Email में CC और BCC क्या होता है – Email में CC और BCC का उपयोग कैसे करे | CC and BCC in Email

5/5 - (6 votes)

Email में CC और BCC क्या होता है? – वर्तमान समय में Email Communication का सबसे ज्याद पॉपुलर तरीका है। Email के माध्यम से एक ही मेल के द्वारा एक साथ कई को संदेश भेजा जा सकता है। ईमेल भेजते समय आपने CC और BCC को तो जरूर देखा ही होगा और आपके दिमाग में सवाल आया होगा की आखिर ये Email में CC और BCC क्या होता है? 

आज हम आपको Email में CC और BCC क्या होता है?, ईमेल में CC और BCC का उपयोग कैसे करे? और CC और BCC में क्या अंतर होता है आदि के बारे में बताने वाले है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े। 

Email में CC और BCC क्या होता है
Email में CC और BCC क्या होता है

 

Email में CC और BCC क्या होता है? (CC and BCC in Email) –

ईमेल में CC और BCC दोनों ही काफी महत्वपूर्ण घटक है। Gmail, Yahoo, Microsoft Outlook और Mozilla Thunderbird सभी ईमेल सेवा आपको यह सुविधा देती है की आप एक साथ कई लोगो को ईमेल भेज सकते हो और इसके लिए आप To, CC, BCC किसी का भी उपयोग कर सकते है लेकिन इन सब का उपयोग करने में बहुत फर्क होता है। अगर आप ईमेल हर रोज भेजते और रिसीव करते है तो आपको CC और  BCC के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योकि इसका उपयोग करके आप ईमेल को अच्छी तरह से भेज सकते है और अपना समय भी बचा सकते है। 

 

CC क्या है? (CC Meaning in Email) –

जब एक ही मेल को कई लोगो को भेजना होता है, तब आपको बार-बार मेल लिखना पड़ता है और आपका समय भी बर्बाद होता है। लेकिन इस फीचर का उपयोग करके आप एक ही मेल को कई लोगो को एक साथ भेज सकते है। CC feature का उपयोग कंपनिया अपने वर्कर या कस्टमर को मेल भेजने के लिए करती है क्योंकि उन्हें एक ही मेल कई लोगो को भेजना होता है। एक साथ कई लोगों को ईमेल की प्रतियां भेजने का यह एक आसान तरीका है। 

इसका एक फायदा यह है कि आप जितने लोगो को cc का उपयोग करके Mail भेजेगे उन सभी को पता होगा की किस किसको Mail भेजा गया है। जितने भी लोगो को Mail भेजा गया है उन सबको एक-दुसरे की Email ID भी दिखाई देगी। 

 

CC Full Form –

Email में CC की फुल फॉर्म Carbon Copy (कार्बन कॉपी) होती है जिसका मतलब है की एक ही ईमेल की कॉपी आप कितने भी लोगों को एक साथ भेज सकते है।

 

BCC क्या है? (BCC Meaning in Email) –

BCC का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई दो से अधिक लोगों को ईमेल भेजता है लेकिन सभी से ईमेल लिस्ट को छुपाता। जब आप एक साथ कई लोगों को ईमेल भेजते है लेकिन आप चाहते है की ईमेल लिस्ट का किसी को भी पता नहीं चले अर्थात् यह एक जैसा ईमेल किस-किस को भेजा गया है इसे छुपाने के लिए Email में BCC का उपयोग किया जाता है।

 

BCC Full Form –

Email में BCC की फुल फॉर्म Blind Carbon Copy (ब्लाइंड कार्बन कॉपी) होती है जिसका मतलब है की एक ही ईमेल की कॉपी आप एकसाथ कई लोगों को भेज सकते है और सबसे ईमेल की कॉपी भी छुपा सकते है।

 

Email में CC और BCC का उपयोग कैसे करे? –

ईमेल में इनका उपयोग करना एक समान ही कुछ ही भिन्नता है। Email में CC और BCC का उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानते है –

CC का उपयोग ऐसे करें –

  • कंप्यूटर स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित ‘Compose’ पर क्लिक करें और फोन में यह निचले दाएं कोने में मौजूद होता है।
  • अपने मेल का विषय, प्राप्तकर्ता और मुख्य भाग आदि लिखें इसके बाद अब Recipient Section में CC और BCC का विकल्प है।
  • इनमे से CC के विकल्प पर क्लिक करें और अब वह ईमेल पता डालें जिसे आप संदेश की एक कॉपी भेजना चाहते हैं। आप एक साथ कई प्राप्तकर्ताओं के ईमेल पते एंटर करके ऐड कर सकते हैं।
  • आपने मेल में CC को जोड़ लिया है तो अब आप मेल भेजने के लिए ‘Send’ के बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

 

BCC का उपयोग ऐसे करें –

  • अपने मेल का विषय, प्राप्तकर्ता और मुख्य भाग आदि लिखें इसके बाद अब Recipient Section में BCC पर click करे।
  • अब BCC Section में मेल पता दर्ज करें और एंटर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मेल भेजें और BCC प्राप्तकर्ता को मेल की एक प्रति मिल जाएगी।

 

CC और BCC में क्या अंतर होता है? –

CCBCC
Email में contact करने का यह secondary विकल्प है।Email में contact करने का यह तीसरा विकल्प है।
एक से अधिक लोगो को ईमेल भजने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।एक से अधिक लोगो को ईमेल भजने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
इसमें ईमेल एड्रेस सभी के द्वारा देखे जा सकता हैं।इसमें ईमेल एड्रेस केवल ईमेल भेजने वाला ही देख सकता हैं।

 

इन्हें भी पढ़े –

 

 

निष्कर्ष (Conclusion) –

आज हमने आपको Email में CC और BCC क्या होता है? के बारे में बताया है और इससे जुडी सभी प्रकार की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आपको Email में CC और BCC क्या होता है? और Email में CC और BCC का उपयोग कैसे करे से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप हमसे कमेंट करके भी पूछ सकते है।

मुझे उम्मीद है आपको Email में CC और BCC क्या होता है? आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने या जानने को मिला होगा। अगर आपको यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक लगा हो तो आप इसे अपने Friends के साथ एवं Social Media पर भी Share करें और हमारे आर्टिकल को 5 Star Votes भी अवश्य दे। धन्यवाद !

 

FAQ – Email में CC और BCC क्या होता है?

Q.1 क्या सीसी बीसीसी देख सकता है?

Ans. नहीं, सीसी प्राप्तकर्ता किसी भी मूल संदेश पर बीसीसी के रूप में शामिल किए गए किसी भी व्यक्ति के नाम या पते को नहीं देख सकते हैं। 

Q.2 किसी को ई-मेल में सीसी कैसे करते हैं?

Ans. जब भी आप कोई नया ईमेल लिखते हैं, तो आप CC फील्ड को “प्रति” फील्ड के नीचे या बगल में पाएंगे। आप ईमेल पतों को फील्ड में जोड़ें और जब आप अपना ईमेल पूरा कर लें तो send पर क्लिक करें।

Q.3 CC का पूरा नाम क्या है?

Ans. CC(सीसी) का पूरा नाम Carbon Copy(कार्बन कॉपी) है।

Q.4 BCC का पूरा नाम क्या है?

Ans. BCC(बीसीसी) का पूरा नाम Blind Carbon Copy (ब्लाइंड कार्बन कॉपी) है।

Q.5 Bcc कौन देखता है?

Ans. जब आप किसी संदेश के Bcc क्षेत्र में ईमेल पते डालते हैं, तो वे पते ईमेल के प्राप्तकर्ताओं के लिए अदृश्य हो जाते हैं। Bcc क्षेत्र में ईमेल पते केवल sender ही देख सकता है।

About Team Rivn Tech

दोस्तों हम Rivn Tech Editor Team है , हमारा हर प्रयास यही रहेगा कि आपको Computer, Mobile, Latest Technology and Tips & Tricks के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाए और नए-नए तरीकों के बारे में आपको बताया जाएगा, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Leave a Comment