YouTube Handle क्या है – अपने Channel में YouTube Handle कैसे बनाये और YouTube Handle के फायदें | Youtube Handle in Hindi

Rate this post

YouTube Handle क्या है? – अपने Channel में YouTube Handle कैसे बनाये और YouTube Handle के फायदें | Youtube Handle in Hindi – YouTube ने फिर से एक नया update दिया है अपने creator को जिसमें वो Handles function लेकर आया है।

दुनिया के दुसरे सबसे बड़े सर्च इंजन और एक नम्बर वीडियो सर्च इंजन YouTube ने creators के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है – YouTube Handle. जिसकी मदद से अब प्रत्येक youtuber को अपनी unique पहचान यानि Unique Handle मिल पाएगा। इस फीचर को twitter, tiktok के username से तुलना कर सकते हैं।

कुछ youtube creators के मन में इस फंक्शन को लेकर काफी सवाल चल रहा है आखिर YouTube Handle क्या है? अगर आप youtube पर काम करते है तो आपके पास एक Mail प्राप्त हुआ होगा, जिसमें Youtube Channel के New Update के बारे में बताया गया है। इस Email के ऊपर You Can Now Choose Your Youtube Handle का heading दिया गया है।

अगर आपके पास Mail नहीं प्राप्त हुई है तो भी Youtube के URLका इस्तेमाल कर Channel का Handle सेटअप कर पायेंगे। सबसे मुख्य बात यह है की छोटे Youtuber भी Youtube Channel का Handle कस्टमाइज कर सकता है।

YouTube Handle क्या है
YouTube Handle क्या है

YouTube Handle क्या है – What is YouTube Handle in Hindi –

YouTube Handle, एक विशेष नाम होगा जो प्रत्येक user को दिया जाएगा। Custom Channel URL की भांति Custom Handle होगा, जिसे @ लगाकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। आपके चैनल का Custom URL ही Custom YouTube Handle भी बन जाएगा।

यूट्यूब हैंडल Youtube का एक नया अपडेट है, जिसको इस्तेमाल कर Channel के नाम से Handle नाम सेट कर सकते है। इस Handle का मतलब यह है की लोग आपके Handle को सर्च कर डायरेक्ट आपके Youtube Channel पर विजिट कर सकते है।

Youtube के अनुसार जिनको कस्टम चैनल यूआरएल (YouTube Custom URL) मिला हुआ है, उनको तो वही नाम यूट्यूब हैंडल के रूप में मिल जाएगा, जिसे खुद Youtube रिजर्व कर देगा। इस Handle से ही फिर आपकी नई पहचान बनेगी जिससे यूजर्स सीधे आप तक पहुँच पाएंगे।

जब आप Youtube के search bar में कोई Youtube Channel सर्च करते है तो उस Youtube Channel जैसे काफी Youtube Channel आ जाते थे जो spammer द्वारा create किये जाते है। जब कोई user गलती से गलत Youtube Channel खोल लेता है तो उसके साथ spam, fraud हो जाता तो Youtube ने अपने user को इस चीज से बचाने के लिए यूट्यूब हैंडल फंक्शन शुरू किया है। 

URL और Handle के बीच कोई फर्क नही रह जाएगा। इस फीचर की मदद से creators यानि youtubers को ढूँढ़ना और भी आसान काम बन जाएगा।

हर Youtube Channel में जब Handle लग जायेगा तब कोई भी यूजर यूट्यूब सर्चबार में कोई भी चैनल को हैंडल से सर्च करेगा तो उस यूजर को वही चैनल टॉप पर दिखेगा जो चैनल यूजर सर्च कर रहा है, जिस चैनल के कंटेंट को यूजर देखना चाहता है। यूट्यूब हैंडल की वजह से अब हर youtuber को एक यूनिक पहचान मिलेगी और इसकी वजह से यूजर किसी spammer और fraud का शिकार नहीं होगा।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

अपने Channel में YouTube Handle कैसे बनाये – How to Make YouTube Handle in Hindi –

अगर आप अपने Youtube Channel का Unique / Personalized Handle बनाना चाहते हैं तो नीचे दिए Steps को Follow करें –

  • सबसे पहले आप अपने mobile या computer में YouTube Studio ओपन करे।
YouTube Studio में Handle
YouTube Studio में Handle
  • YouTube Studio ओपन होने के बाद आपको टॉप पर YouTube Handle बनाने की notification आई होगी अगर नही आई तो आप youtube studio में customize आप्शन में जाएँ।
  • आपको notification में दो ऑप्शन दिखाई देगें पहला Choose Now और दूसरा Dismiss आपको पहला वाला Choose Now ऑप्शन को select करना है।
  • Choose Now ऑप्शन select करने के बाद अब आपके सामने एक पेज आयेगा जिसमें आपको Reserved Handle दिखाई देगा जो Youtube ने आपको दिया है। अगर आप Youtube के द्वारा बनाये हुये Handle नहीं लेना चाहते है अपने चैनल का आप अपना खुद का manually Handle बना सकते है, इसके लिए आपको Change handle ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • Channel customize में change handle ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक पेज आयेगा। इस पेज में आपका handle चेंज करना का ऑप्शन मिलेगा। आप जो भी handle टाइप करना चाहते है वो @ के बाद टाइप करे।
  • CONFIRM SELECTION बटन पर क्लिक करे जैसे ही आप क्लिक करेगें आपका यूट्यूब हैंडल बन जायेगा।

 

YouTube Handle कौन बना सकता हैं – Who Can Create YouTube Handle in hindi –

Youtube ने Handel फंक्शन Custom URL के बदले में लॉन्च किया है जब Youtube लॉन्च नहीं हुआ था तब Custom URL बनाने के लिए Youtube creator को 100 Subscriber की जरुरत होती थी, लेकिन अब youtube ने इस शर्त को हटा दिया है अब कोई भी अपने Youtube चैनल का Handel आसानी से बना सकता हैं

 

YouTube Handle को Creator कब बना सकते है –

इसके लिए आपके youtube analytics dashboard में notification आ जायेगा और आपको Mail भी किया जायेगा। जिन youtuber ने अपने youtube channel चैनल पर Custom URL बनाया है उन चैनल का automatic handle name बन जायेगा और जिन्होंने Custom URL नहीं बनाया है उनको manually अपने channel का handle बनाना होगा। आपको अपने channel का handle name youtube की तय तारीख तक बना लेना है वर्ना youtube खुद से creator को एक handle name देना शुरू कर देगा।

 

YouTube क्या कहता है Handles के बारे में –

Handles overview
Handles overview

 

आपके YouTube Channel में Handles को Select करने का Option नहीं आ रहा हैं तो क्या करें –

अगर आप https://www.youtube.com/handle पर जाते हैं और वहां पर आपको Choose Handle का Option नहीं मिलता हैं तो आपको थोडा सा इंतजार करना है, फिर आपको youtube के द्वारा एक Email आएगा जिसमे आपको अपना Handle Set करने के लिए कहा जायेगा या फिर आपके Youtube Studio में Handle को Select करने का Option मिलेगा। तब तक आपको इंतजार करना होगा और फिर उस option के आते ही आप अपने Youtube Channel के Handle को set कर सकते हैं।

 

एक Channel  के लिए एक Handle – One Handle for one Channel –

आपका handle unique होना चाहिए। हर YouTube Channel के लिए केवल एक ही handle होगा, इसलिए कंपनी उन्हें धीरे-धीरे रोल आउट करेगी। किसी creator को handle selection process का access कब मिलेगा, यह कई factors पर निर्भर करता है। इसमें YouTube presence, subscribers की संख्या और channel active है या Inactive शामिल है। जब कोई creator अपना handle चुनेगा, तो कंपनी उसे मिलते-जुलते URL देगी।

 

Tips For Selecting YouTube Handle –

Handle को Unique रखने केलिए Youtube आपको Suggest करता हैं की कुछ Numbers डालो, लेकिन आपको Numbers को Add करने से बचना हैं। अगर कुछ छोटा और Meaningful Word हो तो वो ही डालें या फिर ऐसा नंबर डाले जो आपके लिए कुछ Value रखता हो, क्योंकि आपने बाद में अपने Handle को Promote भी करना है।

 

YouTube Handle के फायदें – Benefits of YouTube Handle –

New Identity –

YouTube handle के माध्यम से आपको नई पहचान मिलेगी जिसका इस्तेमाल user आपको youtube पर ढूँढ़ने के लिए कर पाएंगे। अब आपको Custom URL  की जरूरत नही लेकिन Custom URL भी काम करता रहेगा। यदि आपको Youtube ने Custom URL दिया हुआ है तो हो सकता है कि वही URL आपका YouTube Handle बन जाएगा।

Shorts में फायदा –

Tiktok Shorts और Instagram Reels के जैसे ही अब YouTube Shorts में इस handle को लिखा जा सकेगा और user को दिखाई भी देगा जो सीधे user को creator के channel पर ले जाएगा।

Tag करने में आसानी –

Creator एक-दूसरे को videos में Tag करते हैं। इस YouTube Handle ने इस सुविधा को और भी आसान बना देगा। अब creator handle को @ के जरिए प्राप्त करके किसी भी creator को अपने videos में Tag किया जा सकेगा।

इसके अलावा youtube shorts, Comments आदि में भी इसी Handle के जरिए Tag करने में सुविधा होगी। किसी भी users को सिर्फ @ के माध्यम से ढूँढ़कर उसे Comment या video के बारे में खबर दी जा सकेगी।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

YouTube Handle के नुकसान – Disadvantages of YouTube Handle –

Handle नाम बदलने का एक ही बार मौका मिलेगा।

अगर हमारा मनपसंद Handle किसी और Youtuber ने बना लिए तो वो Handle हमें नहीं मिलेगा।

Handle में आप words में स्पेस देकर टाइप नहीं कर सकते है आप इस तरह Handle बना सकते @ABC123.

 

खुद Handle असाइन करेगा YouTube –

अगर Channel का पहले से ही एक personalize URL है, तो link को अपडेट करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह खुद ही नए Handle based URL के साथ रिडायरेक्ट हो जाएंगे। Youtuber ने कहा है कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि creators अपने कंटेंट के जरिए यूनीक पहचान बना सकें। अगर आपने अभी तक अपने चैनल के लिए हैंडल नहीं चुना है, तो 14 नवंबर, 2022 से YouTube आपको अपने आप एक हैंडल असाइन कर देगा, जिसे आप चाहें तो YouTube स्टूडियो में बदल सकते हैं।

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में Youtube Handle के बारे में डिटेल्स share किया गया है।अगर आप अनेकों यूजर के बीच Channel को पहुँचाना चाहते है तो आपको इस Features का लाभ जरुर लेना चाहिए।

हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल YouTube Handle क्या है? आपको पसंद आएगा और आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment