Indian Search Engine – भारतीय खोज इंजन | Top 10 Indian Search Engine Name List

4.5/5 - (4 votes)

Indian Search Engine – Search Engine का उपयोग हम एक प्रकार की कुंजी की तरह करते हैं जिसमें हमारे हर सवालों के विस्तारपूर्वक जवाब प्राप्त हो सकते हैं। जिसकी सहायता से आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपने मन में उठे किसी भी सवाल का जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। Internet के इस युग में आप सभी Search Engine के बारे में जरुर जानते होंगे। Search Engine के द्वारा हम Internet पर मौजूद जानकारी को खोज कर सकते है।

दुनिया में बहुत बड़े और Popular Search Engine है जैसे Google, Yahoo, Bing आदि जो सभी विदेशी कंपनिया है। भारत में भी अनेकों भारतीय Search Engine बने है लेकिन वे सभी Google Search Engine जितने Develop नहीं हुए हैं इसलिए इनकी लोकप्रियता भी कम है।

Indian Search Engine
Indian Search Engine

आज हम आपको Indian Search Engine के बारे में बताएगे। इनमें से कुछ Indian Search Engine के बारे में आपने सुना होगा और कुछ का नाम आप पहली बारे सुनोगे, तो चलिए शुरू करते है –

 

Indian Search Engine (भारतीय खोज इंजन) –

123 Khoj –

123Khoj.Com एक भारतीय सर्च इंजन है, जिसे 2014 में बना गया था। 123 Khoj Search Engine का Interface Google की तरह ही है। इस Search Engine का Headquarter चंडीगढ़ में है। Khoj Search Engine के द्वारा दिखाए जाने वाले Result बहुत ही Low Quality के होते हैं, इस कारण यह बहुत अधिक Popular नहीं है।

Epic Search –

Epic Search बंगलुरु में स्थित कंपनी Hidden Reflex का Product है, इसके Founder आलोक भरद्वाज है। Epic Search की स्थापना 2010 में हुई थी। Epic Search दुसरे भारतीय Search Engine की तुलना में अधिक Advance है और अच्छी तरह काम करता है।

Guruji –

Guruji.Com भारत का एक बेहतरीन Search Engine था, जिसकी शुरुवात 2006 में हुई थी और 2011 में यह Search Engine बंद हो गया था। Guruji Search Engine को भारतीय प्रोधौगिकी संस्थान दिल्ली से Graduate दो छात्र अनुराग डोड और गौरव मिश्रा में बनाया था।

Guruji.Com 2006 से 2010 तक भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय Search Engine बन गया था क्योकि इसके Feature बहुत ही अच्छे थे। 2011 के शुरुवात से ही Guruji.Com में Error आने लगे और यह Search Engine बंद हो गया।

Just Dial –

Justdial.com एक Local Indian Search Engine है, इसकी मदद से आप अपने शहर में कोई भी Service जैसे Hotel, Bill Recharge, Bank आदि को आसानी से खोज सकते हैं। Just Dial की स्थापना 1996 में VSS Mani ने की थी और मुंबई से इसकी शुरुवात हुई थी। Just Dial से आप अपने शहर के Business को आसानी से ढूंढ सकते है। यह Search Engine आज भी अच्छी तरह से काम करता है।

Bilsir –

Bilsir.Com एक भारतीय सर्च इंजन है, जिसकी स्थापना 2011 में हुई थी। इसमें हम Music, Job, Shopping, Video आदि चीजों के बारे में Search कर सकते हैं।

13tabs –

13tabs.Com एक भारतीय सर्च इंजन है, जिसको 2016 में धनबाद के रहने वाले सागर मिश्रा और वरुण मिश्रा दो Engineer भाइयों ने मिलकर बनाया था। 2016 में जब इस Search Engine को Launch किया गया तो इसमें 7 करोड़ Web Page मौजूद थे और आज इसकी संख्या और भी अधिक है।

13Tabs Search Engine Google की तरह ही काम करता है। अन्य भारतीय सर्च इंजन की तुलना में इसका User Experience बहुत अच्छा है और इसके द्वारा दिखाए जाने वाले Searches बहुत ही Relevant होते हैं।

Rediff –

Rediff.Com एक भारतीय सर्च इंजन है, इसकी स्थापना 1996 में हुई थी और इसका Headquarter मुंबई में स्थित है। Rediff एक ऐसा भारतीय सर्च इंजन है जिसकी मदद से आप Entertainment, News, Shopping से सम्बन्धित Search कर सकते हैं।

Qmamu – 

Qmamu.Com एक भारतीय सर्च इंजन है जिसको एक 23 साल के गुजराती लड़के निशित धनानी ने 26 जनवरी 2021 को Launch किया। इनकी Company का नाम Qmamu Technology Pvt. Ltd है। Qmamu Technology Pvt. Ltd का Headquarter अहमदाबाद में स्थित है। यह Easy To Use है और इसका Interface भी बहुत अच्छा है। इस Search Engine को आप भी एक बार जरुर use करें।

Neeva –

Neeva.Com एक भारतीय सर्च इंजन है, जिसके संस्थापक श्रीधर रामास्वामी और विवेक रघुनाथन जी हैं। 2018 में दोनों ने मिलकर Neeva नामक एक Search Engine को बनाया। श्रीधर रामास्वामी और विवेक रघुनाथन जी दोनों इससे पहले Google में काम कर चुकें हैं।

इस Search Engine को बनाने का मकसद था कि User को Ad-Free Search Engine प्रदान करवाना। Neeva User के DATA को Collect नहीं करता है। Neeva Search Engine एक Private और भारतीय Ad-Free Search Engine है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की Ad दिखाई नहीं देगी और इसके साथ ही यह Paid Search Engine हैं।

Gisass –

Gisass.Com एक भारतीय सर्च इंजन App है, जिसकी स्थापना 2013-14 में हुई थी। Gisass का एक Indian Web Browser है जिसका नाम Go Browser है।

iBharat.org –

iBharat.Org को इसके संस्थापक संजय जाट ने साल 2014 में Launch किया था। iBharat जब Launch हुआ था तो इसके Database में 1 लाख Web Page थे जिनकी संख्या निरंतर बढती जा रही है।

iBharat.Org ने अपने Platform पर स्वदेशी Tab भी Add किया है, जो User को भारत के उत्पादों की जानकारी देगा। iBharat ने Play Store और apple Store पर अपने App को भी Launch किया है।

 

भारत का पहला Search Engine कौन सा था? –

Guruji.Com भारत का पहला Search Engine था, जो 2006 से 2010 तक बहुत ही अधिक Popular था लेकिन 2012 में कुछ कारणवश इसे बंद कर दिया गया था।

 

भारत में कितने Search Engine है? –

भारत में भी अनेक भारतीय Search Engine बने हैं। आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको 11 Indian Search Engine के बारे में बताया है।

 

Indian Search Engine Name List (भारतीय सर्च इंजन की सूची) –

  • Guruji.Com 
  • 123Khoj.Com 
  • Justdial.Com
  • Epic Search
  • Bilsir.Com
  • Rediff.Com
  • 13tabs.Com
  • Qmamu.Com
  • Neeva.Com
  • IBharat.Org
  • Gisass.Com

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Indian Search Engine के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। इसके साथ ही हमने भारत का पहला Search Engine कौन सा था?, भारत में कितने Search Engine है? और Indian Search Engine Name List के बारे में जाना है।

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !

 

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

2 thoughts on “Indian Search Engine – भारतीय खोज इंजन | Top 10 Indian Search Engine Name List”

  1. Hlo
    Rivan Tech
    Apne Mare Channel ki YouTube video ko apni website ke uper post karke add kiu hai kiu?

    Technical fact of india
    Deep Badhan

    Reply
    • भाई इसमें खराबी क्या है , हमारे आर्टिकल के द्वारा आपके यूट्यूब वीडियो पर भी लगातार पेजव्यू आते रहेंगे , इसमें यदि आपको कोई समस्या हो , तो बताओ इससे आपकी वीडियो की रैंकिंग बढ़ेगी भाई बाकी आपकी मर्जी

      Reply

Leave a Comment