Mobile का आविष्कार किसने किया था? – Who Invented Mobile | भारत में मोबाइल कब आया?, First Mobile Call

5/5 - (1 vote)

Mobile का आविष्कार किसने किया था? – क्या आप जानते हैं फोन का आविष्कार किसने और कब किया? इसमें कोई शक नहीं है कि मोबाइल फोन आज हर इंसान की जिंदगी का एक जरूरी सा बन चुका है। यह सोच कर भी आश्चर्य होता है कि लोग पहले बिना मोबाइल के कैसे रहते थे। हालांकि अभी भी कुछ बुजुर्ग लोग हैं जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। दुनिया में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Mobile का आविष्कार किसने किया था
Mobile का आविष्कार किसने किया था

मोबाइल बनाने वाली कंपनियां भी हर महीने में नए फोन लांच कर रही है। चाहे बच्चे हो या युवा,  हर कोई फोन पाने के लिए उत्सुक रहता है। अब मोबाइल केवल बात करने तक ही सीमित नहीं रह गया है। मनोरंजन से लेकर बिजनेस तक इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

आजकल ऑनलाइन Movie देखने, News देखने या पढ़ने, फोटो क्लिक करने, Game खेलने इत्यादि उद्देश्य के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाता है। Mobile का आविष्कार किसने किया था? के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े …

 

Mobile का आविष्कार किसने किया था? (Who Invented Mobile) –

मोबाइल का आविष्कार इंसानों द्वारा की गई सबसे उपयोगी चीजों में से एक है। मोबाइल में ना सिर्फ दूर बैठे लोगों को संचार के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ा है बल्कि टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में इंसानों के लिए और भी कई ऐसे रास्ते खोल दिए हैं

जिससे लोगों की जिंदगी आसान हो गई है। मोबाइल का आविष्कार 3 अप्रैल 1973 को मार्टिन कूपर ने किया था। मार्टीन उस समय मोटोरोला कंपनी के के शोधकर्ता और कार्यकारी थे।

आपको बता दें कि मार्टिन ने इस मोबाइल फोन से पहला कॉल अपने प्रतिद्वंदी बैल लेबोरेटरी के इंजीनियर Dr. Joel S. Engel को लगाया था। मार्टिन कूपर द्वारा बनाए गए इस मोबाइल फोन का नाम Motorola DynaTAC रखा गया था।

विश्व का यह पहला मोबाइल फोन कोई छोटा-मोटा फोन नहीं था बल्कि इसका आकार 1 ईट जितना बड़ा था।

मोटरोला के इस मोबाइल फोन की लंबाई 9 इंच यानी लगभग 22.9 सेंटीमीटर थी  और इसका वजन 1.1 किलोग्राम था। यह फोन सेल्यूलर नेटवर्क की तकनीक पर काम करता था।

इस मोबाइल से फुल चार्ज करने के बाद 30 मिनट तक बात हो सकती थी, जबकि इसे फुल चार्ज करने के लिए 10 घंटे का समय लगता था। इस फोन की लागत भी अत्यधिक थी।

इस फोन में और भी कुछ खामियां थी जिससे कि लोगों के बीच लाने से पहले लगभग एक दशक तक इस मोबाइल की खामियों को दूर करने और इसकी उत्पादन लागत को कम करने के ऊपर काम चलता रहा। इस बीच सेल्यूलर नेटवर्क को भी और सख्त बनाया गया।

तत्पश्चात सन 1983 में इसे बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया और इस मोबाइल का नाम Motorola DynaTAC 8000X रखा गया।

सन 1983 में आए मोटरोला DynaTAC 8000X नामक इस मोबाइल की कीमत $3995 जिसकी आज के समय में कीमत लगभग 2.80 लाख रुपए है। इस मोबाइल की बैटरी लगभग 6 घंटे तक चलती थी।

इतना ही नहीं इस फोन में 30 लोगों के कांटेक्ट भी स्टोर करने का ऑप्शन उपलब्ध था। 

 

भारत में मोबाइल कब आया? (When Mobile Came In India) –

Mobile का आविष्कार किसने किया था? के बारे में तो आपने जान लिया लेकिन भारत में पहले Mobile के बारे में जानिए। जैसा कि अभी बताया गया कि पहला मोबाइल फोन बाजार में सन 1983 में लांच किया गया था।

परंतु बात यह है कि यह सिर्फ अमेरिका के बाजार में उपलब्ध था। भारत में अगर बात करें तो पहली मोबाइल सर्विस भारत में सन 1995 में शुरू की गई थी।

उस समय सर्वप्रथम भारत के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री भी सुखराम ने 31 जुलाई 1995 को वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री श्री ज्योतिष वासु ने मोबाइल पर बात की थी

भारत में हुआ यह पहला मोबाइल दिल्ली के संचार भवन से कोलकाता की राइट्स बिल्डिंग पर कनेक्ट हुआ था। इस सेल्यूलर कॉल के बाद से ही कोलकाता में मोबाइल सेवा संचालन शुरू हो गया था।

भारत में उपलब्ध इस मोबाइल सर्विस को Modi Telstra’s MobileNet

सर्विस द्वारा उपलब्ध कराया गया था। मोदी टेल्सट्रा भारत के मोदी समय और ऑस्ट्रेलिया टेलीकॉम दिग्गज कंपनी टेल्सट्रा कंपनी उस समय भारत में सेल्यूलर सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त 8 कंपनियों में से एक थी।

 

दुनिया के सबसे पहले फोन का आविष्कार कब हुआ? – 

सबसे पहले सन 1870 में एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था। के बाद सन 1990 के दशक में गुल्येल्मो मार्कोनी ने वायरलेस तकनीक के सिद्धांतों को प्रस्तुत किया। इस तकनीक के सामने आने के बाद कई इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने इस फील्ड में काम किया।

क्षेत्र में काम करने वाले कुछ विद्वान,  एक ऐसा यंत्र बनाने के प्रयास में थे जो बिना किसी वायर की सहायता से दूर स्थित लोगों के बीच बातचीत को संभव बना सके। मार्टिन कूपर वायरलेस टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले व्यक्ति थे

और उन्होंने सन 1970 के दशक में मोटरोला कंपनी को एक इंजीनियर के रूप में ज्वाइन किया था। 

सन 1973 में मार्टिन कूपर ने दुनिया के पहले मोबाइल फोन का आविष्कार किया और यह मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी का था। 

 

सबसे पहले मोबाइल टेलीफोन की सेवा कब और कहां दी गई? –

दुनिया में सबसे पहले मोबाइल टेलीफोन की सेवा वर्ष 1926 में Berlin और Hamburg के बीच सफर करने वाले Deutsche Reichsbahn की फर्स्ट क्लास यात्रियों को प्रदान की गई। 

 

दुनिया की सबसे पहली मोबाइल कॉल कब और कहां की गई? –

Mobile का आविष्कार किसने किया था के साथ ही सबसे पहली मोबाइल कॉल सन 1946 में,  शिकागो में कार की Radiotelephone मे की गई थी। 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

मैं आशा करता हूं आपको मेरा यह आर्टिकल “Mobile का आविष्कार किसने किया था?” जरूर पसंद आया होगा। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है Mobile के आविष्कार से जुड़ी हर जानकारी को सरल शब्दों में Explain करूं, ताकि आपको इस विषय के संदर्भ में किसी दूसरी Website पर जाने की जरूरत ना पड़े। अगर आपको Mobile का आविष्कार किसने किया था? जानकारी पसंद आई हो या कुछ नया सीखने को मिला हो तो कृपया यह आर्टिकल अपने दोस्त को से जरूर शेयर करें धन्यवाद !

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment