Trojan Horse क्या है? Trojan Horse Virus Computer में कैसे आता है? | ट्रोजन हॉर्स से कंप्यूटर को कैसे बचाएं? | Trojan Horse in hindi

5/5 - (2 votes)

अगर कोई आपसे यह कहे कि वह हजारों किलोमीटर दूर बैठकर आपके फोन को कंट्रोल कर रहा है। तो आपको कैसा लगेगा? शायद मजाक लगेगा। लेकिन यह सच है। दरअसल Trojan Horse एक ऐसा ही Malware है, जिसकी मदद से किसी भी फोन या कंप्यूटर को रिमोट कंट्रोल किया जा सकता है। यानी कि दूर बैठे नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कैसे?

आखिर यह Trojan Horse क्या है?, और Trojan Horse क्या कर सकता है?, साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है?, आइए विस्तार से जानते हैं Trojan Horse से संबंधित पूरी जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें… 

Trojan Horse क्या है
Trojan Horse क्या है

Trojan Horse क्या है – What is Trojan Horse in Hindi –

Trojan Horse एक हानिकारक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो कि हमारे सिस्टम में नियंत्रण कर लेता है और malicious action को अंजाम देता है। Trojan, वायरस की तरह कॉपी तो create नहीं कर सकते परंतु यह वायरस को सिस्टम में इनस्टॉल कर सकते हैं।

Trojan Horse को Trojan भी कहते हैं, Trojan को लोग धोखे से डाउनलोड कर लेते हैं यह सोच कर कि यह फाइल सही है परंतु ऐसा नहीं होता बल्कि यह लोगों को फंसाने के लिए ट्रिक होती है।

उदाहरण के लिए एक दोस्त की फेसबुक id हैक हो जाती है और उसकी id से एक मैसेज आता है कि इस गेम को डाउनलोड करो यह बहुत बढ़िया गेम है परंतु वह गेम ना होकर एक Trojan होता है। 

इन्हें भी पढ़े –

Bot kya hai

Rootkit Virus क्या है?

Computer Virus क्या है

 

क्या Trojan Horse एक वायरस है या एक मेलवेयर – Is Trojan Horse a virus or malware –

वैसे तो आमतौर पर लोग एक Trojan Horse को Trojan Horse वायरस भी कह देते हैं। लेकिन अगर technically देखा जाए तो एक Trojan Horse कभी भी एक कंप्यूटर वाइस नहीं हो सकता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर पहले भी बता दिया है कि Trojan Horse खुद को automatically self replicate नहीं कर सकते हैं। 

जबकि एक कंप्यूटर वायरस ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम होता है। जहां एक तरफ है कंप्यूटर वायरस बिना यूजर की हेल्प या उसके जरूरी एप्लीकेशन एक्शन लिए ही रन कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ एक Trojan Horse बिना यूजर की हेल्प एक्शन के न तो एक्टिव हो सकता है और ना ही रन कर सकता है। 

यही वजह है कि attackers अक्सर social engineering का इस्तेमाल करते हैं। ताकि यूजर के द्वारा वह जरूर एक्शन करवाया जा सके जिससे कि Trojan Horse successfully execute हो सके। जैसे कि हमने आपको बताया है कि different types के Trojan Horse होते हैं जिनका काम भी डिफरेंट होता है। 

लेकिन इनमें से ज्यादातर Trojan Horse का काम सिर्फ इतना होता है कि वह malware delivery के लिए एक umbrella की तरह काम करते हैं। कोई भी Trojan Horse किसी तरीके से काम करेगा या वह क्या-क्या काम करेगा किसी सिस्टम को infected करने के बाद यह अटैक कर के द्वारा design किए गए उस Trojan Horse और यूजर के सिस्टम में मौजूद प्रोग्राम की कमजोरियों पर डिपेंड करता है। 

 

Trojan के अंश – Trojan fragments in Hindi –

Trojan के दो भाग होते हैं –

  1. क्लाइंट कॉम्पोनेंट 
  2. सर्वर कॉम्पोनेंट 

जो विक्टिम के कंप्यूटर पर रहता है उसे Trojan का सर्वर कॉम्पोनेंट कहा जाता है और हमलावर के कंप्यूटर पर Trojan का क्लाइंट कॉम्पोनेंट कहा जाता है। Trojan को बैकअप के रूप में कार्य करने के लिए सर्वर घटक को पीड़िता की मशीन में शामिल किया जाना चाहिए।

1.Trojan सर्वर का एक हिस्सा विक्टिम कंप्यूटर पर पोर्ट खोलता है और कंप्यूटर को कनेक्ट करने और प्रतिबंध करने के लिए हमलावर को आमंत्रित करता है।

2.एक Trojan क्लाइंट अनुभव यूजर के अनुमति के बिना पीड़ित कंप्यूटर को जोड़ने और कंप्यूटर को नियंत्रित करने का प्रयास करता है। 

 

Trojan Horse क्या कर सकता है – What can Trojan Horse do in Hindi –

असल में Trojan Horse बहुत कुछ कर सकता है। अगर एक बार यह किसी सिस्टम में इंस्टॉल हो जाए तो वह खतरनाक साबित होता है। क्योंकि उसके बाद यह कुछ भी कर सकता है। जैसे कि – 

  • सिस्टम को Restart करना। 
  • Important Files को नष्ट करना।
  •  वायरस और मैलवेयर इंस्टॉल करना। 
  • Files को मॉडिफाई करना। 
  • स्क्रीनशॉट देखना। 
  • Browsing History चुराना। 
  • Save किए हुए पासवर्ड,  Credit/ Debit Card Information और Financial Data चुराना। 
  • कीबोर्ड डाटा (PIN, यूजर, आईडी, पासवर्ड आदि) चुराना।
  • Unauthorized Money Transfer Transaction के जरिए Electronic Memoney चुराना।
  • कंप्यूटर से कनेक्ट अन्य डिवाइस को संक्रमित करना।
  • सिस्टम को Crash करना आदि। 

अगर आसान भाषा में कहें तो Trojan Horse के इंस्टॉल होते ही हैकर अपने सिस्टम पर कब्जा कर लेता है। और उसे अपने हिसाब से कंट्रोल करता है। इसके बाद वह वायरस इंस्टॉल करने से लेकर डाटा चोरी करने और Files Delete करने से लेकर सिस्टम Crash करने तक कुछ भी कर सकता है।

 

Trojan Horse Virus Computer में कैसे आता है – How does Trojan Horse Virus enter the computer –

Trojan Horse कंप्यूटर में हमारे द्वारा की गई गलतियों की वजह से आता है जैसे कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि हम किसी तरह के लालच में आ जाते हैं जैसे कि कुछ Scam Adc हमें बताते हैं कि इस Software को इंस्टॉल करने से कंप्यूटर की स्पीड रोकेट की तरह हो जाएगी।

इस तरह के Scam Adc से हमें बचना चाहिए क्योंकि इन्हीं के द्वारा ही हमारे कंप्यूटर में Trojan Horse का प्रवेश होता है और इस तरह के Scam Software को डाउनलोड करने से हमारे कंप्यूटर की स्पीड रॉकेट की तरह होने के बजाय की कछुए की तरह हो जाती है।

कई लोग Paid Software को फ्री में डाउनलोड करने के चक्कर में किसी वेबसाइट पर चले जाते हैं और वहां से उसे Paid Software को डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन मैंने पहले ही बताया है कि Trojan Horse हमारे द्वारा की गई गलतियों की वजह से ही हमारे सिस्टम में आता है।

जब हम उस  Paid Software को किसी वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड करते हैं तो उसके साथ Trojan Horse भी हो सकता है इसलिए हमें कभी भी लालच में आकर किसी थर्ड पार्टी से सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। 

इन्हें भी पढ़े –

 

Trojan Horse से कंप्यूटर को कैसे बचाए – How to protect computer from Trojan Horse in Hindi –

अब मैं आपको जो भी बताने जा रहा हूं उसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को Trojan Horse ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के कंप्यूटर वायरस या मैलवेयर से बजा सकते हैं। 

सबसे पहले तो आपको अपने सिस्टम को हमेशा अपडेट रखना चाहिए क्योंकि अपडेट सिस्टम में हैकर जल्दी किसी तरह का Bug नहीं निकाल सकते जिसकी वजह से वह उस सिस्टम को Trojan Horse या किसी और मेलवेयर की मदद से हैक नहीं कर सकते हैं। 

  1. अविश्र्वसनीय स्रोत से किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
  2. किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए डॉक्यूमेंट को open नहीं करना चाहिए।
  3. किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट से कुछ भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
  4. कंप्यूटर में सिक्योरिटी सिस्टम को हमेशा ऑन रखें जैसे firewall।
  5. Paid या फिर Free Antivirus को अपने कंप्यूटर में जरूर इंस्टॉल करके रखे। 
  6. किसी भी तरह की अनजान लिंक पर गलती से भी क्लिक ना करें।
  7. जो वेबसाइट Secure नहीं है उन पर visit करने से बचें। 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट Trojan Horse क्या है? पूरी तरह से समझ में आ गया होगा और हमें यकीन है कि आपको इस आर्टिकल को पढ़कर काफी जानकारी भी मिली होगी। 

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल Trojan Horse क्या है? पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। जिससे वह लोग भी इस जानकारी का फायदा उठा सके और यह जान सके। अगर आप Trojan Horse जैसे और Topic के बारे में जानना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन ऑल जरूर करें ताकि ऐसी इंफॉर्मेशन आपको डेली मिलती रहे।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment