हमारे कंप्यूटर के विडियो को प्ले करने के लिए VLC एक बेस्ट Software था, जो लगभग विडियो के सारे फॉर्मेट को प्ले करता था।
VLC Media Player का उपयोग अब लगभग सभी कंप्यूटर में किया जाता है क्योकि यह एक फ्री और काफी बढिया Software है।

VLC Media player Banned in India –
सबसे पॉपुलर मीडिया प्लेयर सॉफ्टवेयर और स्ट्रीमिंग मीडिया सर्वर VLC Media Player पर भारत में बैन लगा दिया है। VLC को पेरिस की एक कंपनी Video LAN ने विकसित किया था। कई मिडिया रिपोर्ट के अनुसार VLC Media Player भारत में कई दिनों से प्रतिबंधित है। अगर आपके डिवाइस में VLC सॉफ्टवेयर पहले से इनस्टॉल है तो यह अभी भी काम करेगा। अभी भी ना कंपनी और ना ही सरकार ने सॉफ्टवेयर पर बैन के बारे में कोई जवाब दिया है।
इसी बीच VLC Media Player को डेवलप करने वाली कंपनी Video LAN ने ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में कहा है की उनके रिकॉर्ड के अनुसार VLC 13 फरवरी से बैन है।
इन्हें भी पढ़े – Dark Web क्या है?
भारत में VLC को बैन क्यों किया गया –
कुछ रिपोर्ट में ये कहा गया है की VLC मीडिया प्लेयर को भारत में इसलिए बैन कर दिया गया है की चीन के समर्थन वाला हैकिंग ग्रुप Cicada साइबर अटैक के लिए इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहा था। कुछ महीने पहले सुरक्षा विशेषज्ञो ने पाया की Cicada लम्बे समय से साइबर हमले की मुहीम में मैलवेयर लोडर के लिए VLC Media Player का उपयोग कर रहा था।
Ban का मतलब –
वर्तमान में VLC Media Player की वेबसाइट और डाउनलोड लिंक पर देश में बैन लग गया है अर्थात् आज के समय में देश में कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए इन प्लेटफॉर्म को एक्सेस नही कर सकता है।
ACT Fibernet, Jio, Vodafone-idea और Airtel समेत सभी प्रमुख ISP पर http://videolan.org एक्सेस नही हो पा रहा है। अगर आपके सिस्टम में पहले से VLC है तो इस पर आप विडियो प्ले कर सकते है।
VLC Media Player Site –
VideoLAN प्रोजेक्ट के VLC मीडिया प्लेयर और वेबसाइट को सरकार ने IT अधिनियम, 2000 के तहत सुचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर बंद किया गया है। VLC मीडिया प्लेयर की वेबसाइट खोलने पर IT Act के तहत Ban किए जाने का मैसेज दिखाई देता है।

VLC को किसने बनाया था –
VLC को पेरिस की एक कंपनी Video LAN ने विकसित किया था। Videolan परियोजना को 1996 में एक शैक्षिक परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। इसमें एक ग्राहक को एक परिसर नेटवर्क के पार वीडियो को स्ट्रीम करने के लिए सर्वर शामिल है। वीएलसी वीडियो लैन परियोजना के लिए ग्राहक था जिसमें वीएलसी वीडियो लैन क्लाइंट को इंगित करता है। मूल रूप से Ecole Centrale पेरिस के छात्रों के द्वारा विकसित किया गया।
इन्हें भी पढ़े – Lava Blaze 5G Smartphone
पहले Ban किए Application –
इससे पहले करीब 350 सेमी से ऐप को सुरक्षा कारणों से देश में बैन किया गया था। हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के एक स्टोर से अचानक गायब कर दिया गया था। इसके बाद के स्टोर से गायब होने से गेम प्लेयर परेशान हो गए थे और टि्वटर एक्सपेक्ट्रेंट कर रहा था । कुछ दिनों के बाद में बैन होने की पुष्टि की गई। 2020 में कोबेन किए जाने के बाद को उसका सृष्टि ट्यूसडे सब्सीट्यूट सब्सीट्यूट बनाकर उतारा गया था।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
आज आपने VLC के बारे में पढ़ा है। अगर आप नई–नई जानकारी के बारे में जानना चाहते है तो Rivn Tech के साथ जरुर जुडिए। जहा आपको हर तरह की नई–नई जानकारिया दी जाती है। Rivn Tech पर यह पोस्ट पढने के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद !
अब लैपटॉप-स्मार्टफोन पर वीडियोस प्ले करने के लिए VLC के अलावा कोई और प्लेयर तलाशना पड़ेगा।