन्य Device के जरिए कर सकते है। इसका मतलब है, यानि जब हमारे पास Laptop उपलब्ध नहीं है, तो आप Mobile का इस्तेमाल करके MS Excel का Use कर सकते है और इसीलिए लोग भरोसे मंद तरीके से Excel उपयोग करते हैं।

 

Reporting Analysts –

Balance Sheet की तरह Daily, Weekly, Monthly, Quarterly तथा Annual Report तैयार करने के लिए Reporting Analyst MS Excel का Use होता है।

 

Work को सरल बनाने के लिए –

MS Excel में कुछ ही समय में कार्य करना और उस कार्य को तेजी करने के लिए कई Feature हैं। ये Feature जैसे – Sorting, Filtering, Calculations, Reorganizing, Searching, Analyzing आदि में आपकी सहायता करते हैं। यदि आप इन Feature को Pivot Table के साथ जोड़ते हैं, तो यह Feature आपको बहुत लाभान्वित करेंगे और बड़ी मात्रा में Data में कई Elements को आसानी से खोज सकते है।

 

Future Strategy का विकास –

MS Excel काम को बहुत ही आसान बनाता है और इसमें व्यापार लाभ बढ़ाने में भी मदद मिलती है। व्यापार में, Data, Trends, Patterns and Systems आदि का विश्लेषण करना आवश्यक है। तो यहाँ Excel आसान प्रस्तुतिकरण के लिए Chart और Graf की सुविधा प्रदान करता है।

 

Combined Data –

MS Excel आपके सभी Data Save रखने के लिए सबसे बहुत अच्छा Software है। परिणामस्वरूप आपको अपना Data बिना समय बर्बाद किए बिना ही बड़ी आसानी से मिल जाता है।

 

Security –

एमएस एक्सेल हमारी File की सुरक्षा करता है तथा दूसरों से हमारी File को Delete करने से बचाता है और MS Excel File पर Password डालने की सुविधा प्रदान करता हैं। आपको हर कोई अपने Data को Security के रूप से Store करने के लिए MS Excel Use होता है।

 

MS Excel File में Extension क्या होता है? (What is Extension in MS Excel File) – 

एमएस एक्सेल में By Default File Extension “.xlsx” होता है। तथा एमएस एक्सेल भी अलग-अलग Excel Supportable File Format में Save करने की सुविधा देता है, जिसका Extension अलग-अलग होता है।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) – 

आज हमने आपको बताया है की “MS Excel क्या है?” है और इससे जुडी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई है, हमने आपको इस Article को सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको यह Article पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपको यह Article ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें और हमारे आर्टिकल को 5 Star Votes भी दे। धन्यवाद !  

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment