Computer Port Kya Hai – Computer Port in Hindi | Computer Buttons and Ports

4.8/5 - (5 votes)

आप भी computer का उपयोग करते है तो आपने भी cpu में अनेक ports को देखा होगा जिनका design अलग-अलग होता है तो आपके मन में यह सवाल आया होगा की आखिर ये Computer Ports क्या है? है। एक कंप्यूटर अपना कार्य अकेला नहीं कर सकता है वह अपने किसी भी काम को करने के लिए peripheral डिवाइस कि मदद तो लेता ही है। ये peripheral डिवाइस computer से ports and Slots के माध्यम से ही जुड़े रहते है और इसके अलावा कुछ button का भी उपयोग किया जाता है। तो चलिए जानते है Computer Buttons and Ports के बारे में….

Computer Port Kya Hai
Computer Port Kya Hai

 

Computer Port Kya Hai  (Computer Port in Hindi) –

Computer Ports वे है जिनके द्वारा बाहरी input और output devices को computer से जोड़ा जाता है। लगभग Ports Motherboard में होते है और बाकि computer cabinet में लगे होते है। इन Ports को Connector और Buttons भी कहा जाता है, जिनकी मदद से computer सहायक उपकरणों से कनेक्ट होता है। Computer Port को Communication Port भी कहते है। Port के माध्यम से बाहरी डिवाइस को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए एक प्रकार की केबल का इस्तेमाल किया जाता है।

Computer Port एक प्रकार का interface है जिसका उपयोग external device को computer के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर पोर्ट software पर आधारित होते है जिन्हे computer के Operating System (OS) के द्वारा manage और control किया जाता है। कंप्यूटर में पोर्ट का मुख्य कार्य बाहरी डिवाइस को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना और उनके बीच data को transfer करना होता है।

कंप्यूटर पोर्ट का उपयोग विभिन्न प्रकार के devices को कंप्यूटर के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है जैसे – Keyboard, Mouse, Pendrive, Printer, Display Unit, Monitor, Flash Drive, Speaker आदि।

 

Computer Port के प्रकार (Types of Computer Port in Hindi)

Computer में दो प्रकार के Port होते है जिनमे पहला Internal Port जो Hard Drive, CD ROM और DVD को अन्य devices के साथ जोड़ने में मदद करते है और दूसरा External Port जो Keyboard, Mouse, Printer, Monitor जैसे devices को कंप्यूटर के साथ जोड़ने में मदद करते है। ये पोर्ट Computer Case में Front and Back दोनों तरफ होते है। कंप्यूटर में कई प्रकार के ports या connector होते है, जो निम्नलिखित है –

Serial Port –

Serial Port का उपयोग serial data transmission में किया जाता है, जिसका उपयोग modem, mouse और keyboard जैसे devices को computer के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है। ये D Shape में होते है और इनमें कुल 9 या 25 Holes मौजूद होते है,जैसे DB9 और DB25 Serial Connector. यह एक समय में केवल एक bit को ही ट्रांसफर करता है।

Parallel Port –

Parallel Port का इस्तेमाल parallel data transmission में किया जाता है। इस Port का उपयोग scanner, printer और External Storage Device को computer के साथ जोड़ने के लिए किया जाता है। यह 25 Pin Connector है जो D Shape में आता है। Parallel Port की data transfer स्पीड Serial Port की तुलना में ज्यादा होती है। यह एक बार में कई Bits data transfer कर सकता है। 

USB (Universal Serial Bus) Port –

USB Port का उपयोग कई प्रकार के कार्यो को पूरा करने के लिए किया जाता है जैसे – डाटा को ट्रांसफर करने के लिए, एक डिवाइस को दुसरे डिवाइस के साथ कनेक्ट करने के लिए, डिवाइस को charge करने के लिए, smartphone और digital camera को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ने के लिए।

USB Ports की मदद से आप input और output device जैसे Keyboard, Mouse, Printer, scanner और mobile phone को Computer से connect कर सकते है। USB Port की data transfer करने की speed बहुत तेज होती है। 

PS/2 Port –

PS/2 Port एक विशेष प्रकार का Port है जिसका उपयोग पुराने keyboard और mouse को computer से जोड़ने के लिए जाता है। ये 6 pin वाले DIN connector होते है, जिनमे से green color वाले port का उपयोग Mouse और purple color वाले port का उपयोग Keyboard को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। इनकी speed बहुत कम होती है और यह तकनीक पुरानी हो गयी है, इस कारण इनका इस्तेमाल बहुत कम होता है क्योंकि इनकी जगह USB Ports आ गए है।

VGA Port –

VGA port को Video Graphic Array के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग Monitor, Projector और TV को connect करने के लिए किया जाता है। यह D Sub Port होता है, जिसमें कुल 15 Pins मौजूद होते है। लेकिन VGA Port को HDMI Port धीरे-धीरे replace कर रहा है।

LAN (Local Area Network) Port –

इसे Network Port और Ethernet Port भी कहा जाता है। इसकी मदद से आप अपने Computer को किसी Network Device की मदद से Internet से कनेक्ट कर सकते है। इसके अलावा दो computer को आपस मे connect करने के लिए भी LAN Port का उपयोग किया जाता है।

 

Computer Buttons and Ports in Hindi –

Computer Front Case के Buttons और Ports के नाम –

Computer Cabinet के सामने वाले भाग को Front Case कहा जाता है, जिसमे कुछ ही बटन और पोर्ट होते है। Computer Cabinet के Front Case में उपलब्ध बटन और पोर्ट निम्न है –

 

  1. DVD Writer – DVD Writer computer के Front Case में उपलब्ध होता है अर्थात् यह Cabinet के सामने front side में होता है। DVD Writer के द्वारा हम CD/DVD आदि Burn करते है।
  2. DVD Writer Button – इस Button के द्वारा Writer को अंदर और बाहर किया जाता है। इस बटन को दबाने पर DVD Writer open हो जाता है। 
  3. USB Port – इनके माध्यम से USB Devices जैसे Pendrive आदि को computer से connect किया जाता है।
  4. Start Button – इस Button के द्वारा Computer को चालु किया जाता है यानि इस बटन को दबाने पर computer start हो जाता है।
  5. Audio Jacks – इन Jacks के द्वारा Audio Devices जैसे Speaker, Microphone Earphone Headphones आदि को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है।
  6. Restart Button – इस बटन को दबाने पर computer Restart हो जाता है।
  7. Indicator Light – यह एक indicator light जो बताती है कि कम्प्युटर चालु है या बंद है।

 

Computer Back Case के Buttons और Ports के नाम –

Computer Cabinet के पीछे के भाग को Back Case कहा जाता है, जिसमे कुछ महत्वपूर्ण और उपयोगी Connectors यानि Ports होते है। Computer Cabinet के Back Case में उपलब्ध बटन और पोर्ट निम्न है – 

  1. Power Connector – यहाँ पर Computer से Power Supply को connect किया जाता है अर्थात् Power Connector में Power Supply Cable को कनेक्ट करने पर computer में power supply होती है। यह Port SMPS में होता है।
  2. Cooling Fan – यह Fan SMPS को Cooling देने के लिए होता है, इस Fan के कारण SMPS गर्म नही होती है।
  3. Switch – यह बटन कई SMPS में होता है जो Power को On/Off करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  4. PS/2 Port – इन Port में Keyboard और Mouse को Connect किया जाता है, लेकिन आज के समय में इनकी जगह USB Port ने ले ली है।
  5. USB Port – इस पोर्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है क्योंकि आज के समय में सभी devices USB Enable होते है, जिस कारण इन्हें USB Ports के द्वारा computer से आसानी से कनेक्ट किया जाता है।
  6. Parallel Port – इस Port के द्वारा से Printer, Scanner आदि को computer से कनेक्ट किया जाता है।
  7. VGA Port – VGA Port के द्वारा Monitor को connect किया जाता है।
  8. CPU Cooling Fan – इस Fan के द्वारा CPU के ON होने पर उत्पन्न Heat को नियत्रिंत किया जाता है जिससे CPU गर्म नही होता है और अच्छे से काम करता है।
  9. Ethernet Port – इस Port को LAN Port भी कहा जाता है। इस Port के माध्यम से Internet Cable को कनेक्ट किया जाता है जिससे कंप्यूटर में इन्टरनेट on होता है।
  10. Audio Jacks – इन Jacks के द्वारा Audio Devices को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। Audio Jacks कंप्यूटर के Front Case में भी होते है।
  11. Expansion Slots – Computer की Performance को बढाने के लिए कुछ अतिरिक्त उपकरण जोड़े जाते है। अतिरिक्त उपकरण जैसे – Video Cards, Sound Cards आदि को जोडने के लिए Expansion Slots का इस्तेमाल किया जाता है। 
  12. Expansion Cards – Expansion Slots में जुड़े हुए devices को Expansion Cards कहा जाता है।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

Computer Port Kya Hai आर्टिकल आपको कैसा लगा। इस आर्टिकल में हमने Computer Port Kya Hai, Computer Port in Hindi, Computer Port के प्रकार और Computer Buttons and Ports in Hindi के बारे में बताया है। अगर आपको Computer के Ports से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें ताकि वे भी इसके बारे में जान सके। धन्यवाद !

 

FAQ – Computer Port in Hindi

Q.1 कंप्यूटर पोर्ट क्या है?

Ans. कंप्यूटर पोर्ट एक interface और connection point होता है, जो device को computer के साथ connect करता है।

Q.2 कंप्यूटर पोर्ट का उपयोग किसलिए किया जाता है?

Ans. कंप्यूटर पोर्ट का उपयोग कंप्यूटर और बाहरी डिवाइसों के बीच communication के लिए किया जाता है यानि external device को computer से जोड़ने के लिए इन Port का इस्तेमाल किया जाता है।

Q.3 पोर्ट कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. कंप्यूटर में मुख्य रूप से दो प्रकार के पोर्ट होते है, जिनमे पहला Internal Port है जो Hard Drive, CD ROM और DVD को अन्य devices के साथ जोड़ने में मदद करते है और दूसरा External Port होते है जो Keyboard, Mouse, Printer जैसे devices को कंप्यूटर के साथ जोड़ने में मदद करते है।

Q.4 कंप्यूटर में कितने पोर्ट होते हैं?

Ans. एक सामान्य कंप्यूटर में उसकी जरूरत के अनुसार लगभग सभी पोर्ट मौजूद होते है। कंप्यूटर को चलाने के जितने ports की आवश्यकता होती है उतने पोर्ट एक कंप्यूटर में उपलब्ध होते है जिनका उपयोग करके computer को आसानी से चला सकते है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment