Adobe Firefly kya hai – firefly se photo edit kaise kare | Best AI photo editor 2024

4.4/5 - (8 votes)

हेल्लो दोस्तों, दोस्तों आजकल बहुत से AI tools के बारें में जिक्र हो रहा है, जो आपके लिए विडियो या फोटो को चुटकियो में एडिट करके दे सकते है और भी बहुत से ऐसे काम कर सकते है जिनके बारे में आप सोच भी नही सकते दोस्तों ऐसे तो बहुत से Ai टूल आ चुके hai लेकिन आज हम बात करने वाले है Adobe कंपनी के लेटेस्ट Ai टूल ‘Firefly’ के बारें में।

दोस्तों क्या आपको पता है Adobe firefly kya hai?, और ये क्या क्या कर सकता है, अगर आप नही जानते तो इस ब्लॉग को पूरा जरुर पढ़े क्यूंकि इसमे हम आपको बताने वाले है, की adobe firefly से आप किसी भी फोटो में कपड़े चेंज कैसे कर सकते हो, और इसमें किसी के भी कपड़े हटाये जा सकते है? ये सब आज हम आपको सिखायेंगे।

Adobe firefly kya hai
Adobe firefly kya hai

 

Adobe firefly kya hai

Adobe firefly kya hai – firefly एक Ai image or Text effects जेनरेटर्स टूल है जो आजकल बहुत ज्यादा यूज़ हो रहा है। adobe को फोटोशोप सॉफ्टवेर में जोड़ा गया है। अभी इसका beta version लौंच हुआ है फिर भी इतना पावरफुल है की ये घंटो काम कुछ मिनटों में कर सकता है। तो आप सोच लो जब इसका full version आएगा तब ये क्या क्या कर सकेगा।

ओवरआल adobe firefly एक Ai टूल है जो image के मामले में सबसे अच्छा टूल है, ये आपके लिए photo का background कुछ ही सेकंड्स में change कर देगा, जो काम अगर photo editing सॉफ्टवेर से किया जाये तो इसमें घंटो लग सकते है।

 

Adobe firefly in Hindi

Adobe firefly एक ऐसा Ai टूल है जो आपकी photo को कुछ ही मिनटों में ऐसा एडिट कर सकता है जैसा कोई प्रोफेशनल एडिटर भी इतने कम समय में नहीं कर पता है। अगर photo में कपड़े चेंज करने हो तो भी फोटोशोप में घंटो लग जाते है और skill के बिना कर भी नही सकते लेकिन adobe firefly में ऐसा नही है

इसमे आपको बस वो एरिया डिलीट करना है। जहा पर आपकी शर्ट है या जो चीज़ आप चेंज करना चाहते हो वहा से उसके बाद जैसे आपको कपड़े चाहिए वो discribe करना है firefly आपको वैसे ही चेंज कर देगी। आगे ब्लॉग पढ़ते रहिये आपको विस्तार से समझाया गया है…

 

Firefly se photo edit kaise kare – firefly से कपड़े कैसे चेंज करे

Firefly se photo edit kaise kare
Firefly se photo edit kaise kare
  • सबसे पहले आपको Adobe firefly को गूगल से सर्च करना है उसके बाद firefly में sign in कर लेना है।
adobe firefly beta
adobe firefly beta
  • जैसा आपको उपर 2 नंबर photo में दिखाया गया है, वैसे आपको Explore firefly (beta) बटन  पर click करना है
adobe firefly generative fill
adobe firefly generative fill
  • आपके सामने बहुत से आप्शन आयेंगे जिसमे से एक है Generative Fill आपको उसके निचे दिए हुए Generate बटन पर click करना है।
adobe firefly sign in
adobe firefly sign in
  • अगर आपने शुरू में sign in नहीं किया हुआ है तो अभी आपको adobe firefly में sign in कर लेना है गूगल अकाउंट, फेसबुक अकाउंट या एप्पल अकाउंट से
adobe firefly photo upload
adobe firefly photo upload
  • sign in करने के बाद आपको upload image का बटन शो होगा आपको उस पर click करना है।
    adobe firefly Remove Tool
    adobe firefly Remove Tool
  • उसके बाद जब आप इसमें आ जाते है तो आपको लेफ्ट साइड में कुछ tools मिलते hai जैसे Insert, Remove और Pan इनमे से आपको remove आप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • Remove टूल से अब आपको उस एरिया को remove करना है जहा आप changement करना चाहते हो।
adobe firefly insert tool
adobe firefly insert tool
  • जैसे आपने उदाहरण के लिए शर्ट वाली सारी जगह को remove किया। remove करने के बाद आपको इसके उपर दिए हुए insert बटन पर click करना है।
  • Insert पर click करते ही आपको एक निचे एक describe Bar दिखेगी आपको जैसी शर्ट चाहिए यानिकी आपको jacket, tshirt, check shirt, coat जैसे किसी भी क्लॉथ का नाम डाल देना है। अगर गर्ल हो तो जो भी आपके क्लॉथस के नाम होते है वो डाल दो, ऐसे समझो ai को सभी चीज़े मालूम है।
  • उसके बाद Generate बटन पर click करना है, कुछ ही समय में आपको रिजल्ट्स दिखायेंगे और निचे से आप अन्य को भी choose कर सकते हो जो आपको पसंद आये उसे use कर सकते है 
  • और उपर दिए हुए तीन डॉट पर click करके या सीधा डाउनलोड बटन शो होगा आपको उस पर click करके डाउनलोड करनी है अपनी फोटो, दोस्तों को के साथ photo को शेयर करें और उन्हें चोकाए..

 

firefly का उपयोग कैसे करे

Adobe firefly में आप photo एडिट कर सकते है जैसे photo में कैप लगा सकते है, बालो को बढ़ा सकते है, कपड़ो को चेंज कर सकते है, और फोटो का background चेंज कर सकते सकते है, और किसी खाली जगह पर only describe करके कुछ भी लगा सकते है और वो भी बहुत ही आसानी से, दोस्तों है ना ये कमाल। 

firefly को उपयोग करें निचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करें –  

  • सबसे पहले आपको Adobe firefly को गूगल से सर्च करना है।
  • अब adobe generative ai साईट पर आपको जाना है।
  • उसके बाद Explore firefly (Beta) पर click करना है।
  • उसके बाद आपको कई आप्शन मिलेंगे जैसे – Text to image, Generative fill, Text effects, Generative recolor, 3D to image, Extend image etc. आपको ये आप्शन मिलेंगे और इनके निचे Generate का बटन होगा आपको जो करना है उसके photo के निचे वाले Generate बटन पर click करें।
  • आपके Generate बटन पर click करते ही sign in या sign up मांगेगा तो आपको अपने गूगल अकाउंट या फेसबुक अकाउंट से sign in कर लेना है
  • अब इसमें में दिए गए tools को use करके आप अपना मनपसंद वर्क कर सकते हो।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

Adobe firefly से फोटो का बेकग्राउंड कैसे बदले

Photo का background change करने के लिए भी आपको generative fill आप्शन को ही चुनना है –

  • जैसे ही आप generative Fill पर click करोगे तो आपको upload image का बटन शो होगा आपको उस पर click करके अपनी वो image अपलोड करनी है जिसमे आप background change करना चाहते हो।
  • उसके बाद अगले इंटरफ़ेस में आपको निचे कुछ आप्शन शो होंगे जिनमे से एक background का आप्शन होगा आपको उसी पर एक click करना है और बस एक click में आपके photo का background remove हो जायेगा।
  • Background remove होने के बाद आपको describe bar में जैसा background अपनी photo में चाहिए वैसा ही एक्सप्लेन करना है जैसे – snow fall लिख सकते हो Nature लिख सकते हो।
  • जैसे ही आप describe करके आप Generate बटन पर click करोगे तो आपको अलग अलग तरीके के background दिखायेगा आपको जो रखना है रख सकते हो।
  • और उपर दिए हुए तीन डॉट पर click करके या सीधा डाउनलोड बटन शो होगा आपको उस पर click करके अपनी photo डाउनलोड कर लेनी है।

 

Adobe firefly Texture effects on Text

Adobe firefly में से आपको Text effects को चुनना है। अब आपको बहुत से टेक्स्ट इफेक्ट्स example दिखेंगे आपको कोई भी एक चुन लेना है और उस पर click करना है जैसे ही आप click करते हो टेक्स्ट Editor ओपन हो जायेगा। 

उसमे निचे आपको generate bar के शुरू में जो आप नाम लिखना चाहते हो यानि की जिस नाम पर आपको effects लगाने है वो नाम वहा पर लिखना होगा जैसे ही आप नाम लिखते हो। तो जो आपने आपने इफ़ेक्ट चुना था वैसा ही स्टाइल आपके टेक्स्ट पर अप्लाई हो जायेगा।

अगर आपको उस इफ़ेक्ट में भी change चाहिए तो राईट साइड में एडिटर होगा और निचे generate bar से भी आप जैसा describe करते हो वैसा टेक्स्ट आपको बनाकर दे देगा।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

Kya Firefly se video edit kar sakte hai

अभी के लिए firefly beta version  में चल रहा है। और फोटो editing में काफी इम्प्रूवमेंट कर रहा है firefly को photoshop और illustrator जैसे कंप्यूटर के बड़े सॉफ्टवेर में जोड़ने की प्रक्रिया है जिससे फोटो editing बहुत ज्यादा अच्छी होगी और कम समय में एडिट होगी। 

इसलिए अभी के समय पर विडियो पर काम नही किया गया firefly से विडियो एडिट नही किया जा सकता लेकिन adobe firefly की ऑफिसियल साईट पर ये बताया गया है की आने वाले कुछ समय में adobe Ai video generate के लिए भी जल्दी ही आने वाला है।… 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने आपको Adobe firefly kya hai के बारे में बताया है और इससे सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी भी उपलब्ध करवाई है जैसे – firefly ka upyog kaise kare, firefly se photo edit kaise kare, adobe firefly se photo ka background kaise badle और Adobe firefly Texture effects on Text आदि के बारे में विस्तार से समझाया है। 

मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें और हमारे आर्टिकल को 5 Star Votes भी अवश्य दे। धन्यवाद

 

FAQ – Adobe firefly kya hai

Q 1- क्या Adobe Firefly फ्री है?

Ans – अभी के लिए firefly beta version में चल रहा है। और इसे हम बिलकुल फ्री में उपयोग कर सकते है लेकिन आप जब firefly से एडिट किये गए कंटेंट डाउनलोड करते हो तो आपको adobe firefly का वॉटरमार्क देखने को मिल सकता है।

Q 2 – क्या Adobe Firefly इमेज कॉपीराइट फ्री है?

Ans – Adobe Firefly Generative AI टूल में एडिट या उपयो की गई Pictures या तो स्टॉक Images है या फिर सार्वजनिक पैलेस से है इसलिए adobe firefly की photo को सही उपयोग के लिए उपयोग कर सकते है। यह आपके लिए copyright फ्री होगी।

Q 3 – Adobe Firefly का उपयोग कैसे करें?

Ans – आपको गूगल पर adobe firefly सर्च करना है और adobe की ऑफिसियल साईट में sign in करके firefly का beta version फ्री में use कर सकते है।

Q 4 – क्या Adobe Firefly वीडियो Edit कर सकता है?

Ans – अभी के लिए firefly beta version  में चल रहा है। इसलिए अभी के समय पर विडियो पर काम नही किया गया firefly से विडियो एडिट नही किया जा सकता लेकिन adobe firefly की ऑफिसियल साईट पर ये बताया गया है की आने वाले कुछ समय में adobe Ai video generate के लिए भी जल्दी ही आने वाला है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment