Internet भारत में कब आया – भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई? | भारत में Internet का विकास

5/5 - (1 vote)

Internet भारत में कब आया, भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई?, भारत में Internet का विकास, भारत में Internet की शुरुआत किसने की?, भारत में Internet, भारत में Internet कौन लाया?, Internet in Hindi.

Internet भारत में कब आया – भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई?

Internet भारत में कब आया? – वर्तमान समय में भारत में Internet एक जाना पहचाना नाम है, लेकिन क्या आपको पता है की भारत में internet की शुरुआत कब हुई थी। भारत में Internet की शुरुआत 15 अगस्त 1995 में हुई।

भारत में इंटरनेट की शुरुआत विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) कंपनी द्वारा 15 अगस्त 1995 में की गई। VSNL कंपनी ने अपनी टेलीफोन लाइन के द्वारा पूरी दुनिया भर के कंप्यूटरों को भारत के कंप्यूटरों से जोड़ा और इस तरह भारत में Internet की शुरुआत की। 15 अगस्त 1995 में विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) कंपनी ने पहली बार पब्लिक internet की शुरुआत की थी। इससे पहले आम आदमी के लिए internet की सुविधा नहीं थी।

Internet भारत में कब आया
Internet भारत में कब आया

1995 से पहले भी internet की सुविधा थी, लेकिन कमर्शियल स्तर पर 1995 में शुरुआत हुई थी। 1986 में NCST और IIT के बीच Email के लिए Dial Up की शुरुआत हुई। इसके साथ ही शिक्षा आदि के लिए internet इस्तेमाल होता था। इस वक्त internet काफी महंगा था क्योकि उस समय internet की speed 10 kbps थी और 250 घंटे के internet के लिए 15 हजार रुपये देने पड़ते थे।

सन् 1998 में सरकार ने निजी कंपनियों को internet सेवा क्षेत्र में आने की अनुमति दे दी और आज भारत में अनेको कम्पनियां है जो internet Services प्रदान कर रही है।

 

भारत में Internet का विकास (Development of Internet in India) –

Internet भारत में कब आया? के बारे में जानने के बाद हम आपको इसके विकास के बारे में step-by-step बताएगे –

  • 15 अगस्त 1995 में विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) कंपनी ने पहली बार पब्लिक internet की शुरुआत की थी। 
  • 1995 में सत्यम इन्फोवे की स्थापना हुई।
  • 1996 में अजीत बालाकृष्णन ने Rediff.com (भारत का पहला) वेब पोर्टल लॉन्च किया।
  • फरवरी 1996 में VSNL की internet सेवा 10,000 ग्राहकों को प्रदान किया।
  • मार्च 1996 में भारत का पहला साइबर कैफे मुंबई के लीला होटल में खुला था।
  • 1997 में संजीव भीकचंदानी ने (Naukri.com) को लॉन्च किया था।
  • 1998 में सत्यम इन्फोवे भारत का पहला निजी ISP बन गया।
  • सितंबर 1999 में पहला हिंदी पोर्टल वेबदुनिया (Webdunia) लॉन्च हुआ था।
  • सितंबर 2000में MSN भारत में लॉन्च हुआ था।
  • 2000 में अवनीश बजाज और सुवीर सुजान ने नीलामी साइट Baazee.com को लॉन्च किया था।
  • 2000 में दीप कालरा ने http://Makemytrip.com को लॉन्च किया था।
  • 2000 में भारत की संसद ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम पारित किया था।
  • 2001 में भारतीय रेलवे ने IRCTC Corporate Portal के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दी थी।
  • 2003 में Airtel ने भारत में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की।
  • 2005 में Orkut भारत में लॉन्च हुआ और कुछ ही समय में सबसे अधिक देखी जाने वाली साइटों में से एक बन गया था।
  • 2005 में BSNL ने भारत में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की।
  • 2005 में साइबर कैफे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार भारत ने दो लाख साइबर कैफे पार किए, जिसने देश में इंटरनेट क्रांति का पहला चरण पूरा किया।
  • 2006 में Facebook भारत में लॉन्च किया गया था।
  • 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने Flipkart की शुरुआत की थी।
  • 2007 में Yahoo! को भारत में मोबाइल Search engine के रूप में लॉन्च किया गया था।
  • 2007 में Google समाचार ने हिंदी सेवा शुरू कर दी थी।
  • 2008 में Apple ने भारत में अपना पहला iPhone लॉन्च किया था।
  • 2008 में Google ने Chrome Web Browser को जारी किया था।
  • 2008 में भारत का internet उपयोगकर्ता आधार 50 मिलियन को पार कर गया था।
  • 2009 में भारत में पहला Android Smartphone HTC Gl लॉन्च हुआ था।
  • 2010 में 3G और ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस स्पेक्ट्रम की नीलामी भारत में की गई।
  • 2011 में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी भारत में शुरू की गई थी।
  • 2011 में भारत ने 100 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को पार किया था।
  • 2011 में भारत नेट प्रोजेक्ट (राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क), सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी परियोजना थी।
  • 2012 में Airtel ने पश्चिम बंगाल में भारत का पहला 4G Network लॉन्च किया था।
  • 2013 में Amazon ने भारत में अपना बाजार शुरू किया था।
  • 2013 में भारत ने 200 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को पार किया था।
  • 2014 में Airtel ने बेंगलुरु में भारत की पहली 4G सेवा मोबाइल पर शुरू की थी।
  • 2014 में Facebook ने भारत में 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को पार किया था। 
  • सितंबर 2016 में Reliance ने पूरे भारत में मुफ्त उच्च गति मोबाइल इंटरनेट सेवा Jio लॉन्च की थी।
  • दिसंबर 2016 में भारत का स्मार्टफोन उपयोगकर्ता का आधार 300 मिलियन को पार कर गया था।
  • जनवरी 2017 में भारत ने मोबाइल ऐप के बाजार के विकास में अमेरिका को पछाड़ दिया।
  • 2017 में भारत ने 450 मिलियन internet उपयोगकर्ताओं को पार किया था।
  • 2017 में Jio ने 100 मिलियन ग्राहकों को पार किया।
  • 2019 में भारत ने 300 मिलियन सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को पार किया।
  • मई 2020 में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता आधार 500 मिलियन को पार कर गया। पहली बार भारत में ग्रामीण उपयोगकर्ता शहरी उपयोगकर्ताओं को पछाड़ते हैं।
  • जून 2020 में भारतीयों ने प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह लगभग 12GB डेटा का उपयोग किया जो विश्व स्तर पर सबसे अधिक इंटरनेट खपत थी।

 

भारत में Internet की शुरुआत किसने की? –

15 अगस्त 1995 में विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) कंपनी ने पहली बार पब्लिक internet की शुरुआत की थी।

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने Internet भारत में कब आया? के बारे में जाना है। मैंने आपको इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है तथा आपको सरल से सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है आपको Internet भारत में कब आया? आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको Internet भारत में कब आया? आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद !

 

FAQ – भारत में इंटरनेट 

Q.1 भारत में इंटरनेट कौन लाया?

Ans. भारत में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट सेवा राज्य के स्वामित्व वाली विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) द्वारा 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई थी।

Q.2 इंटरनेट का पुराना नाम क्या है?

Ans. इंटरनेट का पुराना नाम ARPANET (Advanced Research Projects Agency Network) है जिसे 1969 में U.S Defense द्वारा तैयार किया गया था। इससे जो Network विकसित हुआ उसे आज हम Internet के नाम से जानते हैं।

Q.3 इंटरनेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans. Internet को हिंदी भाषा में अंतरजाल कहा जाता है। इसके हिंदी शब्द का प्रयोग बहुत कम किया जाता है और यह इन्टरनेट नाम से ही प्रसिद्ध है।

Q.4 सबसे सस्ता इंटरनेट वाला देश कौनसा है?

Ans. सबसे सस्ता इंटरनेट वाला देश इजरायल है। World Mobile Data Pricing 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में इजरायल सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान दे रहा है। इजरायल में 1GB डेटा की कीमत 3.75 रुपए है।

Q.5 इंटरनेट का छोटा शब्द क्या है?

Ans. इंटरनेट को संक्षिप्त रूप में नेट (Net) और आईनेट (iNet) भी कहा जाता है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment